DA Hike Updates : होली से पहले इतना बढ़ेगा कर्मियों का DA, सैलरी, पेंशन और एरियर का भी मिलेगा लाभ
HR Breaking News- (DA Hike ) सरकार की ओर से साल में दो बार महंगाई भत्ते में संशोधन किया जाता है। पहला संशोधन जनवरी से प्रभावी होती है और इसका ऐलान मार्च में किया जाता है और दूसरा संशोधन जुलाई से प्रभावी होता है, लेकिन इसका ऐलान आमतौर पर त्योहारों या दिवाली के समय होता है। डीए बढ़ौतरी का असर कर्मचारियों के मासिक वेतन और पेंशन पर भी पड़ता है। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि कब तक डीए (Dearness Allowance) का ऐलान होगा और डीए में कितनी बढ़ोतरी होगी।
कब बढ़ता है कर्मियों का डीए
सरकारी नियमो के अनुसार जनवरी 2026 से महंगाई भत्ते (Dearness Allowance from January 2026) में जो बढ़ौतरी प्रभावी होती है। आमतौर पर इसकी घोषणा मार्च के पहले हफ्ते में होली के आस-पास की जाती है। अगर ऐसा होता है तो लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की आमदनी प्रभावित होगी। अब इस बार की डीए बढ़ौतरी इसलिए भी अहम है, क्योंकि 7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) की अवधि 31 दिसंबर 2025 को खत्म होने के बाद यह पहली डीए बढ़ौतरी होगी।
कब-कब हुई थी डीए में सबसे कम बढ़ौतरी
जुलाई 2025 में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी के बाद दिसंबर 2025 तक DA (DA till December 2025) 58 प्रतिशत पर था। अब 2026 से 2 प्रतिशत और बढ़ोतरी को लेकर अनुमान लगाए जा रहे हैं, जिससे कर्मियों का DA 60 प्रतिशत तक पहुंच जाएगा। हालांकि ये पिछले 26 सालों में सबसे कम बढ़ौतरी होगी, लेकिन फिर भी इससे कर्मियों की सैलरी, पेंशन और एरियर पर सीधा लाभ मिलेगा। इससे पहले जनवरी 2000 में केवल 1 प्रतिशत की बढ़ौतरी की गई थी। वहीं, जनवरी 2007, 2018 और 2025 में 2 प्रतिशत का इजाफा किया गया था।
8वें वेतन आयोग को लेकर अपडेट
8वें वेतन आयोग की बात करें तो सरकार की ओर से 3 नवंबर 2025 को 8वें वेतन आयोग के लिए टर्म्स ऑफ रेफरेंस (Terms of Reference) जारी कर दिए हैं। बता दें कि जब भी नया वेतन आयोग लागू किया जाता है तो उसके बाद मौजूदा DA को बेसिक सैलरी में मर्ज किया जाता है और नए सैलरी स्ट्रक्चर में नई DA का केलकुलेशन फिर से शुरू होता है। यानी की फिलहाल 58 या संभावित 60 प्रतिशत DA भविष्य में कर्मियों की नई बेसिक सैलरी (New basic salary of employees) का हिस्सा बन सकता है, जिससे कर्मियों के शुरुआती वेतन में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।
सैलरी के साथ ही पेंशन और एरियर का मिलेगा लाभ
कर्मचारियों के DA में जो बढ़ौतरी की जाती है, उससे कर्मियों की मासिक सैलरी (monthly salary of employees) तो बढ़ेगी ही ओर साथ ही पेंशन और एरियर पर भी लाभ मिलेगा। सिर्फ इतना ही नहीं नई वेतन नीति के लागू होते ही शुरुआती बेसिक सैलरी में इजाफा देखने को मिलेगा। ऐसे में वित्तीय योजनाओं और बजट में कर्मचारियों के लिए यह बदलाव फायदेमंद साबित हो सकता है।