DA Hike : कब तक करना पड़ेगा महंगाई भत्ते में बढ़ौतरी का इंतजार, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट

DA Hike : फरवरी माह का आखिरी हफ्ता चल रहा है और ऐसे में कर्मचारियों में डीए हाइक का इंतजार बढ़ता जा रहा है। कर्मचारियों में जनवरी डीए हाइक को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है कि आखिर कब तक उन्हें महंगाई भत्ता (DA Hike News) में बढ़ोतरी का इंतजार करना होगा। अब इसी बीच कर्मचारियों के लिए डीए हाइक से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है।
 

HR Breaking News : (DA Hike) जैसे-जैसे होली का त्यौहार नजदीक आता नजर जा रहा है। वैसे-वैसे कर्मचारियों- पेंशनर्स में महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को लेकर बेसब्री से इंतजार बना हुआ है। अब कुछ ही दिनों में होली है और ऐसे में केंद्रीय कर्मचारी-पेंशनर्स में इस बात को लेकर चर्चा हो रही है कि इस बार डीए  (DA Hike  In January) में कितना इजाफा हो सकता है और इसका ऐलान कब तक किया जाना है।

 

कितना बढ़ेगा कर्मियों का डीए


अभी तो केंद्रीय कर्मचारियों (central government employees ) को जुलाई 2025 (da hike 2026 ) से प्रभावी 58 प्रतिशत डीए मिल रहा है। जुलाई से प्रभावित महंगाई भत्ते का ऐलान अक्टूबर 2025 में किया गया था और उसे समय महंगाई भत्ते में 3  प्रतिशत का इजाफा हुआ था। ऐसे में कर्मचारियों में जनवरी 2026 से अगली DA संशोधन (DA Hike 2026) को लेकर काफी उम्मीदें बनी हुई हैं। 


लेबर ब्यूरो की ओर से भी दिसंबर 2025 का ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स फॉर इंडस्ट्रियल वर्कर्स 148.2 जारी कर दिया गया है। वहीं, पिछले 12 महीना का औसत 145.44 रहा है। ऐसे में अनुमान के हिसाब से कर्मचारियों का डीए 58 से 60 प्रतिशत होने की संभावना जताई जा रही है।


कब तक बढ़ेगा कर्मियों का डीए 
इस बार होली मार्च की शुरुआत में है और ऐसे में कर्मचारियों यूनियनों (employees unions)  का मानना है कि सरकार इस बार त्योहार से पहले डीए में बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है। वहीं, कुछ जानकारी के अनुसार मार्च के पहले हफ्ते में कैबिनेट मंजूरी के आसार जताए गए हैं। हालांकि अभी सरकार ने कोई आधिकारिक तौर पर घोषणा नहीं की है। 


अगर पिछले पैटर्न को देखें तो सरकार हमेशा कुछ बड़े त्योहार पर ही दिए डीए (DA Hike Updates)  बढ़ौतरी का ऐलान कर सकती है। जैसे की दिवाली के समय जुलाई से दिसंबर अवधि की डीए बढ़ोतरी की जाती है, लेकिन जनवरी-जून के डीए को लेकर कोई तय पैटर्न नहीं रहा है और कई बार तो डीए होली के बाद भी बढ़ाया गया है। हालांकि यह AICPI डाटा जनवरी में जारी किया गया है और ऐसे में कर्मचारी प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के इंतजार में है।

 

डीए बढ़ौतरी का सैलरी पर प्रभाव 


जान लें कि डीए  बढ़ोतरी का असर कर्मचारियों की सैलरी (employees' salaries) पर भी पड़ता है। हम आपको एक उदाहरण के माध्यम से समझते हैं। जैसे कि अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी (Basic salary of employee)  50,000 रुपये हैं तो 58 प्रतिशत डीए के मुताबिक उनके कर्मचारियों को 29,000 का फायदा मिलता है।

अगर ऐसे में डीए बढ़ाकर 60 प्रतिशत हो जाता है तो कर्मचारियों को 30,000 मिलेंगे। यानी देखा जाए तो कर्मचारियों (Employees Salary )  को हर महीने 1000 रुपये का फायदा होगा। ठीक ऐसे ही 1,00,000 बेसिक पे पाने वाले कर्मचारियों को 2000 रुपये का लाभ होगा।