Gold Silver Rate 24 March : सोने और चांदी में नहीं रूक रही गिरावट, जानें प्रमुख शहरों के रेट
Gold Silver Price - सोने और चांदी में पिछले काफी दिनों से लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। सोमवार और आज मंगलवार को सोने-चांदी में बड़ी गिरावट आई है। आज 24 मार्च को एक बार फिर चांदी ₹10,000 से ज्यादा सस्ती हो गई है। वही सोने में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है। सोने और चांदी की खरीदारी करने की योजना बना रहे हैं तो आज के लेटेस्ट रेट जरूर चेक कर लें।
HR Breaking News - (Gold Silver Rate 24 March, 2026)। सोने-चांदी में एक बार फिर से ऐतिहासिक गिरावट आई है। कल 23 मार्च 2026 को चांदी ₹26,000 से ज्यादा सस्ती होकर 1,99 6,50 रुपए किलो के स्तर पर जा पहुंच गई थी। इसके बाद एमसीएक्स पर शाम तक चांदी (Chandi ka Bhav) संभलकर 2,25,167 रुपए पर जा पहुंची। आज 24 मार्च को एक बार फिर से चांदी में बड़ी गिरावट आई है।
MCX पर चांदी का लाइव रेट -
आज सुबह बाजार खुलते ही चांदी (Silver Rate Down) 9,700 से ज्यादा सस्ती हुई है। 5 मई की डिलीवरी वाली चांदी पिछले सत्र में 2,20,167 रुपए प्रति किलोपर क्लोज हुई थी और आज यह 2,18,628 रुपए पर ओपन हुई है। शुरूआती कारोबार में यह 9,753 रुपए सस्ती होकर 2,15,414 रुपए पर आ गई थी।
सुबह 10:00 बजे के करीब 7,143 की गिरावट के साथ 2,18,024 पर ट्रेड करती नजर आई और अब 11:40 पर 1 किलो चांदी का लाइव प्राइस (Silver Live Rate) 2,18,455 रुपए है। इसमें 6,712 रुपए की गिरावट देखने को मिली है। कुल मिलाकर सभी आंकड़ों को देखें तो लगातार चांदी में उतार चढ़ाव का दौर जारी है।
MCX पर सोने का लाइव रेट -
सोने की कीमतों (MCX Gold Rate) की बात करें तो 2 अप्रैल की डिलीवरी वाला गोल्ड पिछले सत्र में कारोबार के दौरान ₹15,000 तक सस्ता हुआ था और अंत में यह 1,39,260 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर क्लोज हुआ। आज सोना 1,38,411 रुपये पर ओपन हुआ है। शुरूआती कारोबार में सोना 2,576 सस्ता होकर 1,36,684 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया।
सुबह 10:00 के करीब सोना 2,373 रुपए की गिरावट के साथ 1,36,887 रुपए पर ट्रेड करता हुआ नजर आया। अब 11:40 पर सोने का लाइव रेट (GOld Live Rate) 1,38,211 रुपए है। इसमें 1031 रुपए की गिरावट देखने को मिल रही है। चांदी की तरह सोने की कीमतों में भी उठक पटक का सिलसिला जारी है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी का भाव -
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों (Gold Silver Price Today) में भारी गिरावट देखने को मिली है। स्पॉट गोल्ड 1.6 फ़ीसदी सस्ता होकर 4,335.18 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा था। सोमवार को भी इसमें गिरावट आई और यह 24 नवंबर के बाद सबसे निचले स्तर पर आ गया।
इस बीच सिल्वर में भी 2.9 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली। चांदी (Silver Rate Update) 67.11 डॉलर प्रति ओंस के भाव पर आ गई। पिछले हफ्ते में 43 साल में सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट दर्ज की गई है। इस दौरान यह 10 फ़ीसदी से ज्यादा गिरा था।
देश के प्रमुख शहरों में सोने का रेट -
दिल्ली में आज गोल्ड रेट
22 कैरेट = 99,592 रुपये/8 ग्राम
24 कैरेट = 1,08,632 रुपये/8 ग्राम
मुंबई में आज गोल्ड रेट
22 कैरेट = 99,472 रुपये/8 ग्राम
24 कैरेट = 1,08,512 रुपये/8 ग्राम
चेन्नई में सोने की कीमत
22 कैरेट = 1,02,072 रुपये/8 ग्राम
24 कैरेट = 1,11,352 रुपये/8 ग्राम
हैदराबाद में आज गोल्ड रेट
22 कैरेट = 99,472 रुपये/8 ग्राम
24 कैरेट = 1,08,512 रुपये/8 ग्राम
