Haryana और यूपी वालों के लिए गुड न्यूज, 2300 करोड़ लागत से बनेगा नया एक्सप्रेसवे, जमीन के रेट में आएगी तूफानी तेजी
New Expressway : देश के सभी राज्यों को एक दूसरे के साथ जोड़ने के लिए एक्सप्रेसवे और हाईवे का जाल बिछाया जा रहा है। अब हरियाणा और यूपी वालों के लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल, इन दोनों रोज्यों के बीच क्नेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए नया एक्सप्रेसवे बनाया जाएगा। इस एक्सप्रेसवे के बनने से 43 से ज्यादा गांव में जमीन के रेट रॉकेट की स्पीड से दौड़ेंगे। आईये नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं -
HR Breaking News - (Haryana New Expressway) हरियाणा और उत्तर प्रदेश की सड़क कनेक्टिविटी को बेहतर करने के लिए एक और नया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बनाने की तैयारी की जा रही है। इस एक्सप्रेसवे के बनने से हरियाणा से पश्चिमी उत्तर प्रदेश की यात्रा काफी आसान और तेज होगी।
इस नए एक्सप्रेसवे की लंबाई करीब 32 किलोमीटर लंबी होगी और इसके निर्माण पर लगभग 2300 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यह एक्सप्रेसवे पलवल में ईस्टर्न पेरिफेरल इंटरचेंज को टप्पल (अलीगढ़) स्थित यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) से कनेक्ट होगा। इससे न केवल दिल्ली-NCR के विभिन्न हिस्सों तक पहुंचना आसान होगा, बल्कि ट्रैफिक जाम से भी छूटकारा मिल जाएगा।
इन शहरों का सफर होगा आसान -
इस एक्सप्रेसवे (UP New Expressway) के शुरू होने से अलीगढ़, आगरा, मथुरा, ग्रेटर नोएडा, नोएडा, पलवल और गुरुग्राम जैसे शहरों के बीच सफर आसान होगा। सारसौल से यमुना एक्सप्रेसवे तक की यात्रा केवल 1 घंटे में पूरी की जा सकेगी। इससे मथुरा, आगरा और आसपास के धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों तक पहुंचने में कम समय लगेगा।
इस नए एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए अलीगढ़ जिले के करीब 43 गांवों की भूमि अधिग्रहित (land acquired) की जाएगी। इनमें अंडला, अर्राना, जरारा, चौधाना, तरौरा, नयावास, रसूलपुर, ऐंचना, उदयगढ़ी, बमौती, लक्ष्मणगढ़ी, मऊ, बांकनेर जैसे प्रमुख गांव शामिल हैं। इसके अलावा धर्मपुर, नगला अस्सू, दमुआका, खैर, उसरहपुर रसूलपुर, नागल कलां और अन्य गांवों की भूमि भी परियोजना में ली जाएगी। इस एक्सप्रेसवे के तैयार होने पर इन गांव में जमीन के रेट तेजी से बढ़ेंगे। इसके साथ ही गांव के विकास को भी रफ्तार मिलेगी।
एक्सप्रेसवे के तैयार होने से अलीगढ़ से नोएडा की दूरी कम हो जाएगी और नोएडा से गुरुग्राम की यात्रा में लगने वाले जाम से भी राहत मिलेगी। एक्सपर्ट का कहना है कि यह परियोजना न केवल क्षेत्रीय यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाएगी, बल्कि व्यापार, उद्योग और रोजगार के नए अवसर भी खोलेगी। यह एक्सप्रेसवे हरियाणा और उत्तर प्रदेश की आर्थिक और व्यापारिक गतिविधियों में सुधार लाएगा।
नए एक्सप्रेसवे (new expressways) का निर्माण अलीगढ़ से हरियाणा के पलवल तक किया जाएगा, जिससे अलीगढ़, मेरठ, नोएडा और गाजियाबाद से गुरुग्राम तक पहुंचना पहले से ज्यादा आसान और तेज हो जाएगा। वहीं हरियाणा सरकार का लक्ष्य है कि इस इस एक्सप्रेसवे को बनाने का काम समय पर पूरा किया जाए सके ताकि जल्द इस एक्सप्रेसवे का लाभ आम जनता को मिल सके।