DA Hike : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट, 6 साल 6 महीने बाद अब इतना बढ़ेगा डीए
HR Breaking News - (7th Pay Commission Update)। केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए सरकार अब जल्द ही महंगाई भत्ते (DA) से जुड़ा बड़ा अपडेट आया है। सरकार अब जल्द ही कर्मचारियों के लिए डीए को बढ़ाने वाली है। डीए बढ़ौतरी होने की वजह से कर्मचारियों की सैलरी (basic salary hike) में भी शानदार बढ़ौतरी देखने को मिलेगी। इसके अलावा उम्मीद लगाई जा रही है कि इस बार होने वाली डीए बढ़ौतरी पिछले 78 महीनों में सबसे कम डीए बढ़ौतरी रहेगी। इसकी वजह से कर्मचारियों के हाथ निराशा लगी है। खबर में जानिये डीए बढ़ौतरी के बारे में पूरी डिटेल।
इस बार सिर्फ इतना बढ़ेगा डीए-
ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (Consumer Price Index for Industrial Workers) के मुताबिक इस बार होने वाली डीए बढ़ौतरी 78 महीनों की सबसे कम बढ़ौतरी होगी। उम्मीद लगाई जा रही है कि जनवरी 2025 से DA और DR में 2 प्रतिशत तक की ही बढ़ौतरी होने वाली है।
दिसंबर 2024 के लिए AICPI-IW इंडेक्स 143.7 पर रहा है। इसकी वजह से DA (DA hike latest update) की गणना 55.98 प्रतिशत तक की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के मुताबिक दशमलव के बाद की संख्या को नहीं जोड़ा जाता, इसलिए इसे 53 प्रतिशत से 55 प्रतिशत (DA hike in march 2025) तक की बढ़ाया जा सकता है।
हर बार बढ़ाया जाता है इतना डीए-
केंद्र सरकार द्वारा पिछले कई सालों से डीए (iss baar DA kitna badhyga) को 3 या 4 प्रतिशत के दर से बढ़ाती है। लेकिन 78 महीनों (साढ़े 6 साल) में ऐसा पहली बार हो रहा है कि इस बार डीए में सिर्फ 2 ही प्रतिशत तक की बढ़ौतरी होगी। इससे पहले साल 2018 में डीए को 2 फीसदी के दर (DA hike in percentage) से बढ़ाया गया था। उसके बाद से ही लगातार डीए में 3 या 4 फीसदी तक का ही इजाफा देखने को मिल रहा है।
नये पे-कमीशन से पहले मिलेगी डीए की सौगात-
इस खबर से केंद्रीय कर्मचारियों को एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल, नये पे-कमीशन लागू होने से पहले महंगाई भत्ते में जितनी ग्रोथ (salary growth for employees) होगी उतना कर्मचारियों को लाभ होगा। लेकिन, अभी 8वें वेतन आयोग का ऐलान नहीं किया गया है और ठीक ऐलान के बाद से ही सिर्फ 2 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ने की खबरें सामने आ रही है।
डीए की वजह से कर्मचारियों की सैलरी पर पड़ेगा प्रभाव-
अगर किसी कर्मचारी का मूल वेतन 50,000 रुपए है तो डीए को 2 प्रतिशत के हिसाब से बढ़ाया जा सकता है।
वेतन (Basic Salary) पहले DA (53 प्रतिशत) नया DA (55 प्रतिशत) बढ़ोतरी (2 प्रतिशत)
50,000 26,500 27,500 1,000
70,000 37,100 38,500 1,400
1,00,000 53,000 55,000 2,000
कैबिनेट की बैठक में डीए को मिलेगी मंजूरी-
सूत्रों के अनुसार बुधवार (19 मार्च) को कैबिनेट (Cabinet meeting) की बैठक में इस पर प्रस्ताव जारी किया जाएगा और इसके प्रस्ताव पर भ्ी अंतिम मुहर को लगाया जाएगा। आमतौर पर सरकार कर्मचारियों के लिए डीए में बढ़ौतरी हर साल मार्च में करती है। इसकी वजह से कर्मचारियों को रेट्रोस्पेक्टिव (Retrospective) तरीके से एरियर का भी लाभ दिया जाएगा। मतलब जनवरी और फरवरी का पैसा बतौर एरियर के साथ जुड़कर कर्मचारियों को दिया जाएगा।
3 प्रतिशत तक की बढ़ौतरी होने की उम्मीद-
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक इस बार कोई उम्मीद नहीं लगाई जा सकती है कि सरकार कर्मचारियों को मिलने वाले डीए को 3 प्रतिशत की उम्मीद नहीं है। अगर AICPI-IW (AICPI index for Dec.) दिसंबर 2024 में नंबर देखें तो महंगाई भत्ते 55.98 प्रतिशत तक पहुंचने की उम्मीद है। आमतौर पर ऐसी स्थिति में सरकार को इसे 56 फीसदी मानना चाहिए। लेकिन, दशमलब के बाद की संख्या को नहीं जोड़ने की वजह से इसे 55 फीसदी (DA hike in percentage) तक सीमित किया जा सकता है। हालांकि, इससे पहले भी सरकार इस तरह के मामले में आगे वाली वैल्यू के हिसाब से बढ़ौतरी की जा सकती है। लेकिन अभी के मामले में जनवरी 2025 से सिर्फ 2 प्रतिशत बढ़ौतरी (DA me badhotri) होने का पुर्वानुमान लगाया जा रहा है।
डीए के साथ मिलेगी एरियर की राशि-
जनवरी 2025 से लागू होने वाले DA हाइक को मार्च 2025 (March 2025 ka DA) में सरकार औपचारिक आदेश जारी करेगी। कर्मचारियों को मार्च की सैलरी से साथ बढ़े हुए महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) का भी लाभ दिया जाएगा और पिछले 2 महीने का एरियर भी साथ मिल सकता है। इस बढ़ौतरी का फायदा पेंशनर्स (Update for pensioners) के लिए भी लागू किया जा सकता है। रिटायर्ड कर्मचारियों की पेंशन में भी DR को जोड़कर दिया जाएगा।