UP के सरकारी कर्मचारियों की मौज, सरकार ने दिया 1022 करोड़ का बोनस, पैसों से भर जाएंगे खाते 

UP Employees : आठवें वेतन आयोग के लागू होने का इंतजार कर रहे उत्तर प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, सरकार ने कर्मचारियों को दिवाली का गिफ्ट दिया है। प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों के बोनस का ऐलान कर दिया है। अब कर्मचारियों के खाते पैसों से भर जाएंगे। चलिए जानते हैं कितना मिलेगा बोनस - 

 

HR Breaking News - (UP Employees News) उत्तर प्रदेश समेत भारत देश के सभी सरकारी कर्मचारी लंबे समय से नए वेतन आयोग (new pay commission) के लागू होने का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने राज्य के सरकारी कर्मचारियों को दिवाली का एक बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने बोनस का ऐलान कर दिया है। सरकार के इस फैसले से यूपी के लाखों कर्मचारियों (UP Employees) के परिवार को सीधा लाभ होगा। उनकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। 


इन कर्मचारियों को मिलेगा बोनस - 


यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने दिवाली (Diwali 2025) पर कर्मचारियों के खाते में बोनस का पैसा डालने की घोषणा की है। सरकार के इस ऐलान के बाद सरकारी कर्मचारियों में खुशी का माहौल है। कर्मचारियों के चेहरे खिल गए हैं। दरअसल, बोनस का पैसा आने से कर्मचारियों को बढ़ती महंगाई से राहत मिलेगी। बता दें कि सरकार बोनस का लाभ यूपी के 14.82 लाख सरकारी कर्मचारियों होगा। 


 प्रति कर्मचारियों को इतना मिलेगा बोनस - 


रिपोर्ट के मुताबिक, योगी सरकार ने कर्मचारियों के खाते में 1022 करोड़ रुपये डालने वाली है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस निर्णय से कर्मचारियों के परिश्रम को सम्मान मिला है। आठवें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के इंतजार के बीच कर्मचारियों के लिए दिवाली पर यह बड़ा तोहफा है। वहीं सरकार के इस फैसले से कर्मचारियों के परिवार में भी उत्सव का माहौल है। प्रति कर्मचारी को 6,908 तक का बोनस (UP employee bonus) मिलेगा। 30 दिन की परिलब्धियों के आधार पर मिलेगा। वेतन मैट्रिक्स लेवल 8 (47,600-1,51,100) तक के कर्मचारियों को फायदा मिलेगा। 


योगी सरकारी ने जारी किया आदेश - 


राज्य निधि से सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थान व स्थानीय निकायों के कर्मचारियों को भी इसका लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि समय पर कर्मचारियों के खाते में बोनस के पैसों का भुगतान हो जाना चाहिए। सरकार के इस फैसले से शासन-प्रशासन में नई ऊर्जा की लहर दौड़ गई है। दीपावली पर कर्मचारियों का उत्साह दोगुना नजर आने लगा है। बोनस देने का फैसला सरकारी कर्मचारियों की निष्ठा और योगदान को सरकार का सम्मान है। 


पत्र में की गई यह मांग - 


उत्तर प्रदेश के चतुर्थ श्रेणी के राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष रामराज दुबे और प्रदेश महामंत्री सुरेश सिंह यादव ने CM को पत्र भेजा था। सुरेश ने पत्र के माध्यम से दिवाली से पहले बोनस (Bonus), वेतन और 18 महीने का कोरोना काल का डीए भुगतान करने की मांग की थी। CM योगी ने साफ निर्देश दिया है कि पात्र कर्मचारियों को बोनस का भुगतान समय पर किया जाएगा। ताकि परिवार इस पर्व को उल्लासपूर्वक मना सकें।