Delhi और गुरुग्राम होंगे आपस में कनेक्ट, 20 मिनट में हो जाएगा 90 मिनट का सफर
Expressway in UP :दिल्ली और गुरुग्राम को आपस में कनेक्ट करने के लिए हाल ही में सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। बता दें कि यहां पर एक और नया एक्सप्रेसवे (UP New Expressway) बनाया जा रहा है। एक्सप्रेसवे के बनने की वजह से 90 मिनट का सफर सिर्फ 20 मिनट में ही हो जाएगा।
HR Breaking News (New Expressway in UP) दिल्ली और गुरुग्राम में प्रगति कार्य लगातार रफ्तार पकड़ रहा है। यहां पर लगातार नए नए हाईवे और एक्सप्रेसवे (Expressway in UP) को बनाया जाने वाला है। ये नया एक्सप्रेसवे जल्द ही तैयार होने वाला है। एक्सप्रेसवे के तैयार होने की वजह से घंटों का सफर मिनटों में किया जा सकेगा। खबर में जानिये इस बारे में पूरी जानकारी।
यहां पर बनेगा एक्सप्रेसवे
दिल्ली और गुरुग्राम के बीच बेहतर कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए केंद्र सरकार एम्स से गुरुग्राम तक एक एक्सप्रेसवे बनाने की प्लानिंग कर रही है। 35 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे (New Expressway in UP) की वजह से दिल्ली-गुरुग्राम के बीच यात्रा का समय कम होने वाला है। वहीं प्रदूषण में भी कमी आने वाली है। यह एक्सप्रेसवे गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड़ से जुडने वाला है। इसकी वजह से दिल्ली-एनसीआर के निवासियों को काफी लाभ होने वाला है।
कनेक्टिविटी में होगा सुधार
दिल्ली और गुरुग्राम के बीच कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार ने एम्स से गुरुग्राम तक महिपालपुर होते हुए एक्सप्रेसवे बनाने की प्लानिंग को तैयार कर दिया है। डीपीआर काम शुरू कर दिया गया है।
डीपीआर में व्यवहार्यता रिपोर्ट दी जाने वाली है और यह स्पष्ट किया जाएगा कि यह मार्ग कहां भूमिगत और कहां एलिवेटेड होगा। एम्स से महिपालपुर (UP News) तक का हिस्सा भूमिगत और बाकी हिस्सा एलिवेटेड रहने की संभावना है। डीपीआर के बाद इस चर्चा पर विराम लगने वा अभी व्यस्त समय में एम्स से गुरुग्राम के सिरहौल बॉर्डर तक जाने में कम से कम डेढ़ घंटे का समय लगता है।
दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे को होगा लाभ
गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड़ (Gurugram-Faridabad Road) तक पहुंचने में कम से कम दो घंटे तक का समय लगता है। एक्सप्रेसवे का कार्य पूरा हो जाने के बाद गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड तक पहुंचने में 20 से 25 मिनट तक का समय लग सकता है। इसकी वजह से सिरहौल बॉर्डर से महिपालपुर तक दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे (Delhi-Gurugram Expressway) पर ट्रैफिक जाम कम होने वाला है। इसकी वजह से न सिर्फ समय की बचत होगी, बल्कि प्रदूषण भी कम होने वाला है।
ये है पूरी परियोजना
- यह लगभग 35 किलोमीटर लंबा सिग्नल-मुक्त एक्सप्रेसवे (Signal-free expressway) होने वाला है।
- इस परियोजना की अनुमानित लागत के बारे में बात करें तो लगभग पांच हजार करोड़ रुपये की लागत आने वाली है।
- यह घाटा गांव के सामने गुरुग्राम-फरीदाबाद मार्ग से जुड़ने वाला है।
- एक्सप्रेसवे के भूमिगत और एलिवेटेड (Elevated Road) दोनों हिस्से छह-छह लेन तक का होगा।
- यह दिल्ली क्षेत्र में हवाई अड्डे की ओर जाने वाली मुख्य सड़कों से जुड़ने वाली है।
परियोजना का ये है मुख्य उद्देश्य
- यह दिल्ली और गुरुग्राम के बीच कनेक्टिविटी में सुधार करने वाला है।
- यह कनेक्टिविटी में सुधार करेगा, खासतौर पर एम्स (AIIMS New Delhi) और गुरुग्राम के बीच।
- यह दिल्ली और गुरुग्राम में वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करने वाली है।
- यह गुरुग्राम सहित कई इलाकों में हवाई अड्डे (Gurugram airport) से कनेक्टिविटी में सुधार करने वाला है।
राजमार्गों और एक्सप्रेसवे से होगा कनेक्ट
नया एक्सप्रेसवे गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड से जुड़ने वाला है। गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड, घाटा गांव के पास दक्षिणी परिधीय सड़क (एसपीआर) से जुड़ने वाला है, जोकि आगे चलकर दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे (Delhi-Gurugram Expressway) और द्वारका एक्सप्रेसवे से जुड़ने वाला है। गुरुग्राम-सोहना हाईवे वाटिका चौक से होकर गुजरने वाला है, जोकि आगे चलकर सोहना से ठीक पहले अलीपुर गांव के पास दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे (Delhi-Mumbai Expressway) से जुड़ने वाला है।
विभिन्न क्षेत्रों को होगा लाभ
इस हिसाब से एम्स-गुरुग्राम वाया महिपालपुर एक्सप्रेसवे (Mahipalpur Expressway) न सिर्फ साइबर सिटी और दक्षिणी दिल्ली के निवासियों को लाभ होने वाला है। हालांकि दिल्ली और हरियाणा के विभिन्न क्षेत्रों के साथ-साथ राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र (Expressway in Maharastra) के निवासियों को भी सीधे लाभ होने वाला है। दिल्ली में, एक्सप्रेसवे एम्स आईएनए से शुरू होगा और ब्रिगेडियर होशियार सिंह मार्ग, अफ्रीका एवेन्यू, वसंत विहार, नेल्सन मंडेला मार्ग और वसंत कुंज से होकर गुजरने वाला है।
इनको होगा सबसे ज्यादा फायदा
दिल्ली-एनसीआर में सबसे ज्यादा ट्रैफिक जाम दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे (Delhi-Gurugram Expressway) पर महिपालपुर और सिरहौल बॉर्डर के बीच होने वाला है। द्वारका एक्सप्रेसवे का निर्माण होने की वजह से रोजाना औसतन 3,00,000 वाहन सिरहौल बॉर्डर (Sirhaul Border) पार करते हैं।
इनमें से ज्यादातर वाहन व्यस्त समय, सुबह 8 बजे से 11 बजे तक और शाम 5 बजे से 9 बजे तक, पार कर सकते हैं। नए एक्सप्रेसवे के पूरा हो जाने के बाद, दिल्ली एयरपोर्ट (Delhi Airport News) या एम्स से फरीदाबाद, पलवल, नूंह, अलवर, जयपुर, दौसा और वडोदरा से मुंबई जाने वाले वाहनों को सिरहौल बॉर्डर, इफको चौक या राजीव चौक की बजाय महिपालपुर के रास्ते भेजा जाने वाला है।