DDA ने जमीन वापस लेना किया शुरू, शानदार सार्वजनिक स्थल के रूप में किया जाएगा विकसित
DDA - दिल्ली विकास प्राधिकरण ने जमीन वापस लेना शुरू किया है। प्राधिकरण का लक्ष्य इसे एक आकर्षक सार्वजनिक स्थल के रूप में विकसित करना है। परियोजना के तहत सफाई, सिविल, इलेक्ट्रिकल और बागवानी के काम किए जाएंगे ताकि क्षेत्र पर्यावरण के अनुकूल बने...इससे जुड़ी पूरी डिटेल जानने के लिए खबर को पूरा पढ़ लें-
HR Breaking News, Digital Desk- (DDA) दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने सराय काले खां ISBT के सामने और बांसेरा के बगल में स्थित लोक निर्माण विभाग (PWD) के स्टोरेज यार्ड की जमीन को वापस लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। डीडीए का लक्ष्य इस पूरे इलाके को इसी साल खाली कराकर इसे एक आकर्षक सार्वजनिक स्थल (public place) के रूप में विकसित करना है। (DDA reclaims pwd yard for sarai kale khan yamuna riverfront)
क्या है मुख्य योजना-
डीडीए इस क्षेत्र को यमुना बाढ़ क्षेत्र के नियमों के अनुसार पुनर्जीवित करना चाहता है। इस पहल की मुख्य बातें निम्नलिखित हैं:-
पारिस्थितिक सुधार : क्षेत्र के प्राकृतिक स्वरूप को बहाल करना और नदी के किनारे एक टिकाऊ सार्वजनिक स्थान बनाना।
कालिंदी अविरल विस्तार परियोजना : यह काम यमुना रिवरफ्रंट (Yamuna Riverfront) के 163 हेक्टेयर क्षेत्र में होने वाले विकास का हिस्सा है। यह परियोजना NH-9 से लेकर बारापुला के पास स्थित सनडायल तक फैली होगी, जिससे इलाके को नया और आकर्षक स्वरूप मिलेगा।
बजट और समयसीमा : इस परियोजना के लिए 28.3 करोड़ रुपये का बजट तय किया गया है और इसे अगले छह महीनों के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
माैजूदा स्थिति-
अधिकारियों के अनुसार PWD दिल्ली जमीन खाली करने का काम चरणबद्ध तरीके से कर रहा है। रिंग रोड (Ring Road) के किनारे वाला हिस्सा पहले ही खाली कर दिया गया है, जहां डीडीए (DDA) ने जमीन समतल करने, ताजी मिट्टी डालने और ग्रिल लगाने का काम शुरू कर दिया है।
आगामी कार्य-
परियोजना के तहत पूरे क्षेत्र में व्यापक सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसके बाद सिविल, इलेक्ट्रिकल (electrical) और बागवानी से जुड़े काम शुरू किए जाएंगे, ताकि यह क्षेत्र पर्यावरण के अनुकूल और आम जनता के लिए पूरी तरह सुलभ बनाया जा सके।