DA Hike : सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, इतना बढ़ेगा महंगाई भत्ता
DA Hike Latest News : 8वें वेतन आयोग के लागू होने का इंतजार कर रहे देश के एक करोड़ से ज्यादा सरकारी कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। दरअसल, सरकार जल्द ही महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी की घोषणा करने वाली है। रिपोर्ट के अनुसार इस बार महंगाई भत्ते में तगड़ा उछाल आ सकता है। इससे कर्मचारियों की सैलरी में भी उछाल आएगा। आईये नीचे खबर में जानते हैं कब डीए में वृद्धि का ऐलान होगा और कितना DA बढ़कर मिलेगा।
HR Breaking News - (DA Hike Update)। केंद्र सरकार के कर्मचारियों को महंगाई भत्ता (DA) बढ़ने का लंबे समय से इंतजार है। इस बार 2% की बढ़ोतरी लगभग तय मानी जा रही है, क्योंकि लेबर ब्यूरो ने दिसंबर 2025 के लिए अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक-औद्योगिक श्रमिक (AICPI-IW) का आंकड़ा 148.2 जारी किया है। इस बढ़ोतरी के बाद DA 58% से बढ़कर 60% हो जाएगा। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या सरकार 3 मार्च 2026 को पड़ने वाली होली से पहले इसका ऐलान करेगी?
DA हाइक की घोषणाओं का ऐतिहासिक ट्रेंड क्या रहा है-
केंद्र सरकार (central government) आमतौर पर साल में दो बार, यानी जनवरी और जुलाई में DA बढ़ोतरी करती है, लेकिन इसकी घोषणा हमेशा उन्हीं महीनों में नहीं होती। अक्सर सरकार होली या दिवाली (diwali) जैसे बड़े त्योहारों से पहले इसका ऐलान करती है, हालांकि यह हर बार संभव नहीं होता। उदाहरण के लिए, 2025 में होली 14 मार्च को थी, लेकिन DA बढ़ोतरी की घोषणा 28 मार्च को की गई। वहीं, 2025 की दूसरी DA बढ़ोतरी की घोषणा 1 अक्टूबर को की गई, जो 20 अक्टूबर को पड़ने वाली दिवाली से कुछ दिन पहले थी।
इस बार डीए में बढ़ौतरी की घोषणा कब होगी -
ऑल इंडिया NPS एम्प्लॉइज फेडरेशन (AINPSEF) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय कर्मचारी मनजीत सिंह पटेल का कहना है कि इस बार सरकार होली के पास या बाद में DA बढ़ोतरी का ऐलान किया जा सकता है, जबकि इसका औपचारिक आदेश अप्रैल में जारी हो सकता है। हालांकि, DA बढ़ोतरी की वास्तविक तारीख जानने के लिए अब सरकारी आदेश का इंतजार करना होगा।
क्यों महत्वपूर्ण है महंगाई भत्ता-
DA सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में हर छह महीने में बढ़ोतरी सुनिश्चित करता है, क्योंकि वेतन आयोग द्वारा तय मूल वेतन स्थिर रहता है। उदाहरण के लिए, 7वें वेतन आयोग के अनुसार ग्रुप-D के एंट्री लेवल कर्मचारी की बेसिक सैलरी 18,000 रुपये (1 जनवरी 2016 से प्रभावी) थी। सातवें वेतन आयोग (7th pay commission) का कार्यकाल 31 दिसंबर 2025 को समाप्त हो गया, जबकि 8वें वेतन आयोग के लागू होने में एक साल से अधिक समय लग सकता है। इस दौरान बेसिक सैलरी (basic salary) समान रहेगी, लेकिन DA हर छह महीने में बढ़ता रहेगा।
कैसे होती है DA की गणना-
DA की गणना AICPI-IW के पिछले 12 महीनों के औसत आंकड़ों के आधार पर की जाती है। यह सूचकांक औद्योगिक श्रमिकों (industrial workers) द्वारा उपयोग की जाने वाली वस्तुओं और सेवाओं की कीमतों में बदलाव को मापता है।
DA कैलकुलेशन का फॉर्मूला-
DA% = [{AICPI-IW का 12 महीने का औसत (बेस ईयर 2001) – 261.42} ÷ 261.42] × 100
हालांकि, पहले 2016 के बेस ईयर के आंकड़ों को 2001 के बेस ईयर से जोड़ने के लिए उसे 2.88 से गुणा किया जाता है। यह 2.88 का फैक्टर इसलिए लिया गया है क्योंकि अगस्त 2020 में CPI-IW का पुराना बेस (2001=100) 338 था, जबकि नया बेस (2016=100) 117.4 था। इसलिए फैक्टर = 338 ÷ 117.4 = 2.88 आता है। दिसंबर 2025 में AICPI-IW का आंकड़ा 148.2 रहा, जिससे 12 महीने का औसत 145.54 निकला।
जनवरी 2026 के लिए अनुमानित DA बढ़ोतरी-
DA% = [(145.54 × 2.88) – 261.42] ÷ 261.42 × 100
= (419.15 – 261.42) ÷ 261.42 × 100
= 0.6033 × 100
= 60.33%
चूंकि सरकार DA को पूर्णांक में लागू करती है, इसलिए 60.33% को 60% माना जाएगा। इसका मतलब है कि डीए 58% से बढ़कर 60% हो जाएगा।