Delhi Metro : ये है दिल्ली मेट्रो की सबसे लंबी लाइन, 39 मेट्रो स्टेशनों और 10 इंटरचेंज स्टेशन शामिल
HR Breaking News : (Delhi Metro's longest line) दिल्ली के भारी ट्रैफिक से बचने के लिए हर कोई दिल्ली मेट्रो में सफर करना पसंद करता है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन यानी डीएमआरसी की तरफ से भी यात्रियों को हर एक अच्छी सुविधा उपलब्ध करवाने की कोशिश की जा रही है।
दिल्ली मेट्रो को दिल्ली की लाइफ लाइन कहा जाता है। फिलहाल दिल्ली में 10 से ज्यादा मेट्रो लाइन है जिनमें येलो, पिंक, मैजेंटा तथा ब्लू लाइन आदि शामिल है। लेकिन क्या आप जानते है दिल्ली मेट्रो की सबसे बड़ी लाइन कौन सी है? और किस लाइन में सबसे ज्यादा मेट्रो स्टेशन आते हैं? आइए खबर में आपको बताते हैं दिल्ली मेट्रो से जुड़े इन सवालों के गहराई से जवाब।
चेक किए गए आंकड़े से पता चला है कि दिल्ली मेट्रो का पिंक लाइन रूट का नेटवर्क सबसे लंबा रूट (Delhi Metro's longest line) है। दिल्ली मेट्रो का पिंक लाइन रूट 59 किलोमीटर की दूरी को कवर करता है।यह रूट अपने आप में 39 मेट्रो स्टेशन तथा 10 इंटरचेंज स्टेशनों को शामिल करता है।
पिंक लाइन मजलिस पार्क स्टेशन से शुरू होती है और शिव बहार स्टेशन पर खत्म होती है। पिंक लाइन उत्तर पश्चिमी दिल्ली से पूर्वी दिल्ली को जोड़ती है। जिसे साफ-साफ पता चलता है कि दिल्ली की पिंक मेट्रो लाइन (Delhi's Pink Metro Line) दिल्ली के एक बड़े हिस्से को कवर करती है।
दिल्ली मेट्रो की सबसे लंबी लाइन की शुरुआत
Delhi Metro पिंक लाइन के निर्माण की योजना 2011 में बनाई गई थी। इसे दिल्ली मेट्रो के तीसरे चरण के विस्तार के हिस्से के रूप में विकसित किया गया था। इस लाइन का उद्देश्य दिल्ली के विभिन्न हिस्सों को जोड़ना और यात्रियों को ट्रैफिक जाम से मुक्त करना था।
इस परियोजना के निर्माण (Delhi Metro News) कार्य की शुरुआत 2012 में हुई और यह एक चुनौतीपूर्ण कार्य था, क्योंकि इसे विभिन्न घनी आबादी वाले क्षेत्रों से होकर गुजरना था। निर्माण कार्य के दौरान कई तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ा। लेकिन DMRC ने समय पर इन समस्याओं का समाधान किया और परियोजना को समय पर पूरा किया।
Delhi Metro पिंक लाइन का उद्घाटन और विस्तार
दिल्ली मेट्रो पिंक लाइन का पहला चरण, मजलिस पार्क से दुर्गाबाई देशमुख साउथ कैंपस तक, 14 मार्च 2018 को उद्घाटन किया गया। इसके बाद इस लाइन के अन्य हिस्सों को धीरे-धीरे चालू किया गया।
पूरे पिंक लाइन का उद्घाटन 6 अगस्त 2018 को किया गया, जब शिव विहार से त्रिलोकपुरी-संजय लेक तक का हिस्सा चालू किया गया।