home page

UP के 67 गांवों से होकर गुजरेगा नया 6 लेन हाईवे, अधिग्रहण के लिए की जा रही भूमि चिह्नित

Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश में लगातार हो रहे डेवलपमेंट के कार्यों के बीच एक और खुशखबरी आई है। उत्तर प्रदेश के 67 गांव में से होकर एक छह लाइन हाईवे गुजरेगा। इससे उत्तर प्रदेश में कनेक्टिविटी को बेहतरी मिलेगी। इस नए हाईवे को बनाने में 10000 से 12000 करोड़ रुपए का खर्चा आएगा। इतना ही नहीं सड़क के दोनों तरफ सर्विस रोड भी बनाए जाएंगे।

 | 
UP के 67 गांवों से होकर गुजरेगा नया 6 लेन हाईवे, अधिग्रहण के लिए की जा रही भूमि चिह्नित

HR Breaking News (UP News) उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Govt) लगातार प्रदेश में डेवलपमेंट के कार्य कर रही है। इन डेवलपमेंट के कार्यों को गति को और बढ़ाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में सड़क के दोनों तरफ सर्विस रोड के साथ एक नया हाईवे बनाया जाएगा। इस हाईवे पर चार रेलवे ओवर ब्रिज और तीन बड़े पुल भी बनाए जाएंगे।

 

 

एक्सप्रेसवे की तर्ज पर बनेगा नया हाईवे

नए हाईवे को एक्सप्रेसवे (New Expressway in UP) की तर्ज पर बनाया जाएगा। 60 से 80 मीटर चौड़ाई में भूमि को चिन्हित किया जा रहा है। मार्ग के दोनों तरफ सर्विस रोड भी बनाया जाएगा। लोगों को सुगम यात्रा प्रदान करने के लिए यह कार्य किया जा रहा है।

93 किलोमीटर का होगा हाईवे

नया हाईवे (New Highway in UP) प्रतापगढ़ बाईपास से अयोध्या रिंग रोड तक बनेगा। इस सिक्स लेन सड़क को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की तर्ज पर बनाया जाएगा। नए हाईवे को ग्रीन फील्ड के रूप में विकसित किया जाएगा। हाईवे को भविष्य में 8 लेन में तब्दिल किया जा सकता है। 93 किमी लंबा हाईवे 67 गांवों से होकर गुजरेगा।

कूरेभार से होगा शुरू

नई सड़क को 60 से 80 मीटर चौड़ी किया जाएगा। इसके लिए भूमि को चिह्नित किया जा रहा है। सड़क के दोनों ओर सर्विस लेन भी बनेगी। पश्चिमी से बनने वाला सिक्स लेन कूरेभार के पास से प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग (Parayagraj Ayodhya Rajmarg) को क्रॉस करता हुआ पूरब की तरफ जाएगा। अहिमाने से मुख्य राजमार्ग से पश्चिम की ओर नई सड़क निकाली जाएगी। इसमें सदर तहसील के 50, बल्दीराय 14 और जयसिंहपुर के 3 गांव आएंगे।

4 बनाए जाऐंगे रेलवे ओवर ब्रिज

नई सड़क पर चार रेलवे ओवर ब्रिज (4 Railway overbridge) बनाए जाऐंगे। इसमें एक प्रतापगढ़ व 3 सुलतानपुर में बनेंगे। 3 बड़े पुल भी बनाए जाएंगे। यह पुल प्रतापगढ़ के सई नदी, सुलतानपुर में गोमती नदी तथा कूरेभार में शारदा नहर पर बनाए जाएंगे। कंसल्टेंट कंपनी टीएएसपीएल (टेक्नोक्रेट्स एडवाइजरी सर्विसेज प्रालि) दिल्ली डीपीआर बना रही है। इसके बाद इसे स्वीकृति के लिए राजमार्ग मंत्रालय पहुंचाया जाएगा।

इन गांवों में होगा भूमि अधिग्रहण

सोनबरसा, रतापुर, तिवारीपुर, मुरलीनगर, खैंचिला खुर्द, भट्ठी जरौली, बैजापुर, लोदीपुर, दादूपुर, कटावां, छरौली, जूड़ापट्टी, पटना, महमूदपुर, उमरी, अहिमाने, सलेमपुर, अलहदादपुर, नकहा, भैरवपुर, पटना, पुरखीपुर, उमराभार आदि गांवों से होकर सिक्ल लेन हाईवे गुजरेगा। यहीं से भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा।

हरि झंडी मिलते ही होगा भूमि अधिग्रहण

लोक निर्माण विभाग के राष्ट्री राजमार्ग निर्माण खंड के सहायक अभियंता समृद्ध शुक्ला ने कहा कि मार्ग की मैपिंग पर काम चल रहा है। इसके बाद डीपीआर (DPR) बनाकर स्वीकृति के लिए मंत्रालय को भेजी जाएगी। हरी झंडी आते ही भूमि का अधिग्रहण (Acquisition of land) किया जाएगा।