Business Loan : शुरू करना है नया बिजनेस, बिना कुछ गिरवी रखे तुरंत मिल जाएगा 50 हजार से 10 लाख तक का लोन
Business - आज बढ़ती महंगाई के इस दौर में हर कोई खुद का बिजनेस करने की सोच रहा है, लेकिन पैसों की कमी की वजह से सभी का यह सपना अधुरा रह जाता है। यदि आप भी कम बजट के कारण नया बिजनेस शुरू नहीं कर पा रहे हैं तो अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। दरअसल, सरकार छोटे कारोबार और नए उद्यमियों के लिए कई ऐसी योजनाएं शुरू की है जिनके तहत बिना किसी चीज के गिरवी रखे लोन मिल सकता है। आईये नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं -
HR Breaking News - (Business Loan Schemes)। आज के युवा नौकरी करने के बजाए खुद का बिजनेस करना ज्यादा पसंद करते हैं। लेकिन शुरूआत में कम पूंजी सबसे बड़ी समस्या बन जाती है, क्योंकि जब भी नया बिजनेस शुरू किया जाता है तो अच्छा-खास पैसा चाहिए होता है। ऐसे में बैंक से भी लोन लिया जा सकता है। बैंकों की ओर से भी बिजनेस लोन और कई तरह के लिए लोन उपल्बध करवाए जा रहे हैं लेकिन बैंक से लोन (Bank Loan) लेने पर अक्सर गिरवी रखने की शर्त का सामना करना पड़ता है जिसके चलते ज्यादातर लोग यहीं से बिजनेस न करने का प्लान कैंसिल कर देते हैं। लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नही है।
ऐसे युवाओं और नए कारोबारियों की सहायता के लिए सरकार ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय (Ministry of Micro, Small and Medium Enterprises) के जरिए कई ऐसी योजनाएं शुरू की हैं जिनमें बिना किसी संपत्ति को गिरवी रखे लोन मिल सकता है। इन योजनाओं का मकसद छोटे कारोबार को बढ़ावा देना और युवाओं को रोजगार देने वाला बनाना है।
बिना गिरवी रखे 50 हजार से 5 लाख तक का लोन -
नया बिजनेस (New Business) शुरू करने वालों के लिए सरकार की सबसे लोकप्रिय योजना प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PM Mudra Yojana) मानी जाती है। इस योजना के तहत छोटे कारोबार शुरू करने के लिए 50,000 रुपये से लेकर 10,00,000 रुपये तक का लोन मिल सकता है। इस योजना में लोन को तीन श्रेणियों में बांटा गया है।
पहली श्रेणी शिशु है जिसमें 50,000 रुपये तक का लोन मिलता है।
दूसरी श्रेणी किशोर है जिसमें 50,000 से 5,00,000 रुपये तक का लोन मिल जाता है।
तीसरी श्रेणी तरुण है जिसमें 5,00,000 से 10,00,000 रुपये तक का लोन दिया जाता है।
अब बात करते हैं कि इन योजनाओं की खास बात के बारे में। इसमें किसी भी तरह की संपत्ति गिरवी (Property Mortgage) रखने की जरूरत नहीं होती और नया बिजनेस शुरू करने वाला कोई भी व्यक्ति इसके लिए आवेदन कर सकता है।
सूक्ष्म और लघु उद्यमों के लिए गारंटी योजना
सरकार की एक और अहम योजना सूक्ष्म और लघु उद्यमों (Micro and Small Enterprises) के लिए ऋण गारंटी योजना है। इस व्यवस्था के तहत बैंक को सरकार की ओर से गारंटी मिलती है, जिससे बैंक बिना गिरवी के भी लोन देने के लिए तैयार हो जाते हैं। इस योजना के तहत छोटे और मध्यम कारोबारियों को 2 करोड़ रुपये तक का लोन मिल सकता है। कुछ विशेष मामलों में यह सीमा और भी ज्यादा हो सकती है। यह योजना उन लोगों के लिए खास तौर पर फायदेमंद मानी जाती है जो अपने कारोबार को थोड़ा बड़े स्तर पर शुरू करना चाहते हैं।
प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से मिलती है सब्सिडी
यदि कोई व्यक्ति नया बिजनेस (New Business) शुरू करना चाहता है तो प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम भी एक अच्छा विकल्प है। इस योजना के तहत उत्पादन से जुड़े कारोबार के लिए 50 लाख रुपये तक और सेवा क्षेत्र के कारोबार के लिए 20 लाख रुपये तक का लोन (Loan News) मिल सकता है। इस योजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें सरकार की तरफ से पूंजी सब्सिडी भी दी जाती है। ग्रामीण इलाकों में यह सब्सिडी 25 से 35% तक हो सकती है, जबकि शहरों में यह 15 से 25% के आसपास रहती है।
जान लें आवेदन का तरीका -
यदि आप इन योजनाओं (Scheme Application Process) का लाभ लेना चाहते हैं तो इसके लिए सबसे पहले अपने कारोबार को सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम के रूप में पंजीकृत कराना होता है। इसके बाद संबंधित पोर्टल या बैंक के जरिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते समय कई कागजात देने होते हैं इसमें आधार कार्ड, पैन कार्ड, कारोबार की योजना, बैंक खाते की जानकारी और फोटो जैसे जरूरी दस्तावेज होते हैं। सामान्य तौर पर आवेदन की जांच के बाद कुछ दिनों में लोन मंजूर किया जा सकता है। कुल मिलाकर अगर आप अपना नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो सरकार की ये योजनाएं बड़ी मदद साबित हो सकती हैं।
