Delhi Metro : दिल्ली एनसीआर वालों को बड़ी सौगात, बनाए जाएंगे 125 से ज्यादा नए मेट्रो स्टेशन
DMRC : दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की ओर से दिल्ली एनसीआर वालों को बड़ी सौगात दी जा रही है। दिल्ली एनसीआर में 125 से ज्यादा नए मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे। लाखों लोगों को दिल्ली मेट्रो नए रूट के माध्यम से कनेक्ट करेगी। दिल्ली मेट्रो का नया रूट फाइनल हो चुका है।
HR Breaking News (Delhi Metro New Project) देश की राजधानी दिल्ली व आसपास के क्षेत्र को लगातार डेवलप किया जा रहा है। इस डेवलपमेंट की कड़ी में अब दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की ओर से नए मेट्रो स्टेशंस और नई मेट्रो रेल लाइन बिछाने का कार्य किया जाएगा। दिल्ली मेट्रो की ओर से 125 से ज्यादा नए मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे।
112 किलोमीटर लंबे छह कॉरिडोर बनेंगे
दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro Rail Corporation) का लगातार विस्तार किया जा रहा है। फेज 4 के विस्तार में तीन नई रेल लाइनों को मंजूरी मिल गई है। इस पर दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन 112.42 किलोमीटर लंबे 69 कॉरिडोर बनाएगा। वहीं दूसरी ओर दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की ओर से फेज 5 को लेकर भी कुछ काम शुरू कर दिए गए हैं।
फेज पांच को लेकर काम शुरू
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (Delhi metro new route) की ओर से फेज 4 के बाद फेज पांच में कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके अनुसार डीएमआरसी और आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय के बीच पत्राचार कार्य हो रहा है। इससे मेट्रो का नया दायरा बढ़ जाएगा। इससे दिल्ली और एनसीआर के लाखों लोगों को फायदा होगा और परिवहन व्यवस्था सुगम होगी।
फेज 5 में किए जाएंगे यह काम
दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro Rail Corporation New Route) की ओर से फेज 4 को लेकर जो परियोजनाएं चल रही हैं, उनका काम पूरा होने पर दिल्ली मेट्रो का नेटवर्क एनसीआर में 500 किलोमीटर के करीब पहुंच जाएगा। वहीं फेज 5 में यमुना बैंक से लेकर लोनी बॉर्डर तक का गलियारा शामिल किया जा सकता है।
फरीदाबाद से गुरुग्राम मेट्रो भी फेज 5 में शामिल की जा सकती है। इस प्रोजेक्ट के तहत 18 कॉरिडोर की सूची हो दो हिस्सों में डिवाइड किया गया है। पहला फेज 5 ए और दूसरा फेज 5b। पहले में तीन कॉरिडोर को रखा गया है, जिसकी डीपीआर तैयार हो चुकी है।
बनाए जाएंगे 125 से ज्यादा स्टेशन
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (Delhi Metro Rail Corporation) की ओर से फेज 5 के सभी कॉरिडोर की लंबाई 206 किलोमीटर लंबी होगी। इसमें 115 किलोमीटर एलिवेटेड हिस्सा होगा, जबकि बाकी बचा हुआ हिस्सा अंडरग्राउंड बनाया जाएगा। इस पर 128 मेट्रो स्टेशन बनाने का प्रस्ताव है। 79 एलिवेटेड और बाकी भूमिगत स्टेशन बनाए जाएंगे। इसमें सबसे लंबा गलियारा 24 किलोमीटर का होगा जो बल्लभगढ़ से पलवल तक का होगा। साथ में 21 किलोमीटर का गलियारा मयूर विहार फेज 3 से लोनी बॉर्डर तक बनाया जाएगा।
इतना हो चुका है फेज 4 का काम
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) की ओर से तीन नई लाइनों (New Railway Line) को मंजूरी मिलने के बाद 112.42 किलोमीटर के 6 कॉरिडोर का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इस पर तीन प्राथमिक कॉरिडोर पर कार्य गति से चल रहा है। इसमें जनकपुरी वेस्ट से रामकृष्ण आश्रम मार्ग, मजलिस पार्क से मौजपुर और अन्य काम शामिल हैं। 60% काम पूरा हो चुका है।