Uttar Pradesh वालों के लिए गुड न्यूज, ये रोड होगा 4 लेन,  250 गांवों को मिलेगा फायदा 

UP New : उत्तर प्रदेश में सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने का कार्य इस समय प्रगति पर है। यूपी सरकार का मकसद प्रदेश के लोगों को बेहतर सड़क सुविधा देना है ताकि प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा मिले और विकास गति में तेजी आ सके। अब सरकार ने एक और रोड को फोरलेन करने का ऐलान किया है। इस टू रोड के फोर लेन होने से 250 गांव को इसका सीधा लाभ मिलेगा। आईये नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं -  

 

HR Breaking News - (Road Widening in UP)। यूपी के हर शहर और जिले को बेहतर कनेक्टिविटी देने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। सरकार के इन प्रयासों के चलते आज यूपी देश का सबसे ज्यादा एक्सप्रेसवे वाला राज्य बन गया है। रोड इंफास्ट्रक्चर के मामले में यूपी विदेशों को भी टक्कर देता है। 

इस रोड को किया जाएगा चौड़ा - 


अब ग्रेटर नोएडा के सिरसा गोलचक्कर से खेरली (Sirsa Roundabout to Kherli Road) तिराहे की तरफ की सड़क को चौड़ा करने की योजना बनाई गई है। मिली जानकारी के अनुसार इस 7.5 मीटर चौड़ी रोड को अब बढ़ाकर 10.5 मीटर चौड़ा किया जाएगा। इसके साथ ही जितने भी भीड़-भाड़ वाले रास्ते हैं, वहां डिवाइडर लगाने का काम भी किया जाएगा। 


ग्रेटर नोएडा के सिरसा गोलचक्कर से खेरली (Sirsa Roundabout to Kherli Road) तिराहे की तरफ जाने वाले लाखों लोगों का सफर अब आसान होने वाला है। दरअसल, सरकार ने इस रोड चौड़ा करने की मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही भीड़भाड़ वाले इलाकों में डिवाइडर लगाने के भी आदेश दिए गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, जल्द ही ग्रेटरनोएडा प्राधिकरण इसको लेकर टेंडर जारी करेगा। सड़क चोड़ीकरण का काम जल्द ही पूरा किया जाएगा। 

टू लेन से 4 लेन होगा रोड - 


सिरसा गोलचक्कर से खेरली तिराहा तक सड़क को टू लेन से चार लेन (Four Lane Road in UP) करने की तैयारी थी, लेकिन इस परियोजना के रास्ते में 741 पेड़ और 558 बिजली के खंभे आ रहे हैं। CRRI ने इसको लेकर जांच कराई है। अब योजना में बदलाव करना पड़ा है। नई योजना के तहत आज के समय में रोड की चौड़ाई 7.5 मीटर चौड़ी है यानी सड़क दो लेन है जिसे अब10.5 मीटर किया जाएगा। 


1.5 मीटर- 1.5 मीटर चौड़ी होगी सड़क - 


ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण (Greater Noida Development Authority) के अनुसार, सड़क को दोनों तरफर से 1.5 मीटर चौड़ा किया जाएगा। ग्रेटर नोएडा के सूरजपूर, परी चौक और कासना होते हुए खेरली तिराहा पर दनकौर-सिकंद्राबाद रास्ते को जोड़ने वाली यह सड़क सिरसा गोलचक्कर से आगे दो लेन में है। 


रोड फोरलेन होने से 250 गांव को मिलेगा फायदा - 


इस रास्ते से बुलंदशहर, खुर्जा, सिकंद्राबाद, ककोड़ और झाझर जैसे कस्बों के साथ लगभग 250 गांवों के लोग रोजाना सफर करते हैं, जिससे ट्रैफिक का दबाव बढ़ जाता है। जेवर एयरपोर्ट (Jewar Airport) बनने के बाद यहां ट्रैफिक और बढ़ने की उम्मीद है। ऐसे में ट्रैफिक जाम की समस्या से पहले ही निपटने के लिए प्राधिकरण ने इस सड़क को चौड़ा करने का काम शुरू कर दिया है। इस प्रोजेक्ट पर लगभग 31 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस रोड के फोरलेन बनने से लाखों लोगों को लाभ मिलेगा। 


सड़क का विस्तार, सफर होगा आसान - 


ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट (Greater Noida West) को जोड़ने वाली 130 मीटर चौड़ी सड़क अभी सिरसा गोलचक्कर तक ही बन पाई है। सड़क को खेरली तक बढ़ाने से दनकौर, बिलासपुर, खुर्जा, सिकंद्राबाद और बुलंदशहर की ओर जाने वाले वाहन चालकों का सफर आसान हो जाएगा।