delhi dehradun expressway : सिर्फ 10 फिसदी बचा है दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का काम, जानिये कब से होगा शुरू

New Expressway : देशभर में  अलग अलग राज्यों में कई एक्सप्रेसवे पर तेजी से काम चल रहा है। इन्हीं में एक एक्सप्रेसवे है, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे (delhi dehradun expressway news)। इस एक्सप्रेसवे का लगभग काम पूरा हो चुका है, सिर्फ 10 फिसदी काम ही बचा है। आइये जानते हैं यह कब से शुरू होने वाला है।

 

HR Breaking News - (Expressway News)। हाईस्पीड कनेक्टिविटी के लिए दिल्ली-यूपी सहित कई जगह नए नए एक्सप्रेसवे बनाए जा रहे हैं। इनमें से कुछ तो जल्द ही बनकर तैयार होने वाले हैं। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे (delhi dehradun expressway kab shuru hoga) भी आगामी कुछ दिनों में बनकर तैयार हो जाएगा।

इस पर इस समय तेजी से काम चल रहा है। केवल 10 फिसदी काम ही बाकी है, इसके बाद इस एक्सप्रेसवे (expressway news) से वाहनों का आवागमन शुरू होगा। यह 10 फिसदी काम कब तक पूरा होगा और कब से यह एक्सप्रेसवे चालू होगा, जानिये पूरी डिटेल इस खबर में।

इस दिन से दौड़ने लगेंगे वाहन -


दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य दिवाली से पहले ही पूरा होने की संभावना है। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इस एक्सप्रेसवे का बचा 10 फिसदी काम सितंबर-अक्टूबर तक जल्द पूरा करते हुए दिवाली पर तो इसे शुरू भी किया जा सकता है।

हाल ही में द्वारका एक्सप्रेसवे (Dwarka Expressway) का दिल्ली खंड शुरू हुआ है, अब दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से भी वाहन दौड़ते नजर आएंगे। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Union Minister Nitin Gadkari) अक्टूबर में इसका उद्घाटन कर सकते हैं। अगर सब कुछ योजना अनुसार चला तो जल्द ही यह एक्सप्रेसवे शुरू हो जाएगा।


इन भागों में हो चुका काम पूरा-


दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस के दो हिस्से तो लगभग पूरी तरह से तैयार हो चुके हैं। अक्षरधाम  (akshardham) से लेकर बागपत तक का हिस्सा तैयार हो चुका है। सहारनपुर से लेकर छुटमन तक का हिस्सा भी पूरा ही होने वाला है। केवल बागपत से सहारनपुर (Bagpat to Saharanpur route) तक के निर्माण कार्य में 10 फीसदी काम होना है। इस मार्ग पर बचे हुए 10 प्रतिशत कार्य को अक्टूबर तक पूरा कर लिए जाने की संभावना है। अब दिवाली तक यह एक्सप्रेसवे शुरू हो सकता है। 

यह कहना है NHAI अधिकारियों का -


NHAI के अधिकारियों का कहना है कि दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे (delhi dehradun expressway starting date) पर 10 प्रतिशत काम ही बचा है, जो तेजी से पूरा किया जा रहा है। इस एक्सप्रेसवे का 90 प्रतिशत काम तो पूरा हो चुका है। अब इस एक्सप्रेसवे का कंपलीट काम करने में अधिक दिन नहीं लगेंगे।

दूसरी ओर कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है यह एक्सप्रेसवे (latest update on delhi dehradun expressway) निर्धारित समय से देरी से पूरा होने की संभावना है। ऐसे में यह इस साल के अंत तक शुरू हो सकता है।

दावों के बीच चल रहा एक्सप्रेसवे पर काम-


पहले ये दावे किए जा रहे थे कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे (delhi dehradun expressway update) मार्च 2024 में बनकर तैयार हो जाएगा। उस समय तक यह पूरा नहीं हो सका और अब इसमें देरी होती जा रही है। जनवरी 2025 में इस एक्सप्रेसवे के कुछ हिस्से को शुरू करने की सूचनाएं आईं, लेकन यह भी नहीं हो सका। अब इसे दिवाली तक शुरू किए जाने की संभावना है। देखना यह है कि इस एक्सप्रेसवे (expressway news) पर कब से वाहन दौड़ने शुरू होंगे। 

इन शहरों की बढ़ेगी कनेक्टिविटी-


दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे (delhi dehradun expressway news) के बनने से दिल्ली, शामली, सहारनपुर (saharanpur news), बागपत, मुजफ्फरनगर और देहरादून की कनेक्टिविटी बढ़ेगी। इस एक्सप्रेसवे को जरूरत पड़ने पर 8 से 12 लेन तक किया जा सकता है, फिलहाल यह 6 लेन ही बनाया जा रहा है। यानी इसके चौड़ीकरण के विस्तार की क्षमता लगभग दोगुनी है।