hrbreakingnews.com

हरियाणा में कच्चे कर्मचारियों को जॉब सिक्योरिटी के लिए रजिस्ट्रेशन का एक और मौका, फिर बढ़ी तारीख 

Haryana News : प्रदेश में कच्चे कर्मचारियों को अपनी जॉब सिक्योरिटी के लिए रजिस्ट्रेशन करवाने का एक और मौका  मिला है। अब प्रदेश सरकार की और से रजिस्ट्रेशन करने के लिए एक और मौका मिला है। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।    
 
हरियाणा में सेवा सुरक्षा का लाभ लेने के लिए पत्र कर्मचारियों का वर्णन करने में जल्दबाजी नहीं करनी पड़ेगी सरकार ने ऑनलाइन पंजीकरण समय सारणी में बदलाव करते हुए कर्मचारियों सहित संबंधित अधिकारियों को सिर्फ समय दिया नई व्यवस्था के तहत कर्मचारी 30 नवंबर तक आवेदन कर सकेंगे इसके बाद अधिकारियों को चरण पत्रिका से रिकॉर्ड की जांच पूरी करनी होगी मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की ओर से जरिया देश के मुताबिक सेवा सुरक्षा के लिए चुप पत्र कर्मचारियों को 30 नवंबर तक सरकारी पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा आवेदनों की जांच के लिए आहरण एवं वितरण अधिकारियों को 15 दिसंबर तक का समय दिया गया वह विभाग अध्यक्षों को सत्यापन की पूरी पूरी क्रिया 31 दिसंबर तक करनी संविदा कर्मचारियों को सेवा सुरक्षा के दायरे में लाने के लिए ऑनलाइन पोर्टल पर 25 दिसंबर 2021 को शुरू किया गया था शुरुआत में कर्मचारियों के आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 31 जनवरी निर्धारित की गई थी बाद में से 20 फरवरी को 15 मार्च तक बढ़ाया गया इसके बाद भी सत्यापन की प्रक्रिया पूरी नहीं होने पर सरकार को अलग-अलग चरणों के 10 समय सीमा में बदलाव किया गया 26 जून को भी भाग आदर्श स्तर पर लंबित आवेदनों की जांच के लिए 15 अगस्त तक समय दिया गया था जुलाई और अगस्त में भी इस संबंध में नए निर्देश जारी किए गए सितंबर में सरकार ने पंजीकरण के लिए 30 सितंबर रेडियो स्तर पर सत्यापन के लिए 15 अक्टूबर और विभाग अध्यक्षों के सत्यापन के लिए 31 अक्टूबर की तारीख निर्धारित की थी अब एक बार फिर समय सीमा बढ़ाकर कर्मचारी अधिकारी को प्रक्रिया पूरी करने का अवसर दिया गया है

HR Breaking News (Haryana News) : हरियाणा में सेवा सुरक्षा का लाभ लेने के लिए पात्र कर्मचारियों को आवेदन करने में अब जल्दबाजी नहीं करनी पड़ेगी। सरकार ने ऑनलाइन पंजीकरण (online registration) और दस्तावेजों की जांच के लिए निर्धारित समय-सारणी में बदलाव करते हुए कर्मचारियों सहित संबंधित अधिकारियों को अतिरिक्त समय दिया है। नई व्यवस्था के तहत कर्मचारी 30 नवंबर तक आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद अधिकारियों को चरणबद्ध तरीके से रिकॉर्ड की जांच पूरी करनी होगी।

आवेदनों की जांच के लिए 15 दिसंबर तक का समय

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी (Chief Secretary Anurag Rastogi) की ओर से जारी आदेश अनुसार सेवा सुरक्षा के लिए इच्छुक पात्र कर्मचारियों को 30 नवंबर तक सरकारी पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा। आवेदनों की जांच के लिए आहरण एवं वितरण अधिकारियों को 15 दिसंबर तक का समय दिया गया है। वहीं, विभागाध्यक्षों को सत्यापन की पूरी प्रक्रिया 31 दिसंबर तक संपन्न करनी होगी। सरकार ने सभी विभागों को संशोधित समय-सीमा के अनुसार काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

दिसंबर 2025 में शुरू हुआ था पोर्टल

संविदा कर्मचारियों (haryana latest news) को सेवा सुरक्षा के दायरे में लाने के लिए ऑनलाइन पोर्टल 25 दिसंबर 2025 को शुरू किया गया था। शुरुआत में कर्मचारियों के आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 31 जनवरी निर्धारित की गई थी। बाद में इसे 20 फरवरी और फिर 15 मार्च तक बढ़ाया गया। इसके बाद भी सत्यापन की प्रक्रिया पूरी नहीं होने पर सरकार ने अलग-अलग चरणों में समय-सीमा में बदलाव किया।

दोबारा बढ़ाई समय-सीमा

26 जून को (latest news haryana)  विभागाध्यक्ष स्तर पर लंबित आवेदनों की जांच के लिए 15 अगस्त तक समय दिया गया था। जुलाई और अगस्त में भी इस संबंध में नए निर्देश जारी किए गए। सितंबर में सरकार ने पंजीकरण के लिए 30 सितंबर, डीडीओ (DDO) स्तर पर सत्यापन के लिए 15 अक्टूबर और विभागाध्यक्षों के सत्यापन के लिए 31 अक्टूबर की तारीख निर्धारित की थी। अब एक बार फिर समय-सीमा बढ़ाकर कर्मचारियों और अधिकारियों को प्रक्रिया पूरी करने का अवसर दिया गया है।