DA Hike July 2025 : डीए में तगड़ी बढ़ौतरी, केंद्रीय कर्मचारियों की हो गई मौज

DA Hike 2025 : डीए बढ़ौतरी को लेकर बड़ा अपडेट आया है। केंद्रीय कर्मचारियों को जुलाई से दिसंबर तक की डीए बढ़ौतरी (DA Hike Update) का बेसब्री से इंतजार था। इस पर अब तस्वीर साफ हो गई है, डीए बढ़ौतरी के लिए जरूरी आंकड़ों के आने से यह तय हो गया है कि इस बार केंद्रीय कर्मचारियों के डीए (dearness allowance) में तगड़ी बढ़ौतरी की जाएगी। आइये जानते हैं कितना बढ़ेगा कर्मचारियों का डीए।

 

HR Breaking News - (DA Hike) हर केंद्रीय कर्मचारी के लिए डीए की अहमियत वेतन की तरह ही है। अब इस साल की20 दूसरी छमाही के लिए केंद्रीय कर्मचारियों के डीए (DA latest news) में बढ़ौतरी होनी है। इस पर लेटेस्ट आंकड़े आए हैं, जिसके बाद तय हुआ है कि इस बार डीए में तगड़ी बढ़ौतरी की जाएगी। इससे केंद्रीय कर्मचारियों (central employees DA hike) की मौज हो गई है। इस साल में केंद्रीय कर्मचारियों के लिए यह एक और बड़ा तोहफा होगा। कर्मचारियों के साथ ही पेंशनर्स को भी डीआर (dearness relief) बढ़ौतरी का लाभ मिलेगा। इससे पेंशनर्स व कर्मचारियों में उत्साह देखा जा रहा है।

 

 

डीए में होगी इतनी बढ़ौतरी -


केंद्र सरकार की ओर से साल में दो बार केंद्रीय कर्मचारियों के डीए (DA latest news) में संशोधन किया जाता है।  इस साल में जनवरी से जून तक की पहली छमाही के लिए सरकार 2 प्रतिशत डीए बढ़ौतरी केंद्रीय कर्मचारियों (central employees DA) के लिए कर चुकी है। यह अब 55 प्रतिशत हो चुका है।  रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अब AICPI के आंकड़ों के अनुसार जुलाई 2025 से केंद्रीय कर्मचारियों के डीए (DA hike) में 4 प्रतिशत की बढ़ौतरी और हो सकती है। इसके बाद कुल डीए 59 प्रतिशत हो जाएगा। हालांकि इस पर सरकार ने कोई आधिकारिक बयान या रिपोर्ट नहीं दी है।

इस दिन करेगी सरकार डीए बढ़ौतरी का ऐलान-


आमतौर पर सरकार डीए को एरियर (DA arrears) के साथ ही देती है। यानी डीए की घोषणा लेट ही की जाती है, इसका कारण है कि AICPI  के आंकड़े आने के बाद डीए (DA latest news) बढ़ौतरी तय की जाती है। जनवरी के डीए की घोषणा मार्च-अप्रैल तक तो जुलाई के डीए की घोषणा अक्टूबर नवंबर तक की जाती है। अब दीवाली के पास सरकार जुलाई 2025 के डीए (DA update) की घोषणा कर सकती है।

AICPI के ये आए हैं आंकड़े-


AICPI के आंकड़े (AICPI INDEX ) मई माह तक के आ गए हैं, जून के आंकड़े आते ही डीए (Dearness allowance) बढ़ौतरी पर तस्वीर पूरी तरह से साफ होगी। जनवरी 2025 में AICPI INDEX 143.2 रहा था, फरवरी में 142.8 और मार्च में यह 143.0 था। यह आंकड़ा अप्रैल में 143.5 तो मई में 144.0 हो गया है। यानी जून में भी इसमें डीए बढ़ौतरी (DA Hike july 2025) होती है तो डीए 4 प्रतिशत तक बढ़ सकता है। 


वेतन में होगी इतनी बढ़ौतरी -


AICPI के आंकड़े आने के बाद विशेषज्ञ भी अनुमान लगा रहे हैं कि डीए (DA/DR hike) में 4 प्रतिशत की बढ़ौतरी होती है तो 30,000 सैलरी पाने वाले केंद्रीय कर्मचारी को हर माह 1,200 रुपये ज्यादा मिलेंगे। हर साल यह 14,400  रुपये अधिक मिलेंगे। पेंशनधारकों को भी DA (DA July 2025) बढ़ने से उतना ही लाभ मिलेगा जितना नियमित कर्मचारियों को मिलता है।