Haryana वालों के लिए गुड न्यूज, 71KM लंबे रोड को किया जाएगा फोर-लेन, ₹616.01 करोड़ रुपये जारी
Hodal-Nuh-Bilaspur Road : बेहतर रोड इंफ्रास्ट्रक्चर की लिस्ट में हरियाणा को सबसे टॉप पर पहुंचने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। अब इसी कड़ी में सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। दरअसल, होडल-नूंह-बिलासपुर रोड को फोरलेन करने का ऐलान किया है। इस 71 किलोमीटर लंबे रोड को 616.001 करोड़ की लागत से तैयार किया जाएगा। नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं।
HR Breaking News - (Haryana News)। हरियाणा के विकास को पंख लगने वाले हैं। दरअसल, सरकार राज्य में कई बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। कहीं नए एक्सप्रेस और हाईवे बनाए जा रहे हैं तो वहीं राज्य में बढ़ती आबादी को बेहतर आवासीय सुविधा देने के लिए नए शहर भी डेवलप किया जा रहे हैं। इसी बीच सरकार ने गुरुग्राम-पलवल के बीच 71 किलोमीटर लंबे होडल-नूंह-बिलासपुर रोड (Hodal-Nuh-Bilaspur Road) को चौड़ा करने की घोषणा की है।
616.01 करोड की लागत से तैयार होगा रोड -
हरियाणा सरकार ने दक्षिणी हरियाणा (Haryana News) में कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए होडल-नूंह-बिलासपुर रोड (Hodal-Nuh-Bilaspur Road) को फोर लेन करने की योजना बनाई है। इस रोड का कायाकल्प करने के लिए 616.01 करोड रुपए एडमिनिस्ट्रेटिव मंजूरी मिल गई है। इस मार्ग का कंस्ट्रक्शन नेशनल कैपिटल रीजन प्लानिंग बोर्ड से लोन लेकर किया जाएगा। स्टैंडिंग फाइनेंस कमेटी ने भी इसे मंजूरी दे दी है।
रोड के फोर लेन होने पर लाखों लागों को मिलेगा सीधा लाभ -
अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया है कि यह रोड होडल से शुरू होकर और बिलासपुर तक जाता है, जो पलवल और गुरुग्राम जिले को कनेक्ट करता है। इसी क्षेत्र को ट्रैफिक जाम से छुटकारा देने के लिए रोड को फोर लेन बनाया जाएगा। जिससे लाखों लोगों का सफर आसान और तेज होगा। इसके साथ ही एक शहर से दूसरे शहर तक आने-जाने में समय और ईंधन की बचत होगी।
दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR News) रीजन से जुड़े इलाकों में आर्थिक गतिविधियों में भी तेजी आएगी। बिलासपुर, पथरेडी, भाजलका, गोवारका, बहिन और नूंह जैसे कई गांव के लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। प्रोजेक्ट के दौरान एनवायरमेंट प्रोटक्शन पर भी खास ध्यान रखा जाएगा। रोड को चौड़ा करने के लिए पेड़ों की कटाई की भरपाई के लिए लगभग 80 हेक्टेयर जमीन पर पेड़ लगाए जाएंगे। इससे इलाके की हरियाली बनी रहेगी और पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचेगा।
476.07 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट
इस संबंध में एक और महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट बिलासपुर चौक से कुलाना (पटौदी होते हुए) तक फोर-लेन सड़क है। 476.07 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट को पहले ही मंजूरी मिल चुकी है। यह प्रस्ताव अभी स्टैंडिंग फाइनेंस कमेटी (Standing Finance Committee) के पास विचाराधीन है। फॉरेस्ट डिपार्टमेंट की फॉर्मैलिटी पूरी होने के बाद टेंडर जारी किए जाएंगे। इस प्रोजेक्ट में 27 हेक्टेयर जमीन पर पेड़ लगाना भी शामिल है।
दिल्ली-NCR के साथ कनेक्ट होगा दक्षिण हरियाणा -
ये दोनों प्रोजेक्ट दक्षिण हरियाणा को दिल्ली-NCR के साथ जोड़ेंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh Saini) के नेतृत्व में सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट को प्राथमिकता दी है। फोर-लेन सड़कें व्यापार, ट्रांसपोर्टेशन और रोजगार के नए मौके पैदा करेंगी। स्थानीय निवासियों और व्यापारियों को इस अपग्रेड का लंबे समय से इंतजार था और अब यह हकीकत बन रहा है। प्रोजेक्ट्स पर काम जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है।
NCRPB से फंडिंग मिलने के बाद, काम तेजी से आगे बढ़ेगा। सरकार का मकसद इन सड़कों का इस्तेमाल इलाके के विकास को तेज करने और रोजाना आने-जाने को आसान बनाने के लिए करना है।