home page

Mahindra की कई कारों की कीमतें हुई कम, चेक करें लिस्ट

Mahindra Cars Rates : वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा जो कि बीते कई सालों से भारतीय कार बाजार पर राज कर रखी है। इस कंपनी की गाड़ी खरीदना लोगों का सपना बन गया है। महिंद्रा कंपनी की कई कारों की कीमत कम हो गई है। चलिए खबर के माध्यम से जानते हैं महिंद्रा कंपनी की किन-किन कारों की प्राइस डाउन हुए हैं।
 | 
Mahindra की कई कारों की कीमतें हुई कम, चेक करें लिस्ट

HR Breaking News : (Mahindra Cars) सरकार द्वारा जीएसटी के नए ढांचे पर उठाए गए कदम का सीधा-सीधा असर गाड़ियों की कीमतों पर दिखने लगा है। अब SUV खरीदने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा की कई गाड़ियों की कीमतें कम हो गई है। चलिए जानते है महिंद्रा कंपनी की किन-किन गाडि़यो की कीमतें कम हुई है।

 


महिंद्रा xuv700 खरीदने पर होगी भारी बचत


महिंद्रा की एक्सयूवी 700 की कीमत (Mahindra XUV 700 Price) अब पहले के मुकाबले काफी कम हो गई है। जीएसटी रेट 48% से घटकर 40% हो जाने के बाद कर खरीदारों को अब 88900 रुपए से लेकर 143000 रुपए तक की बचत मिलेगी। कीमतों में यह बदलाव लगभग सभी वेरिएंट्स पर लागू होगा।
 

 

Mahindra XUV700 GST प्राइज: ट्रिम वाइज बेनिफिट


वेरिएंट    पहले GST + Cess    नई GST रेट    कस्टमर बेनिफिट


MX    48%                40%                   88900 रुपये
AX3    48%                  40%                  1,06,500 रुपये
AX5 S    48%                  40%                   1,10,200 रुपये
AX5    48%                   40%                   1,18,300 रुपये
AX7    48%                    40%                  1,31,900 रुपये
AX7 L    48%                    40%              1,43,000 रुपये

SUV पर लागू हूए टैक्स के नए नियम  


टैक्स के मामले में SUV सेगमेंट हमेशा से सबसे महंगा रहा है। 
4 मीटर से बड़ी लंबाई और 1,500cc से ज्यादा इंजन वाली गाड़ियां पहले 28% GST + 20% सेस यानी कुल 48% टैक्स में आती थीं। 
लेकिन अब GST 2.0 के तहत यह टैक्स घटकर 40% फ्लैट हो गया है। इसका असर पूरे SUV मार्केट पर साफ दिखेगा।


महिन्द्रा की इन गाडि़यों को खरीदने पर भी होगी बचत


XUV700 ही नहीं, Mahindra ने अपनी बाकी गाड़ियों के रेट भी घटाएं है।
Bolero और Bolero Neo- कीमत में 1.27 लाख रुपये तक की कमी
XUV3XO- पेट्रोल मॉडल 1.40 लाख रुपये और डीजल मॉडल 1.56 लाख रुपये सस्ते
Thar- 2WD डीजल 1.35 लाख रुपये सस्ता, 4WD डीजल 1.01 लाख रुपये सस्ता, और Thar Roxx में 1.33 लाख रुपये तक की कटौती
Scorpio Classic- कीमत 1.01 लाख रुपये कम
Scorpio-N- 1.45 लाख रुपये तक सस्ता


बाजार तथा ग्राहको पर भी असर


जीएसटी रेट में कटौती से ग्राहकों को गाड़ियों के दाम (prices of vehicles) कम होने का फायदा मिलेगा, वहीं महिंद्रा की SUV रेंज और भी आकर्षक बन गई है। खासकर XUV700 जैसी हाई-डिमांड गाड़ी पर कीमत (Price on high-demand vehicle) घटने से कंपनी की बिक्री और कॉन्पिटिशन दोनों पर सकारात्मक असर पड़ेगा।
GST 2.0 के आने से Mahindra की SUVs अब और किफायती हो गई हैं। XUV700 जैसी प्रीमियम गाड़ियों पर लाखों रुपये तक की बचत होने वाली है।