Earthquake Update : भूकंप से कांपी धरती, जाने कहां रहा भूकंप का केंद्र
Earthquake Update :भूकंप की वजह से देश में एक बार फिर से धरती कांपी है। भूकंप के चलते लोगों को हल्के झटके महसूस हुए हैं। भूकंप के कारण कुछ लोग घरों से बाहर निकल आए। चलिए जानते हैं भूकंप के बारे में डिटेल्स में-
HR Breaking News (Earthquake Today) भूकंप के कारण देश में आज फिर से धरती कांपी है। भूकंप का केंद्र पंजाब में रहा है। पंजाब में पाकिस्ता बॉर्डर के नजदीक धरती के नीचे हलचल दर्ज की गई है। भूकंप की कंपन कुछ लोगों को महसूस हुई है। चलिए जानते हैं इस भूकंप के बारे में डिटेल्स में-
कितना रहा मेग्नीट्यूड
भूकंप का Magnitude 2.8 दर्ज किया गया है। रिक्टर स्केल पर यह दर्ज किया गया है। वहीं, भूकंप रात 8 बजकर 6 मिनट पर आया है। इसका Latitude 31.978 N और Longitude 75.191 E में रहा है। वहीं भूकंप धरती के 5 किलोमीटर नीचे हुई हलचल के कारण आया है। भूकंप का केंद्र पंजाब के गुरदासपुर में दर्ज किया गया है।
कल सिक्कित में आया था भूकंप
भूकंप का केंद्र कल सिक्किम में भी दर्ज किया गया। यहां पर 4.1 Magnitude का भूकंप दर्ज किया गया है। कल भी रात को 8 बजे के बाद भूकंप आया था। यह भूकंप 8 बजकर 46 मिनट पर आया था। वहीं, इस भूकंप का Latitude 27.556 नोर्थ और Longitude 88.576 ईस्ट में रहा है। भूकंप धरती के 14 Km नीचे हुई हलचल के कारण आया। भूकंप का केंद्र Mangan, Sikkim रहा।
क्यों आता है भूकंप
भूकंप आने का कारण टेक्टोनिक प्लेट्स होती हैं। टेक्टोनिक प्लेट आपस में टकराती हैं तो भूकंप आता है। धरती तरल रूपी लावा पर टीकी हुई है। यह बहुत बहुत बड़ी चट्टान होती हैं। इन चट्टानों में दरारे हैं, जिनको फॉल्ट लाइन कहा जाता है। जब भी यह फॉल्ट लाइन पर टकराती हैं तो धरती में कंपन महसूस होता है।
क्या करना चाहिए भूकंप आने पर
भूकंप आने पर हमेशा घरों से निकलर खुले क्षेत्र में पहुंच जाना जाहिए। किसी बिल्डिंग के आसपास नहीं खड़ा होना चाहिए। वहीं अपने मकान हमेशा भूकंप रोधी तकनीक से बनाने चाहिए। भूकंप आने के बाद लोगों को ज्यादा हड़बड़ी नहीं मचाकर सावधानी से काम लेना चाहिए।