DA Hike : सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, 4% बढ़ा महंगाई भत्ता, इस दिन से होगा लागू

DA Hike Update : कर्मचारियों के महंगाई भत्ते पर बड़ी खुशखबरी आ गई है। महंगाई भत्ते (DA Hike) में 4 प्रतिशत की बढ़ौतरी का एलान किया गया है। इससे कर्मचारियों को बढ़ती महंगाई से राहत मिलेगी। कर्मचारियों की सैलरी में इससे अच्छा खासा उछाल आएगा। 

 

HR Breaking News (DA Hike) : कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में संसोधन कर इसे लागू करने का एलान कर दिया गया है। महंगाई भत्ते में बढ़ौतरी से कर्मचारियों को बढ़ती महंगाई से कुछ हद तक छुटकारा मिलेगा। कर्मचारियों के डीए (DA Hike latest update) में 4 प्रतिशत की बढ़ौतरी की गई है। इसको लेकर खुद वित्त मंत्री ने एलान किया है। इससे कर्मचारियों व उनके लाखों परिवारजनों को लाभ मिलेगा। 

 


सैलरी का महत्त्वपूर्ण अंग होता है महंगाई भत्ता
 

महंगाई भत्ता सैलरी का अहम अंश होता है। महंगाई भत्ते के आधार पर ही अन्य भत्तों को भी निर्धारित किया जाता है। अगर महंगाई भत्ता (DA Hike latest update) बढ़ता है तो सीधे तौर पर सैलरी और पेंशन में भी बढ़ौतरी होती है। सरकारी कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में बढ़ौतरी की सौगात समय समय पर सरकारें देती रहती हैं। 

 

 

अब इतना हो जाएगा महंगाई भत्ता
 

कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में चार प्रतिशत की वृद्धि के बाद यह 18 प्रतिशत पर पहुंच जाएगा। इससे पहले यह 14 प्रतिशत चल रहा है। पश्चिम बंगाल के वित्त मंत्री भट्टाचार्य ने इसकी घोषणा की है। बढ़ा हुआ डीए (DA Hike) एक अप्रैल 2025 से लागू होगा। कर्मचारियों को इसका बेसब्री से इंतजार था। 

 


केंद्रीय कर्मचारियों को भी खुशखबरी
 

वहीं, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए भी महंगाई भत्ते को लेकर सुखद आंकड़े सामने आ रहे हैं। केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA Hike) में भी बढ़ौतरी होने वाली है। केंद्रीय कर्मचारियों के लिए हर छह माह में महंगाई भत्ते को संसोधित किया जाता है। यह ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के आंकड़ों पर निर्भर करते हैं।

 

छह माह के औसत एआईसीपीआई (AICPI) के आंकड़ों के हिसाब से महंगाई भत्ता संसोधित होता है। नवंबर तक के आंकड़ों के अनुसार जनवरी 2025 से प्रभावी होने वाला महंगाई भत्ता (DA Hike January 2025) 56 प्रतिशत लगभग कन्फर्म हो गया है। यानी महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ौतरी। 


 

दिसंबर का आंकड़ा आना बाकी
 

ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI) के दिसंबर के आंकड़े अभी आने रहते हैं। अगर दिसंबर के आंकड़ों में एक अंक महंगाई दर की बढ़ौतरी होती है तो कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 4 प्रतिशत बढ़ जाएगा। कर्मचारियों और पेंशनर्स के महंगाई भत्ते (DA Hike) में 4 प्रतिशत की बढ़ौतरी से यह 57 प्रतिशत पर पहुंच जाएगा। ऐसे में अभी फाइनल वृद्धि दिसंबर के आंकड़ों पर निर्भर करती है। 

 


सैलरी में होगा बंपर इजाफा
 

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता (DA Hike) अगर चार प्रतिशत बढ़ता है तो सैलरी में भी बंपर बढ़ौतरी होगी। केंद्रीय कर्मचारियों की न्यूनतम बेसिक सैलरी 18 हजार रुपये है। वहीं इसपर फिलहाल 53 प्रतिशत डीए मिल रहा है। यह बढ़कर 57 प्रतिशत होगा तो सैलरी में भी वृद्धि बड़ी होगी। आइए उदाहरण के साथ समझते हैं। 

न्यूनतम बेसिक सैलरी : 18000
वर्तमान डीए 53% : 9540
संभावित डीए 57% : 10260
मंथली सैलरी बढ़ौतरी : 720 रुपये
सालाना सैलरी (Salary DA Hike) बढ़ौतरी : 8640

बेसिक सैलरी : 51300
वर्तमान डीए 53% : 27189 
संभावित डीए (DA hike) 57% : 29241
मंथली सैलरी बढ़ौतरी : 2052 रुपये
सालाना सैलरी बढ़ौतरी : 24624 रुपये