home page

Cash Limit At Home : घर में कैश रखने को लेकर आयकर विभाग की तरफ से जारी हुआ नया नियम, जान ले लिमिट

Income tax new rules : डिजिटल जमाने में ऑनलाइन बैंकिंग के चलन के साथ-साथ लोग कैश का उपयोग अभी भी कर रहे हैं। आयकर विभाग की तरफ से घर में कैश रखने की भी लिमिट तय की गई है और अगर उसे लिमिट का उल्लंघन किया जाएगा तो आप पर कार्रवाई भी की जा सकती है। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं घर में कैश रखने को लेकर बनाए गए इस नियम के बारे में विस्तार से।
 | 
Cash Limit At Home : घर में कैश रखने को लेकर आयकर विभाग की तरफ से जारी हुआ नया नियम, जान ले लिमिट

HR Breaking News : (Income tax notice) भले ही जमाना डिजिटलाइजेशन की तरफ बढ़ रहा हो लेकिन ज्यादातर लोग अभी भी अपने पास कैश रखना सही मानते हैं और छोटी-मोटी पेमेंट कैश के जरिए ही करना ठीक मानते हैं।

पिछले दिनों आपने देखा होगा की इनकम टैक्स की रेड के भी कोई मामले सामने आए थे, ऐसे में ज्यादातर लोगों के मन में सवाल पैदा हो रहा है कि क्या घर में कैश रखने को लेकर भी कोई नियम है... आइए खबर के माध्यम से आपको बताते हैं कि घर में कैश रखने को लेकर आयकर विभाग की तरफ से क्या नियम बनाया गया है।


आजकल सारी चीजें ऑनलाइन होने लगी हैं। शॉपिंग से लेकर पेमेंट तक का काम बस एक क्लिक में हो जा रहा है। हालांकि, आज भी कई लोग लेनदेन के लिए कैश को प्राथमिकता देते हैं। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की तरफ से घर में कैश रखने को लेकर नियम (Income tax rules) बनाए गए हैं और एक लिमिट तय की गई है ताकि धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार के खतरे को कम किया जा सके।

ऐसे में आयकर विभाग द्वारा कैश ट्रांसफर, लेनदेन तथा पेमेंट को लेकर भी एक लिमिट बनाई गई है और अगर लिमिट से ज्यादा पैसा आप ट्रांसफर भी करते हैं तो भी आपको इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की तरफ से नोटिस आ सकता है।

 


इतना रख सकते है कैश


आपको बता दे की घर में कैश (Cash Limit At Home) रखने को लेकर आयकर विभाग की तरफ से कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया है लेकिन घर में मौजूद कैश कहां से आया और इसके सोर्स के बारे में आपके पास पक्का सबूत होना चाहिए। अगर आपके पास सबूत है तो आयकर विभाग की तरफ से आपके ऊपर कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।

 


न बताया कोई सोर्स तो लगेगा इतना जुर्माना


अगर आपके पास कुछ ऐसे पैसे हैं जिनकी सोर्स जानकारी आप इनकम टैक्स विभाग (Income tax) के अधिकारी को नहीं दे पा रहे है तो ऐसी रकम पर आपको 78% तक टैक्स या फिर जुर्माना देना पड़ सकता है। इस तरह के पैसे को अनडिस्कलोज्ड इनकम माना जाता है। ऐसे में हमेशा अपने पास रखे पैसे का एक प्रूफ साथ जरूर रखें।