{"vars":{"id": "93802:4123"}}

दिल्ली-सहारनपुर रेलवे लाइन के दोहरीकरण को मिली मंजूरी, 1000 करोड़ रुपये होंगे खर्च 

Delhi–Saharanpur railway line : रोजाना सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। अब हाल ही में सरकार की ओर से दिल्ली-सहारनपुर रेलवे लाइन (Delhi–Saharanpur railway line) के दोहरीकरण को मंजूरी मिल गई है। इस प्रोजेक्ट की मंजूरी के लिए प्रशासन की तरफ से 1000 करोड़ रुपये खर्च किए जाने वाले हैं। रेलवे लाइन के दोहरीकरण से सुपरफास्ट ट्रेनों के संचालन का रास्ता क्लियर होगा।
 

HR Breaking News (New railway line) भारतीय रेलवे की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए कई जगहों पर रेलवे लाइन के दोहरीकरण का काम किया जा रहा है। अब हाल ही में प्रशासन की ओर से लंबे समय से इंतजार हो रहे दिल्ली-सहारनपुर रेलवे लाइन के दोहरीकरण (doubling of railway line) को मंजूरी दे दी गई है। प्रशासन के इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से बिजी रूट पर ट्रेनों की आवाजाही सुगम होगी और यात्रियों का सफर सुगम होगा।

 

रेलवे मंत्रालय ने दी मंजूरी 


दरअसल, आपको बता दें कि दिल्ली-सहारनपुर वाया बागपत-शामली रेल लाइन के दोहरीकरण (Doubling of Baghpat-Shamli railway line) के प्रोजेक्ट को रेलवे मंत्रालय की ओर से मंजूरी दे दी गई है। बता दें कि यह पश्चिमी यूपी के जिलों के लिए एक तरह से लाइफलाइन रेलवे ट्रैक है। इस प्रोजेक्ट के पूरा होते ही ट्रेन की रफ्तार बढ़ेगी और समय की भी बचत होगी।

 

रेलवे द्वारा प्रोजेक्ट की दी ये जानकारी


रेलवे द्वारा प्रोजेक्ट (Railway New Projects) के बारे में यह जानकारी दी गई है कि 175 किलोमीटर लंबे इस रेलखंड से गाजियाबाद, बागपत, मुजफ्फरनगर, मेरठ, शामली और सहारनपुर जैसे कई जिले कनेक्ट हुए हैं। इस पूरे दोहरीकरण प्रोजेक्ट पर तकरीबन 1000 करोड़ रुपये खर्च हो सकता है। 


इस प्रोजेक्ट को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाने वाला है, जिससे पहले फेज के तहत दिल्ली-शाहदरा से शामली तक के तकरीबन 87 किलोमीटर के भाग पर खास फोकस किया गया है, जिसके लिए अंतिम मार्ग निर्धारण सर्वेक्षण (final route determination survey) और ड्रोन-जीपीएस सर्वे का कार्य पुरा हो चुका है।

ट्रैक डबल होने के बाद यात्रियों को होगा लाभ 


अब तक यह पूरा रेलखंड सिंगल लाइन (railway section single line) होने की वजह से यात्रियों को परेशानी हो रही थी। सिंगल ट्रैक होने की वजह से ट्रेनों को एक-दूसरे को पास कराने के लिए कई स्टेशनों पर लंबे समय तक खड़ा रहना पड़ता था, जिससे यात्रा में देरी होती थी।  


ट्रैक डबल होने के बाद ट्रेनों को नहीं रूकना पड़ेगा, जिससे दिल्ली से शामली और सहारनपुर के बीच यात्रा का समय कम हो जाएगा। अभी फिलहाल में पैसेंजर ट्रेनों को दिल्ली पहुंचने में तीन से साढ़े तीन घंटे का वक्त लगता है, जो रेलवे ट्रेक के दोहरीकरण (doubling of railway tracks) के बाद सुधर जाएगा।

इर जिलों के लोगों को होगा फायदा


 इस रेल प्रोजेक्ट के मूर्त रूप लेने से गाजियाबाद, मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर, शामली और सहारनपुर के बीच डेली ट्रेवल करने वाले नौकरीपेशा, छात्रों और व्यापारियों को बड़ा फायदा होगा। इसके साथ ही रूट की क्षमता बढ़ने से आगामी समय में इस रास्ते पर नई एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनों के संचालन (Operation of superfast trains) का रास्ता क्लियर हो जाएगा। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक इस प्रोजेक्ट को तय समयसीमा के भीतर पूरा करने का मकसद तय किया है।