{"vars":{"id": "93802:4123"}}

किसानों ने भरी हुंकार, 600 रुपये प्रति क्विंटल गन्ने के भाव की मांग 

Haryana News : किसानों ने गन्ने के दामों को बढ़ाने के लिए 13 नवंबर को प्रदेश स्तर पर बैठक की किसानों ने इस दौरान गन्ने के भा 600 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग की। किसानों ने कहा कि मांग नहीं मानी तो वे आंदोलन की राह पर उतरने को मजबूर हो सकते हैं। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से। 

 

HR Breaking News (Haryana News) : गन्ने के दाम बढ़ाने की मांग को लेकर हरियाणा में किसान आंदोलन की राह पर उतरने जा रहे हैं। भारतीय किसान यूनियन (Bharatiya Kisan Union) ने प्रदेशभर की शुगर मिलों में पेराई सीजन (sugar milon mein perai season)  शुरू होने से पहले धरने देने का फैसला किया है। किसानों ने साफ किया है कि जब तक गन्ने का भाव बढ़ाकर 600 रुपये प्रति क्विंटल नहीं किया जाता, तब तक मिलों में पेराई शुरू नहीं होने दी जाएगी। आंदोलन का आगाज 15 नवंबर को यमुनानगर स्थित सरस्वती शुगर मिल (Saraswati Sugar Mill, Yamunanagar) से होगा। यहां किसान मिल के मुख्य गेट पर धरना देकर 17 नवंबर से शुरू होने वाले पेराई सीजन का विरोध करेंगे।

हर मिल के बाहर पेराई से पहले धरना

प्रदेश की दूसरी शुगर मिलों में पेराई शुरू होने की तारीख घोषित होने के साथ ही भाकियू संबंधित मिल के बाहर आंदोलन शुरू करेगी। किसानों की योजना है कि प्रत्येक मिल में पेराई शुरू होने से दो दिन पहले धरना दिया जाए। हरियाणा में 11 सहकारी और 3 निजी शुगर मिल हैं। गन्ना उत्पादन के लिहाज से यमुनानगर (Yamunanagar news) प्रदेश का प्रमुख जिला है, जहां लगभग 62 हजार एकड़ में गन्ने की खेती होती है।

600 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग

शुक्रवार को सरस्वती शुगर मिल के गन्ना यार्ड (sugarcane yard) में भाकियू की प्रदेश स्तरीय बैठक हुई। प्रदेशाध्यक्ष कर्म सिंह मथाना (State President Karam Singh Mathana)की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रदेशभर के मिल क्षेत्रों से पहुंचे किसानों ने आंदोलन की रणनीति तय की। जिलाध्यक्ष संजू गूंदियाना ने कहा कि सरकार ने इस सीजन गन्ने के भाव (sugarcane prices) में केवल 15 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की है। इससे गन्ने का रेट 430 रुपये हो गया है, जबकि किसानों की मांग कम से कम 600 रुपये प्रति क्विंटल की है।

लागत पर खर्च लगातार बढ़ रहा

किसानों का कहना है कि खाद, बीज, कीटनाशक, डीजल और कृषि कार्यों पर खर्च लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में मौजूदा गन्ना भाव से फसल की लागत निकालना और मुनाफा कमाना मुश्किल होता जा रहा है। यूनियन ने सरकार से गन्ने के घोषित रेट पर पुनर्विचार कर किसानों की मांग स्वीकार करने की अपील की है।

बैठक में ये रहे मौजूद

बैठक में गन्ना संघर्ष समिति के अध्यक्ष रामपाल चहल (President of Sugarcane Struggle Committee Rampal Chahal in the meeting) , नारायणगढ़ से विनोद राणा, अंबाला से मलकीत सिंह व कुलदीप सिंह, शाहबाद से पवन बैंस, शिव कुमार संधाला व सतपाल कौशिक, महासचिव गुरवीर सिंह, डायरेक्टर मनदीप रोडछप्पर, युवा जिलाध्यक्ष संदीप टोपरा और दामला जोन प्रधान गुरमीत सिंह लाली सहित कई किसान मौजूद रहे।

हुड्‌डा ने किसानों की मांग को दिया समर्थन 

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा (Former Chief Minister Bhupinder Singh Hooda) ने भी गन्ने का भाव 600 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि खुले बाजार में चीनी की कीमत 45 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 65 से 70 रुपये तक पहुंच गई है। इसके बावजूद किसानों को गन्ने के दाम में केवल 15 रुपये की बढ़ोतरी मिली है। हुड्डा के अनुसार चीनी की कीमत में 44 से 55 प्रतिशत तक वृद्धि हुई, जबकि गन्ने का भाव करीब 3 प्रतिशत ही बढ़ा है। उन्होंने कहा कि डीजल, खाद, बीज और कृषि उपकरण महंगे होने के कारण खेती का खर्च बढ़ रहा है, ऐसे में किसानों की मांग पूरी तरह जायज है।