Haryana वालों के लिए खुशखबरी, सरकार ने हाईवे को फोरलेन करने की दी मंजूरी, जमीन बनेगी सोना 

Haryana News - हरियाणा में लगातार सड़क नेटवर्क को बढ़ाने पर काम किया जा रहा है। अब हरियाणा वालों के लिए एक और अच्छी खबर है। दरअसल, हाल ही में सरकार ने राज्य में एक और  हाईवे को फोरलेन करने की घोषणा की है। इस बड़ी परियोजना के पूरा होने से लाखों लोगों का सफर आसान हो जाएगा। इसके साथ ही जमीन के रेट में भी बंपर उछाल आएगा। आईये नीचे खबर में जानते हैं कहां बनेगा नया हाईवे  -

 

HR Breaking News - (New Fourlane Highway)। हरियाणा के बुनियादी ढ़ांचे को मजबूत करने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। हरियाणा के विकास गति को तेज करने के लिए कई बड़े प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है। अब हरियाणा वासियों के लिए एक गुड न्यूज है। दरअसल, सरकार ने हरियाणा में सड़क ढांचे को मजबूत करने के लिए एक नया हाईवे बनाने का ऐलान किया है। 


इस हाईवे को किया जाएगा फोरलेन - 


कैथल से यमुनानगर तक जाने वाले प्रमुख मार्ग को अब फोरलेन (Kaithal to Yamunanagar new four lane) किया जाएगा। सरकार के इस कदम से सफर तो आसान होगा ही इसके साथ ही आसपास के क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी। 

ट्रैफिक जाम की होगी छूट्टी -

सरकार की इस पहल से कैथल, कुरुक्षेत्र और यमुनानगर के बीच सफर आसान हो जाएगा। लंबे समय से बढ़ते ट्रैफिक दबाव के चलते इस हाईवे को चौड़ा करने का फैसला लिया गया है। हाईवे के फोरलेन बनने से जाम और दुर्घटनाओं की समस्या खत्म हो जाएगी। फोरलेन बनने के बाद लाखों लोगों का सफर आसान हो जाएगा। इसके साथ समय और ईंधन की भी बचत होगी। 
 


इन एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा फोरलेन - 


कैथल-यमुनानगर फोरलेन हाईवे (New four-lane highway) परियोजना के तहत एमडीआर-119 (MDR 119) को कैथल से ढांड होते हुए कुरुक्षेत्र तक चौड़ा करने की योजना है। इसके साथ ही स्टेट हाईवे-6 को कुरुक्षेत्र से लाडवा, रादौर होते हुए यमुनानगर तक फोरलेन में विकसित किया जाएगा। यह मार्ग आगे चलकर NH-152D,NH- 44 और अंबाला-शामली एक्सप्रेसवे (Ambala-Shamli Expressway) से कनेक्ट होगा, जिससे क्षेत्रीय कनेक्टिविटी और मजबूत हो जाएगी। 


 जमीन बनेगी सोना - 


एक्सपर्ट का कहना है कि हाईवे के फोरलेन बनने से आसपास के इलाकों में जमीन के रेट (land rates) तेजी से बढ़ने की उम्मीद है। इसके साथ ही परिवहन और लॉजिस्टिक्स से जुड़े कारोबार को भी बढ़ावा मिलेगा। छोटे व्यापारियों, उद्योगों और किसानों को अपनी उपज और उत्पाद तेजी से बाजार तक पहुंचाने में सुविधा होगी। इसके अलावा, CM नायब सिंह सैनी ने बजट में कुरुक्षेत्र जिले को 15 बड़े विकास प्रोजेक्ट देने की घोषणा की है। इनमें नया खेल स्टेडियम (New Sports Stadium) भी शामिल है, जो युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। सरकार ने इन परियोजनाओं को जल्द से जल्द पूरा करने का लक्ष्य रखा है। 

 


 हाईवे के फोरलेन बनने से होगा ये फायदा - 


कैथल-यमुनानगर हाईवे के फोरलेन (Kaithal-Yamunanagar Highway four lane) के बनने और नए विकास कार्यों से यातायात व्यवस्था में सुधार होगा। इसके साथ ही क्षेत्र में व्यापार, रोजगार और निवेश के नए अवसर भी पैदा होंगे। नया फोरलेन हाईवे हरियाणा के आर्थिक और व्यापारिक गतिविधियों में गति लाएगा।