DA Hike : होली पर 3% बढ़ा कर्मियो का डीए, इतना मिलेगा एरियर

DA Hike : बढ़ती महंगाई से राहत देने के लिए कर्मियों को डीए (DA Hike News)  दिया जाता है। अब हाल ही में सरकार ने होली के करीब कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने होली से पहले ही कर्मियों के डीए में 3% बढ़ौतरी का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही कर्मचारियों को एरियर मिलने की संभावना है। खबर  में जानिए इस बारे में  विस्तार से-
 

HR Breaking News : (DA Hike ) होली के त्योहार पर कुछ राज्य सरकारों ने महंगाई भत्ते में इजाफा कर दिया है। अब हाल ही में कर्मियों के डीए (DA Hike Updates)  में 3% इजाफा कर दिया गया है। इसके साथ ही एरियर को लेकर ऐलान किए गए  हैं। आइए खबर में जानते है कि 3 प्रतिशत बढ़ौतरी के बाद कर्मियों का डीए कितना हो गया है और एरियर कब तक मिल सकता है।

 

किन कर्मियों का बढ़ा डीए 


एमपी (MP Employees News) की बीजेपी सरकार (BJP government) की ओर से सरकार कर्मचारियों के लिए घोषणा की गई है। MP की मोहन यादव सरकार ने कर्मचारियों का डीए  3 परसेंट बढ़ाने का ऐलान किया है। अब इस इजाफे के बाद राज्य सरकार के कर्मचारियों का डीए बढ़कर 58 प्रतिशत  हो गया है।  अब कर्मचारियों को अप्रैल की सैलरी में 58 परसेंट DA मिलेगा, जिसका भुगतान मई में किया जा सकता है।

 

CM ने एरियर को लेकर कही ये बात 


मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव (Madhya Pradesh Chief Minister Mohan Yadav) का कहना है कि सभी सरकारी कर्मचारियों को केंद्रीय कर्मियों के जैसे ही अप्रैल 2026 की सैलरी (April 2026 Salary) में 58 परसेंट डीए मिलेगा। जुलाई 2025 से मार्च 2026 तक का एरियर कर्मचारियों को मई 2026 से शुरू होकर छह बराबर किश्तों में दिए जाने की संभावना है। उनका कहना है कि पेंशनर्स को जनवरी से फरवरी 2026 तक पेंशन पर 58 परसेंट डीए मिलेगा।

ट्रेजरी अधिकारियों को मिली प्रस्ताव की मंजूरी


BJP की अगुवाई वाली एमपी सरकार की ओर से बीते दिनों ऐलान के बाद ट्रेजरी अधिकारियों को भी अब काम के घंटों के दौरान गाड़ी किराए पर लेने की परमिशन मिलेगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव (Chief Minister Mohan Yadav)  ने सभी ट्रेजरी अधिकारियों को गाड़ी किराए पर लेने की सर्विस की परमिशन दे दी है। इस बारे में ट्रेजरी अधिकारियों के एक प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है।

फाइनेंस डिपार्टमेंट ने किए ऑर्डर जारी


एमपी सरकार के फाइनेंस डिपार्टमेंट (Finance Department of MP Government) ने बीते दिनों जरूरी ऑर्डर जारी कर दिए हैं, जिसके अनुसार सभी ट्रेजरी ऑफिसर 1 अप्रैल, 2026 से किराए की गाड़ी की सर्विस गाड़ी को लेने के लिए एलिजिबल होंगे। बता दें कि ट्रेजरी ऑफिसर राज्य के खजाने को मैनेज करने के लिए जिम्मेदार होते हैं और इनमे बिल पेमेंट को मंजूरी देना, पेंशन बांटना और फाइनेंशियल रसीदों और पेमेंट का सही रिकॉर्ड आदि शामिल है। वे अकाउंटिंग नियमों का पालन करते हैं, स्टैम्प जैसी कीमती चीजों को सेफ रखते हैं।