{"vars":{"id": "93802:4123"}}

जनता के बीच पहुंचेगी फूड टेस्टिंग वैन, ₹100 में चेक करवा सकेंगे सैंपल

food tasting van :खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच के लिए हरियाणा सरकार की ओर से फूड टेस्टिंग वैन की शुरुआत की गई है। अब यह वैन (food tasting van) जनता के बीच पहुंचेगी और इसके लिए खाद्य पदार्थों के हर एक नमूने की जांच फीस ₹100 तय की गई है। दिवाली का त्योहार आने वाला है। ऐसे में दिवाली तक नॉन स्टॉप खाद्य साम्री के सैंपल भरे जाने वाले हैं।
 

HR Breaking News (food tasting van) दिवाली से पहले प्रशासन की ओर से जनता के बीच फूड टेस्टिंग वैन लाई गई है, जिसका मकसद लोगों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने (checking the quality of food items) की सुविधा को मुहैया करवाना है। अब फूड सैंपल की जांच के लिए 100 रुपये का शुल्क तय किया गया है। त्योहारी सीजन में कई खाद्य सामग्री के सैंपल लिए गए हैं। खबर में जानिए इस बारे में विस्तार से-

 

8 साल बाद बढ़ाई गई फीस


डेयरी उत्पाद और मसाले की गुणवत्ता जांच मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब (Mobile Food Testing Lab) में करवाने के लिए अब 5 गुना अधिक शुल्क देना होगा। सरकार की ओर से मोबाइल लैब के माध्यम से खाद्य पदार्थों के हर एक नमूने की जांच फीस 100 रुपये तय कर दी गई है। जबकि इससे पहले सैंपल जांच फीस 20 रुपये तय थी। जानकारी के लिए बता दें कि लगभग 8 साल के बाद फीस में बढ़ोतरी की गई है।

 

दिवाली से पहले जांच सुविधा की शुरुआत 


दिवाली से पहले जांच सुविधा की शुरुआत की जा रही है। कोई भी व्यक्ति शुल्क देकर डोर स्टेप पर पहुंचने वाली मोबाइल लैब में खाद्य पदार्थों की जांच (Food testing in mobile labs) करवा सकेगा। हरियाणा में इन मोबाइल लैब की संख्या भी बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। 29 और मोबाइल लैब चलाने का प्रोसेस अभी चल रहा है। हिसार और हांसी में फेस्टिव सीजन में तकरीबन 50 कई खाद्य सामग्री के सैंपल लिए हैं।

सीएम फ्लाइंग टीम प्रतिष्ठानों पर कर रही रेड


सीएम फ्लाइंग टीम (CM Flying Team) भी मिलावटखोरों पर रोक लगाने के लिए प्रतिष्ठानों पर रेड कर रही है। बीते 3 महीने में खाद्य सामग्री के सैंपल (food samples) फेल मिलने पर एडीसी कोड की ओर से 42 मामलों का निपटान करते हुए उत्पाद निर्माता और प्रतिष्ठान संचालकों पर 4.9 लाख का जुर्माना लगाया गया है। जुलाई से सितंबर महीने तक 86 केस में से 42 का फैसला हुआ है।

सरकारी खाते में जमा होगी फीस


वहीं, 2021-22 में 268, 2022-23 में 229, 2023 -24 में 220, 2024-25 में 166 और 2025-26 में 350 से अधिक सैंपल लिए गए हैं। सभी जिलों में मोबाइल फूट टेस्टिंग लैब (Mobile Foot Testing Lab) के नोडल अधिकारियों को जमा होने वाला शुल्क तय सरकारी मद में जमा करवाना अनिवार्य होगा। संबंधित अधिकारियों को नई शुल्क दरों (Foot Testing New Fee Rates) का उच्च स्थान पर प्रदर्शन करने, उपभोक्ताओं को फीस की रसीद और जमा राशि का रिकॉर्ड रखने के आदेश जारी किया है। फीस सरकारी खाते में जमा की जाएगी।

उपभोक्ता कैसे करवा सकेंगे खाद्य नमूने की जांच 


उपभोक्ता इन लैब के जरिए खाद्य नमूने की जांच करवा सकते हैं, जिसमें डेयरी उत्पाद जैसे दूध, पनीर, मावा आदि शामिल है। हर सैंपल जांच के लिए 100 रुपये खर्च करने होंगे। नए आदेशों की प्रतियां एफएसएसएआई, स्टेट और जिला फूड लैब (District Food Lab) के साथ ही कई खाद्य सामग्री अधिकारियों को भेजी गई है।


 हिसार के FSO का कहना है कि एसीएस हेल्थ के आदेश (ACS Health orders) मिले हैं। मोबाइल लैब चलेंगी, जिम फूड सैंपल जांच का शुल्क अब 100 रुपये तय किया है। दिवाली तक नॉनस्टॉप खाद्य सामग्री के सैंपल भरे जाने वाले हैं।