Delhi-NCR में बड़ी सौगात, 500 एकड़ में विकसित की जाएगी जापान इंडस्ट्रियल सिटी
Delhi-NCR - उत्तर प्रदेश सरकार ने दिल्ली एनसीआर में निवेश और उद्योग के लिए बड़ी पहल की है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास 500 एकड़ में ‘जापान इंडस्ट्रियल सिटी’ (Japan Industrial City) विकसित की जाएगी। इसका उद्देश्य जापानी कंपनियों को विश्वस्तरीय औद्योगिक सुविधाएं उपलब्ध कराना और प्रदेश में रोजगार और आर्थिक विकास को बढ़ावा देना है... इससे जुड़ी ओर अधिक जानकारी जानने के लिए खबर को पूरा पढ़ लें-
HR Breaking News, Digital Desk- जापान दौरे पर पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath) ने निवेश और औद्योगिक सहयोग को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया। उन्होंने बताया कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Noida International Airport) के पास जापानी निवेशकों के लिए विशेष ‘जापान इंडस्ट्रियल सिटी’ विकसित की जा रही है और इसके निर्माण कार्य को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।
इंडस्ट्रियल सिटी का विकास होगा 500 एकड़ में-
यह इंडस्ट्रियल सिटी (Industrial city) लगभग 500 एकड़ में विकसित की जाएगी, जिसका उद्देश्य जापानी कंपनियों को विश्वस्तरीय औद्योगिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है। मुख्यमंत्री ने जापान के उद्योग प्रतिनिधियों (Japanese industry representatives) को उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए औपचारिक रूप से आमंत्रित भी किया।
निवेशकों के लिए सुरक्षित और पारदर्शी वातावरण-
मुख्यमंत्री ने निवेशकों को भरोसा दिलाया कि प्रदेश सरकार सुरक्षित, पारदर्शी और उद्योग-अनुकूल वातावरण (industry-friendly environment) उपलब्ध करवा रही है। पिछले 9 वर्षों में राज्य में 16 घरेलू और 4 अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों का संचालन शुरू किया गया है, जिससे कनेक्टिविटी में महत्वपूर्ण सुधार आया है।
जेवर एयरपोर्ट से विकास को मिलेगी नई रफ्तार-
मुख्यमंत्री ने बताया कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जो भारत का सबसे बड़ा हवाई अड्डा बनेगा, जल्द ही संचालित होगा। जेवर में बन रहा यह एयरपोर्ट पश्चिमी उत्तर प्रदेश के औद्योगिक और आर्थिक विकास (Industrial and Economic Development of Uttar Pradesh) को नई गति देगा। इसके आसपास 27 बिजनेस पार्क विकसित किए जाएंगे, जो हजारों रोजगार के अवसर पैदा करेंगे और वैश्विक कंपनियों (global companies) के लिए बेहतर निवेश प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराएंगे।
विदेशी कंपनियों में निवेश की बढ़ती रुचि-
मुख्यमंत्री ने बताया कि जापान की कई कंपनियों ने नोएडा क्षेत्र में निवेश के लिए सकारात्मक रुचि दिखाई है, जबकि कुछ कंपनियों ने निवेश भी शुरू कर दिया है। ग्रेटर नोएडा (greater noida) और यमुना प्राधिकरण (Yamuna Authority) क्षेत्र में देश-विदेश की कंपनियां लगातार संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ के सिद्धांत पर काम कर रही है और निवेशकों को हर संभव सहयोग प्रदान कर रही है।
एशिया में निवेश केंद्र बनने की दिशा में कदम-
ध्यान देने वाली बात है कि इससे पहले मुख्यमंत्री सिंगापुर दौरे पर गए थे, जहां हजारों करोड़ रुपए के निवेश के अवसर बने थे। अब जापान दौरे के जरिए उत्तर प्रदेश को एशियाई निवेश का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जेवर एयरपोर्ट (jewar airport) के संचालन से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में विकास की रफ्तार और तेज होने की उम्मीद है।
