DA Hike : क्या होली से पहले मिल जाएगा कर्मचारियों को लाभ, जानें महंगाई भत्ते पर अपडेट

DA Hike : केंद्रीय कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनभोगियों की नजरें महंगाई भत्ते (DA) बढ़ोतरी पर टिकी हैं। होली से पहले राहत मिलने की उम्मीद थी, लेकिन अब संशय (Doubt) बना हुआ है। हालिया रुझानों और बैठकों को देखते हुए केंद्र सरकार के फैसले को लेकर इंतजार और बढ़ सकता है... इस अपडेट से जुड़ी पूरी डिटेल जानने के लिए खबर को पूरा पढ़ लें-

 

HR Breaking News, Digital Desk- (DA Hike)। करीब 48.67 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनभोगियों की निगाहें केंद्र सरकार के फैसले पर टिकी हुई हैं। जनवरी 2026 से ही लाखों कर्मचारी महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी की उम्मीद लगाए बैठे हैं, लेकिन उनका इंतजार लगातार लंबा होता जा रहा है। पहले कयास लगाए जा रहे थे कि होली 2026 से पहले सरकार DA बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है, लेकिन अब उस उम्मीद पर भी पानी फिरता नजर आ रहा है।

फरवरी में हुई केंद्रीय कैबिनेट (central cabinet) की बैठक में महंगाई भत्ते (DA) को लेकर कोई घोषणा नहीं की गई, जिससे होली से पहले किसी बड़े ऐलान की उम्मीद लगभग खत्म होती नजर आ रही है। इसी बीच केरल सरकार ने अपने सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 10 फीसदी की बढ़ोतरी की है, जबकि महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra government) ने राज्य कर्मचारियों के लिए DA में 3 फीसदी की वृद्धि कर दी है। ऐसे में अब केंद्रीय कर्मचारियों की नजरें केंद्र सरकार के फैसले पर टिकी हुई हैं।

केंद्रीय कर्मचारियों के DA बढ़ोतरी का कब होगा ऐलान -

चूंकि सातवां वेतन आयोग (7th pay commission) का कार्यकाल 31 दिसंबर 2025 को समाप्त हो चुका है, इसलिए इस बार महंगाई भत्ते (DA) की बढ़ोतरी बदली हुई परिस्थितियों में होगी। इस साल होली 4 मार्च को पड़ रही है, ऐसे में इतनी जल्दी DA बढ़ोतरी के ऐलान की संभावना कम नजर आती है।

यदि पिछले पांच वर्षों के रुझानों पर नजर डालें, तो वे भी इसी ओर संकेत करते हैं कि जब होली मार्च के शुरुआती सप्ताह में रही है, तब सरकार ने त्योहार के बाद ही DA बढ़ोतरी की घोषणा की है। उदाहरण के तौर पर पिछले साल होली 14 मार्च को थी, जबकि DA बढ़ोतरी का ऐलान 28 मार्च को किया गया था।

इसी तरह वर्ष 2024 में महंगाई भत्ते (DA) बढ़ोतरी का ऐलान 7 मार्च को किया गया था, जबकि उस साल होली 25 मार्च को पड़ी थी। पिछले पांच वर्षों के रुझानों को देखें तो जनवरी से लागू होने वाली DA बढ़ोतरी की घोषणा आमतौर पर 20 से 30 मार्च के बीच की जाती रही है, जबकि जुलाई वाली बढ़ोतरी अधिकतर दिवाली से पहले घोषित हो जाती है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार भी मार्च के मध्य में केंद्रीय कर्मचारियों (central employees) को DA हाइक का तोहफा मिल सकता है।

साल - DA ऐलान की तारीख - कितना बढ़ा DA - होली कब थी

2025 - 28 मार्च - 2% - 14 मार्च

2024 - 7 मार्च - 4% - 25 मार्च

2023 - 24 मार्च - 4% - 8 मार्च

2022 - 30 मार्च - 3% - 18 मार्च

2021 - कोई ऐलान नहीं - कोई ऐलान नहीं - 29 मार्च

इस बार महंगाई भत्ते में कितनी बढ़ोतरी की उम्मीद है-

फिलहाल केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA) 58 फीसदी है। ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स फॉर इंडस्ट्रियल वर्कर्स (AICPI-IW) के ताजा आंकड़ों के आधार पर उम्मीद जताई जा रही है कि सरकार इस बार DA में 2 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकती है, जिससे यह 60 फीसदी तक पहुंच सकता है। यदि DA 60 फीसदी किया जाता है, तो इसका सीधा फायदा कर्मचारियों की सैलरी (employees salary) पर पड़ेगा और बेसिक पे के अनुसार वेतन में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

महंगाई भत्ता (DA) कैसे किया जाता है कैलकुलेट? जानें फॉर्मूला-

महंगाई भत्ते (DA) की गणना महंगाई से जुड़े आंकड़ों के आधार पर की जाती है, जिसके लिए एक तय फॉर्मूला निर्धारित है। DA निकालने का सूत्र है - (12 महीने का औसत AICPI × 2.88 – 261.42) ÷ 261.42 × 100। इसमें 2.88 का लिंकिंग फैक्टर 2016 के बेस ईयर को 2001 के बेस ईयर से जोड़ने के लिए उपयोग किया जाता है। इसी फॉर्मूले के आधार पर केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता तय (dearness allowance fixed) किया जाता है।