home page

Gold Rate : सोने में 8000 रुपये की बड़ी गिरावट, जानिये आज का ताजा रेट

Gold Rate Today 2026 : सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। फरवरी की शुरुआत में आई ऐतिहासिक गिरावट के बाद एक बार फिर सोने-चांदी के रेट तेज रफ्तार से दौड़ रहे हैं, लेकिन पिछले तीन दिन के आंकड़ों पर नजर डालें तो सोना ₹8,000 से ज्यादा सस्ता हो गया है। इसके साथ ही चांदी की कीमतों में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। चलिए नीचे खबर में जानते हैं सोने और चांदी का ताजा भाव -

 | 
Gold Rate : सोने में 8000 रुपये की बड़ी गिरावट, जानिये आज का ताजा रेट 

HR Breaking News - (Gold Rate Today 2026)। सोने चांदी के दाम पिछले कुछ दिन से रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। दरअसल, ईरान, इजरायल, अमेरिका के बीच लगातार बढ़ रहे तनाव की वजह से सोने की कीमतों को सपोर्ट मिला है। अचानक दोनों कीमती धातुओं में जबरदस्त उछाल आने से निवेशकों को खूब मुनाफा हुआ है तो वहीं खरीदारों की टेंशन बढ़ गई है। अगर आप सोने और चांदी (sone chandi ka rate) की खरीद करने की सोच रहे हैं तो बाजार जाने से पहले आज का ताजा भाव जरूर चेक कर लें। 

आईबीजेए के हिसाब से 18 और 22 कैरेट के रेट


IBJA के अनुसार, आज शुक्रवार 6 मार्च 2026 को 24 कैरेट सोने की कीमत (24 carat gold price) में गिरावट आई है। आज बिना जीएसटी सोने का रेट चल कल के मुकाबले 1370 रुपए प्रति 10 ग्राम सस्ता होकर 1,59,405 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। इस रेट के अनुसार सोना सराफा बाजार के अपने ऑल टाइम हाई 1,76,121 से 16,712 रुपए प्रति 10 ग्राम सस्ता है। जीएसटी (Gold GST) समेत आज सोने की कीमत 1,64,119 प्रति 10 ग्राम है। 

बीते तीन दिन में इतना सस्ता हुआ सोना - 


आज 22 कैरेट सोना जीएसटी (Gold Rate Today) के साथ 1,50,399 रुपए प्रति 10 ग्राम बिक रहा है, जबकि 18 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,23,134  रुपए प्रति 10 ग्राम है। 

 पिछले तीन दिन की बात करें तो सोने और चांदी (Sone Chandi ki Kimat) में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली है। तीन दिन में चांदी 26,538 रुपए सस्ती हुई है। आज चांदी में 910 रुपए सस्ती होकर 2,63,310  रुपए प्रति किलो पर कारोबार कर रही है, जबकि गोल्ड पिछले तीन दिन में 8,064 रुपए प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है। ईरान इजरायल, अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध की वजह से सोने की कीमतों (Gold Rate Hike) को सपोर्ट मिला है। एक्सपर्ट का कहना है कि अगर तीनों देशों के बीच युद्ध का तनाव आगे और बढ़ता है तो सोने की कीमतें आसमान छू सकती हैं।