DA Hike : 2 प्रतिशत DA बढ़ने से कितनी बढ़ जाएगी 1.2 करोड़ कर्मचारियों की सैलरी
DA Hike : केंद्रीय कर्मचारियों की तरफ से महंगाई भत्ते में इजाफे का इंतजार किया जा रहा है। महंगाई भत्ते में 2% का इजाफे का एक अनुमान लगाया जा रहा है। 2% इजाफा होता है तो इससे सैलरी में कितनी बढ़ोतरी होगी, इसको लेकर भी कैलकुलेशन आ गया है चलिए जानते हैं।
HR Breaking news (DA Hike January 2026) महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को लेकर सरकार की तरफ से जल्द ही ऐलान किया जा सकता है। फिलहाल सरकार ईरान-इजरायल युद्ध के चलते देश में जरूरी चीजों की कीमतें न बढ़े, इसको इसको लेकर कार्य कर रही है। जल्द ही किसी भी मीटिंग में सरकार की तरफ से कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में राहत देने का भी ऐलान किया जा सकता है। 1 करोड़ 20 लाख कर्मचारियों और पेंशसनर्स को महंगाई भत्ते का लाभ मिलेगा।
एआईसीआई के आंकड़े कर रहे कन्फर्म
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) के आंकलन के लिए ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस (AICPI) इंडेक्स के आंकड़े सबसे जरूरी होते हैं। एआईसीपीआई (AICPI) के जनवरी से दिसंबर तक के 12 महीने के आंकड़े सामने आ गए हैं। केंद्रीय कर्मचारियों को इन 12 महीनों के आंकड़े ने खुशखबरी दी है। एआईसीपीआई (DA Hike formula) के हर 12 महीने के आंकड़ों के औसत आंकड़े से महंगाई भत्ते (DA calculation) की गणना की जाती है। इसके साथ ही 7वें वेतन आयोग का बेस ईयर 2016 रखकर कैलकुलेशन होती है।
2 प्रतिश की हो सकती है वृद्धि
महंगाई भत्ते (DA Hike) की गणना के लिए ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI) के आंकड़े आधार बनते हैं। अब महंगाई भत्ता (DA revised) संशोधन प्राइमरी सोर्स एआईसीपीआई (AICPI) इंडेक्स के आधार पर होगा। यानी कि दिसंबर 2025 तक के आंकड़े रिलिज हो चुके हैं। इन आंकड़ों के अनुसार महंगाई भत्ते (DA Hike update) में 2 प्रतिशत की बढ़ौतरी कन्फर्म (DA arrears) हो चुकी है। हालांकि आधिकारिक घोषणा अभी होनी रहती है।
कितना हो जाएगा कर्मचारियों का महंगाई भत्ता
महंगाई भत्ते के लिए ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI) के आंकड़ें देखें तो कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA Hike update) 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो जाएगा। दिसंबर के एआईसीपीआई (AICPI) के आंकड़ों में वृद्धि दिखी है। इसके अनुसार 60 प्रतिशत से कुछ ऊपर महंगाई भत्ता पहुंच चुका है।
सैलरी के साथ में आएगा एरियर
केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में प्रत्येक छह महीने में संसोधन किया जाता है। अगला महंगाई भत्ता (DA arrears) लागू तो 1 जनवरी 2026 से होना है, लेकिन अभी इसकी घोषणा नहीं हुई है। महंगाई भत्ता (DA Hike) की घोषणा आम तौर पर मार्च या अप्रैल में होती है। ऐसे में मान कर अप्रैल में घोषणा की उम्मीद है। ऐसे में जनवरी, फरवरी, मार्च के बकाया डीए एरियर (DA arrears) के साथ अप्रैल में तीन माह का डीए खाते में बढ़कर आएगा।
2% महंगाई भत्ता बढ़ने से कितनी बढ़ेगी सैलरी
कर्मचारियों की सैलरी बढ़ोतरी (employees salary hike) पूरी तरह से उनकी बेसिक सैलरी पर निर्भर करती है। अगर 2 प्रतिशत महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी होती है तो कर्मचारियों की सैलरी उनकी बेसिक सैलरी के हिसाब से ही उनकी टोटल सैलरी में बढ़ोतरी कराएगी। अगर किसी कर्मचारी की न्यूनतम बेसिक सैलरी 18000 रुपए है तो उसमें दो प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ जाने पर उसकी सैलरी में 360 रुपये प्रति महीना का इजाफा हो सकता है।