DA Hike Jan 2026 : हो गया कन्फर्म, इतना बढ़ेगा कर्मियों का डीए, ऐसे होगा पूरा कैलकुलेशन

DA Hike Jan 2026 : मार्च का महीना शुरू होने को है। ऐसे में कर्मियों में डीए को लेकर इंतजार बढ़ता ही जा रहा है। अब हाल ही में केंद्रीय कर्मचारियों के लिए डीए (central government employees da hike) को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। आइए खबर में जानते हैं कि जनवरी से प्रभावी डीए का ऐलान कब होगा और डीए में कितना इजाफा होगा।
 

HR Breaking News - (DA Hike ) सरकार की ओर से जनवरी और जुलाई में दो बार महंगाई भत्ते का रिविजन किया जाता है। हालांकि इसकी घोषणा होली और दिवाली के त्योहार के पास होती है। अभी कर्मियों को 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता (DA Calculation) मिल रहा है। अब इसी पैटर्न के चलते कर्मचारी जनवरी 2026 के महंगाई भत्त्ते की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। आइए खबर में जानते हैं कि जनवरी 2026 से प्रभावी डीए का ऐलान कब तक हो सकता है।

 

 

कितना बढ़ेगा कर्मियों का डीए 


बता दें कि दिसंबर के महंगाई आंकड़े आते ही अंतिम फैसला क्लियर हो गया है। दिसंबर के आंकड़ें के आने के बाद  डीए में 2 प्रतिशत की बढ़ौतरी के आसार दिख रहे हैं। अगर आप डीए का केलकुलेशन करना चाहते हैं तो DA निकालने का फॉर्मूला (DA calculation 2026)  इस तरह से हैं- DA (प्रतिशत) = [{AICPI-IW का 12 महीने का औसत (आधार वर्ष 2001)- 261.42} ÷ 261.42] × 100।

 

क्या कहते हैं CPI-IW इंडेक्स के आंकड़े


वैसे तो अभी CPI-IW का बेस ईयर (Base year of CPI-IW) 2016 है। इसलिए पहले इसे 2001 बेस में तब्दील किया जाता है। इसके लिए 2.88 का 'लिंकिंग फैक्टर' का यूज होता है। यह फैक्टर लेबर ब्यूरो (Labour Bureau) के डेटा से लिया गया है। अगस्त 2020 में 2001 बेस पर CPI-IW 338 था, वहीं 2016 बेस पर 117.4 था। अगर 338 को 117.4 से भाग कर दिया जाए तो उसपर 2.87 मिलता है, जिसे कन्वर्जन के लिए लिया जाता है।


कैसे होगा डीए और सैलरी का केलकुलेशन 


हम आपको एक उदाहरण के माध्यम से जानते हैं। जैसे कि अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी (Basic salary of employee) 50000 रुपये तो वर्तमान में उनका डीए 58 प्रतिशत है। इसका केलकुलेशन ऐसे होगा। जैसे कि-
डीए राशि = (58 ×50000) ÷ 100 = 29000 रुपये।


 

कुल सैलरी में यह अतिरिक्त दिया जाता है। अब जनवरी 2026 से डीए (Dearness Allowance) 60 प्रतिशत हो जाता है तो इससे कर्मियों के डीए और सैलरी का केलकुलेशन इस प्रकार होगा।
नया डीए = (60 ×50000) ÷ 100 = 30000 रुपये


बढ़ोतरी = 30000 रुपये- 29000 रुपये= 1000 रुपयेप्रति महीना अधिक मिलेगा। यानी डीए (DA Hike Updates) में इजाफे से कर्मियों की सैलरी में सीधा फायदा होता है। पेंशनर्स को भी इसी प्रतिशत के आधार पर डियरनेस रिलीफ (Dearness Relief) मिलता है।

 

नई सैलरी, पेंशन और एरियर का मिलेगा फायदा


बात करें आठवें वेतन आयोग की तो (8th Pay Commission) आठवें वेतन आयोग को अपनी सिफारिशें देने के लिए 18 महीने का वक्त दिया गया है। तब तक DA/DR में हर छह महीने में इजाफा होता रहेगा। जनवरी 2026, जुलाई 2026, जनवरी 2027 और जुलाई 2027 तक डीए बढ़ता रहेगा। अगर इन चार किस्तों में कुल DA बढ़ोतरी 8 प्रतिशत की जगह 10 प्रतिशत तक पहुंचती है, तो फिटमेंट फैक्टर अधिक तय किया जा सकता है। 


यानी कर्मियों को नई सैलरी (New salary for employees) , पेंशन और एरियर तीनों में अधिक फायदा मिलेगा। इसलिए DA के हर एक 1 प्रतिशत इजाफा मौजुदा राहत के साथ ही आगामी वेतन आयोग का मजबूत आधार भी बन सकती है।