home page

Gold Rules : 80 हजार रुपये के रेट पर बुक किए गहने अब किस रेट में मिलेंगे, जान लें सोने के नियम

Gold Rate Hike : सोने की कीमतों में रिकॉर्ड तोड़ तेजी देखने को मिल रही है। साल 2025 के जनवरी से ही सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल आया है। 75 से 80 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम मिलने वाला सोना अब 1 लाख के ऊपर बिक रहा है। सोने की बढ़ती कीमतों ने सभी को चौंका दिया है। अब सवाल उठता है कि अगर 80 हजार रुपये के रेट से सोने के गहने बुक किए गए हैं तो वह अब किस रेट पर बिकेंगे। चलिए नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं - 

 | 
Gold Rules : 80 हजार रुपये के रेट पर बुक किए गहने अब किस रेट में मिलेंगे, जान लें सोने के नियम

HR Breaking News - (Gold Price Today)। सोन की बढ़ती कीमतें आज पूरे भारत देश में चर्चा का विषय बनी हुई है। आए दिन सोने के रेट नया रिकॉर्ड कायम करते जा रहे हैं। फिलाहल सोने के रेट इतने ज्यादा बढ़ गए हैं कि आम आदमी के लिए एक तोला सोना खरीदना भी मुश्किल हो गया है। अब सोना 1 लाख 20 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम से ऊपर बिक रहा है। 

सुनार के पास पर्ची लेकर पहुंची महिला - 

अगर किसी ने 80,000 रुपये के रेट से सोना (Gold rate) बुक किया है कि तो यह अब किस कीमत पर बिकेगा। हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला ज्वेलर के पास पर्ची लेकर पहुंचती है जिसमें सोने का भाव (Sone Ka Bhav) 80 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम लिखा हुआ होता है। सुनार यह देख हैरान हो जाता है।

ये पर्ची उसी दुकान की होती है और उस पर्ची में लिखा होता है कि वह ग्राहक को 80 हजार रुपये प्रति दस ग्राम के रेट से सोना देगा। यह रेट तब का हो सकता है जब गोल्ड इस कीमत पर बिक रहा था। दरअसल, कई बार लोग साल या छह महीने पहले ही गहनों की बुकिंग करवा देते हैं और वो उसी समय की कीमत को ध्यान में रखकर डील करते हैं। 

यह कागजात होना बहुत जरूरी - 


अब अगर सोने की कीमत घटी तो भी दुकानदार सस्ते रेट पर ग्राहक को गहना (gold jewelry) नहीं देगा। वहीं, कीमत बढ़ने पर भी वह ज्यादा दाम ग्राहक से नहीं ले सकता है। हालांकि, इसके लिए दोनों के बीच में एक लिखित समझौता होना बहुत जरूरी है। इस समझौते में कीमत और डिलीवरी कितने दिन बाद ली जानी है। इसका उस डॉक्यूमेंट में जिक्र होना चाहिए। कुल मिलाकर यह तभी काम करता है जब दोनों तरफ से एक लिखित सहमति हो। यदि सिर्फ मौखिक रूप से यह बातें कही गई हैं तो दुकानदार को पिछली कीमत पर गहना देने के लिए राजी करना मुश्किल हो सकता है। 

सातवें आसमान पर पहुंचे सोने के दाम  -


सोने की कीमतों (GOld Price) में आए दिन जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना (Delhi Gold rate)  सोमवार को 1950 रुपये महंगा होकर 1.28 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचा है। पिछले एक वर्ष में सोने के भाव में तगड़ी बढ़ौतरी दर्ज की गई है। पिछले साल तक 10 ग्राम सोना 80,000 रुपये से भी नीचे बिक रहा था। साल 2024 में 1 अक्टूबर को 24 कैरेट सोना 77,403.00 रुपये का 10 ग्राम मिल रहा था। महीना के अंत में इसकी कीमत 81,343.00 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई थी। 


बीते पांच साल में कहां पहुंची सोने की कीमत - 


बता दें कि बीते 5 साल से अब तक सोने की कीमत (Gold Price) में 65 फीसदी से ज्यादा की वृद्धि हो चुकी है। पिछले 10 सालों का ट्रेंड अगर देखें तो 2024 में सोना 77,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास रहा है। इससे पहले 2023 में सोना 63,820 रुपये रुपये प्रति 10 ग्राम रहा, 2022 में सोने की कीमत 52,670 रुपये प्रति 10 ग्राम, 2021 और 2020 में सोने की कीमत करीब एक जैसी ही रही है।

इस दौरान सोने का भाव (Sone Ka Bhav) 48,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास रहा है। अब साल 2025 में सोने की कीमतों (Gold Rate Today) की बात करें तो यह 1 लाख 25 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम से ऊपर कारोबार कर रहा है और एक्सपर्ट का कहना है कि आने वाले दिनों में सोने के रेट और भी ज्यादा हो सकते हैं।