home page

8th Pay Commission : कर्मचारियों की सैलरी में होगा बंपर इजाफा, कम से कम 58 हजार होगी सैलरी

8th Pay Commission : केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है।  केंद्र सरकार के कर्मचारियों की सैलरी में बंपर इजाफा होने वाला है। केंद्र सरकार के कर्मचारियों की सैलरी कम से कम 58000 रूपये हो जाएगी। चलिए खबर में जानते हैं केंद्र सरकार के कर्मचारियों को लेकर जारी हुई इस अपडेट के बारे में विस्तार से।
 | 
8th Pay Commission : कर्मचारियों की सैलरी में होगा बंपर इजाफा, कम से कम 58 हजार होगी सैलरी

HR Breaking News : (Employees' salaries) केंद्र सरकार की तरफ से कर्मचारियों को लेकर बाद अपडेट सामने आया है। केंद्र सरकार (Central government) के कर्मचारी आठवें वेतन आयोग को लेकर पिछले कई दिनों से इंतजार कर रहे हैं। अब फिर सरकार की तरफ से कर्मचारियों की सैलरी को लेकर अपडेट आया गया है। आपको बता दे की फेडरेशन ऑफ नेशनल पोस्टल ऑर्गेनाइजेशन (FNPO) की तरफ से सैलरी और पेंशन में बदलाव से जुड़ी अपनी मांगों को लेकर सरकार को एक पत्र भेजा गया है।


फेडरेशन ऑफ नेशनल पोस्टल ऑर्गेनाइजेशन की तरफ से अपने ग्रुप A, B, C और D के डाक कर्मचारियों के लिए 3.0 से 3.25 तक के मल्टी-लेवल फिटमेंट फैक्टर की मांग (Demand for fitment factor) रखी गई है। चलिए खअर में जानते है कर्मचारी संगठनों द्वारा की गई इस मांग का मतलब क्या होता है और अगर नए वेतन आयोग में फिटमेंट 3.25 पर रहा तो कर्मचारियों की सैलरी (8th Pay Commission) में कितना बदलाव होगा।

 


लेवल 1 से लेवल 5 के कर्मचारियों के लिए फिटमेंट फैक्टर  


FNPO ने निचले स्तर के कर्मचारियों (लेवल 1 से लेवल 5) के लिए 3.0 फिटमेंट फैक्टर की मांग की है, ताकि महंगाई के कारण उनकी सैलरी में आई गिरावट को कम किया जा सके। संगठन का कहना है कि ये कर्मचारी सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं और उन्हें राहत देने की जरूरत है।

 


लेवल 6 से लेवल 12 के कर्मचारियों का फिटमेंट फैक्टर


मिड-लेवल के कर्मचारियों के लिए फेडरेशन ऑफ नेशनल पोस्टल ऑर्गेनाइजेशन ने 3.05 से 3.10 के बीच फिटमेंट फैक्टर की सलाह (Fitment factor recommendation) दी है। संगठन की तरफ से कहा गया है कि इससे सैलरी स्ट्रक्चर में संतुलन बना रहेगा।


लेवल 13 और 15 के कर्मचारियों के लिए फिटमेंट फैक्टर


सीनियर अधिकारियों के लिए फिटमेंट फैक्टर की बात (Fitment factor for employees) करे तो लेवल 13 और 13A के लिए 3.05 फिटमेंट फैक्टर और लेवल 14 और 15 के कर्मचारियों के लिए 3.15 फिटमेंट फैक्टर रखने की मांग की गई है।


इन कर्मचारियों को सबसे अधिक लाभ


FNPO की तरफ से लेवल 16 के लिए 3.20 और लेवल 17 व 18 के लिए 3.25 फिटमेंट फैक्टर की मांग की है, ताकि उच्च स्तर पर बैठे कर्मचारियों को भी सही सैलरी मिल सके और सैलरी स्ट्रक्चर में असमानता न हो।
 

अगर फिटमेंट फैक्टर 3.25 पहुंच गया तो इतनी हो जाएगी सैलरी  


फिटमेंट फैक्टर के 3.25 होने का मतलब है कि मौजूदा बेसिक सैलरी को 3.25 से गुणा किया जाएगा, जिससे नई बेसिक सैलरी तय होगी। उदाहरण के लिए, अगर मौजूदा न्यूनतम बेसिक सैलरी 18,000 रुपये है, तो 3.25 फिटमेंट फैक्टर से यह 58,500 रुपयेहो जाएगी।  
- 2.0 फिटमेंट फैक्टर: सैलरी 36,000 रुपये
- 3.0 फिटमेंट फैक्टर: सैलरी 54,000 रुपये
- 7वें वेतन आयोग में 2.57 फिटमेंट फैक्टर से सैलरी 7,000 से 18,000 रुपये हुई थी। इस बार भी कर्मचारियों को सैलरी में अच्छी बढ़ोतरी की संभावना है।

 

वार्षिक वेतन वृद्धि की मांग


FNPO की तरफ से सालाना वेतन बढ़ोतरी (Demand for annual salary increase) को 3% से बढ़ाकर 5% करने की मांग की है, जिससे कर्मचारियों को वित्तीय प्रगति महसूस हो और असंतोष कम हो। संगठन ने 7वें वेतन आयोग की पे-मैट्रिक्स प्रणाली को बनाए रखने की भी अपील की है, जिससे सैलरी तय करने और प्रमोशन में बेहतर चीजें शामिल हुई हैं। सरकार और 8वें वेतन आयोग के फैसले से लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों (Central government employees and pensioners) पर असर पड़ेगा।