Gurugram वालों का सपना होगा साकार, इस दिन शुरू होगा गुरुग्राम मेट्रो का विस्तार

Gurugram News : गुरुग्राम में प्रगति कार्य को लगातार विस्तारित किया जा रहा है। अब यहां पर मेट्रो लाइन का विस्तार किया जाने वाला है। अब गुरुग्राम मेट्रो का विस्तार होगा। इसकी वजह से यहां पर यातायात की सुविधा बेहतर होगी। गुरुग्राम (Gurugram Latest Update) वालों का मेट्रो लाइन के विस्तार होने का सपना जल्द ही पूरा होने वाला है। खबर में जानिये इस बारे में पूरी जानकारी।

 

HR Breaking News (Gurugram Metro Expension)। गुरुग्राम के लोगों को बेहतर यातायात सुविधा देने के लिए मेट्रो लाइन का लगातार विस्तार किया जा रहा है। अब यहां पर गुरुग्राम मेट्रो लाइन को विस्तारित किया जाएगा। ऐसे में गुरुग्राम के अधिकतर कोने में मेट्रो (Gurugram Metro) की सुविधा मिलने वाली है। इसकी वजह से यहां के लोगों को लाभ होगा। गुरुग्राम के लोगों को इसकी वजह से काफी लाभ होगा। आइए जानते हैं गुरुग्राम मेट्रो के इस अपडेट के बारे में।

 

 

मेट्रो विस्तार परियोजना की होगी शुरुआत

 

गुरुग्रामवासियों के लंबे इंतजार को अब विराम लगा दिया गया है। अब शहर में मेट्रो (Gurugram Metro Expension News) विस्तार का सपना साकार होने की संभावना लगाई जा रही है। पांच सितंबर को गुरुग्राम में प्रस्तावित मेट्रो विस्तार परियोजना का भूमि पूजन किया जाने वाला है। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य तथा ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल तथा हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Chief Minister Naib Singh Saini) भूमि पूजन भी करने वाले हैं। कार्यक्रम का आयोजन गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) कार्यालय सेक्टर-44 के सामने स्थित पार्किंग क्षेत्र में किया जाने वाला है।

 

अधिकारियों ने दी जानकारी

मंगलवार शाम को आयोजन स्थल का दौरा कर संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए है। भूमि पूजन समारोह को सफल बनाने के लिए तैयारियों की समीक्षा करनी शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Of Haryana) पांच सितंबर की सुबह जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक के बाद इस एतिहासिक अवसर पर शामिल होने वाले है।

गुरुग्राम विश्वविद्यालय में होगी जनसभा

डीसी अजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर की इस महत्वपूर्ण परियोजना से गुरुग्राम के नागरिक भी सीधे तौर पर जुड़ने वाले हैं। इसके लिए भूमि पूजन के बाद गुरुग्राम विश्वविद्यालय (Gurugram University) परिसर में जनसभा होने वाली है। यहां मुख्यमंत्री जनता को संबोधित करने वाली है। मेट्रो विस्तार परियोजना से होने वाले लाभों की जानकारी दी जाने वाली है।

यातायात सुविधा का होगा विस्तार

उन्होंने बताया कि गुरुग्राम का मेट्रो विस्तार सिर्फ यातायात सुविधा का ही विस्तार नहीं होगा, बल्कि यह शहर की आर्थिक, सामाजिक और औद्योगिक प्रगति को भी नई रफ्तार देने वाला है। इसकी वजह से न सिर्फ दिल्ली-गुरुग्राम (Delhi-Gurugram Distance) का कनेक्टिविटी नेटवर्क और मजबूत होने वाला है। इसकी वजह से लाखों यात्रियों को प्रतिदिन सुगम और तेज सफर की सुविधा भी मिलने वाली है।