Govt Scheme : सरकार की शानदार स्कीम, होम लोन पर मिलेगी 1.80 लाख की सब्सिडी, यह है पूरी प्रक्रिया
HR Breaking News : (Home Loan News) घर खरीदते वक्त ज्यादातर लोग होम लोन लेना पसंद करते हैं। होम लोन के ग्राहकों के लिए सरकार की तरफ से एक शानदार स्कीम की शुरुआत की गई है। आपको बता दे कि केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना (Prime Minister's Housing Scheme) होम लोन लेने वालों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित होने वाली है। केंद्र सरकार की तरफ से शुरू की गई इस योजना के तहत होम लोन पर आपको 1.80 लाख की सब्सिडी प्रदान की जाएगी। चलिए खबर के माध्यम से जानते हैं कि क्या है यह सरकारी ऑनलाइन स्कीम (Government online scheme) और किस तरह मिलता है ग्राहकों को पैसा।
सरकार की तरफ से शुरू की गई यह स्कीम होम लोन के ग्राहकों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित होने वाली है। प्रधानमंत्री आवास योजना (PM Housing Scheme) के अंतर्गत 4 कैटिगरी आती है।
प्रथम श्रेणी- यह लाभार्थी आधारित निर्माण (BLC) है, जिसके तहत अगर आपके पास जमीन है तो सरकार EWS लाभार्थी को घर बनाने के लिए 2.5 लाख रुपये देती है।
द्वितीय श्रेणी- यह श्रेणी भागीदारी में किफायती आवास (AHP) है, जिसके अंतर्गत झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वालों के लिए निजी बिल्डर के साथ मिलकर फ्लैट बनाए जाते हैं।
तृतीय श्रेणी- यह किफायती किराया आवास (ARH) है, जिसके अंतर्गत किराए पर रहने वालों को लाभ मिलता है।
चौथी श्रेणी- यह ब्याज सब्सिडी योजना (Interest Subsidy Scheme) है, जिसके अंतर्गत होम लोन लेने वालों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना की चौथी कैटेगरी काम की है।
पीएम आवास ब्याज सब्सिडी योजना
सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना का लाभ (PM Housing Interest Subsidy Scheme) सालाना आय (3 लाख, 6 लाख और 9 लाख) वाले परिवार ले सकते है। EWS, LIG या MIG श्रेणी में घर या फ्लैट खरीदने पर सरकार 1.80 लाख रुपये तक ब्याज सब्सिडी देती है। प्रधानमंत्री आवास ब्याज सब्सिडी योजना के तहत आप 35 लाख रुपये तक का घर ले सकते हैं और इसमें 25 लाख तक के होम लोन पर 12 साल के लिए सब्सिडी मिलती है। पहले 8 लाख पर 4% ब्याज सब्सिडआपको मिल सकती है , जो कि 5 साल तक 5 किस्तों में आपके लोन अकाउंट में आती है।
इस तरह पा सकते है होम लोन पर ब्याज सब्सिडी
सरकार की तरफ से शुरू की गई इस योजना का लाभ (Interest subsidy on home loans) लेने के लिए आपको पीएम आवास योजना की वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा और अपने बैंक से संपर्क करना होगा। इस वेबसाइट पर आवेदन करते समय आपकी पात्रता जांची जाएगी।
पहले स्टेप में-
PMAYU पोर्टल पर जाकर Apply for PMAY-U 2.0 पर क्लिक करना होगा, जिसके बाद स्क्रीन पर योजना से जुड़े महत्वपूर्ण निर्देश आएंगे, उन्हें पढ़कर Click to Proceed पर क्लिक करने के बाद स्क्रीन पर उन दस्तावेजों की लिस्ट आएगी, जिनकी आपको जरूरत पड़ने वाली है।
दूसरे स्टेप में-
यहां आपको सबसे पहलें अपने राज्य को चुनना होगा और सालाना इनकम बतानी होगी। यहां Interest Subsidy Scheme ऑप्शन चुनकर नीचें के सवालों के जवाब देनें होंगे। अगर इनमें से एक भी सवाल का जवाब हां में होगा तो लाभ नहीं मिलेगा, यहां Eligibility Check पर क्लिक करना होगा।
तीसरा स्टेप-
अब आधार प्रमाणीकरण की अनुमति मांगी जाएगी, जहां अपना आधार नंबर व नाम भरें, Generate OTP पर क्लिक करे और आधार लिंक मोबाइल पर आए ओटीपी को भरें।
स्टेप 4-
अब आवेदन फॉर्म खुल जाएगा, इसमें 6 श्रेणी होंगी, जिन्हें भरना होगा। पहली श्रेणी में निजी जानकारी, फिर परिवार के सदस्यों की डिटेल भरनी होगी, इसके बाद घर की जानकारी, पता, स्कीम और होम लोन की डिटेल देनी होगी, हर फॉर्म को भरने के बाद Save & Continue करते जाएं, फॉर्म भरने के बाद जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें और सबमिट कर दें।
होम लोन पर ब्याज की सब्सिडी पाने के लिए आपको कई तरह के दस्तावेज (Documents required for interest subsidy on home loans) की जरूरत होगी। चलिए जानते है उनके बारे में-
आवेदक का Aadhar card
परिवार के सदस्यों का Aadhar card
आधार से जुड़े आवेदक के Bank account की जानकारी (खाता संख्या, बैंक का नाम, शाखा, IFSC कोड)
आय प्रमाण प्रमाण पत्र
होम लोन की डिटेल
इस तरह मिलेगा पैसा
सरकार की तरफ से शुरू की गई इस योजना के तहत पैसा सीधे आपके सेविंग खाते (Savings accounts) में नहीं आएगा, बल्कि होम लोन पर जो ब्याज लग रहा है, उसमें आपको इससे राहत मिल जाएगी। इस योजना के तहत 1.80 लाख रुपये की ब्याज सब्सिडी मिल जाएगी।