Gurugram metro का बदला ट्रैक, अलग अलग इलाकों में चमकेगी किस्मत

Gurugram metro : गुरुग्राम मेट्रो को लेकर सरकार ने एक अहम फैसला लिया है। अब जल्द ही गुरुग्राम मेट्रो का ट्रेक (Gurugram Metro track) बदला जाएगा। गुरुग्राम में ट्रेक बदलने से अलग अलग इलाकों के लोगों की किस्मत चमकने वाली है। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि अब इस निर्णय के बाद कहां का रूट बदलकर कहां किया जाएगा।
 

HR Breaking News - (Gurugram metro) गुरुग्राम मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। अब लोगों को अधिक सुविधा देने ओर कनेक्टिविटी को नई ऊचाईयों पर पहुंचाने के लिए गुरुग्राम मेट्रो रूट (Gurugram metro  Route) का ट्रेक बदला जाने वाला है। आइए खबर के माध्यम से विस्तार से जानते हैं इस बारे में -


ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो के रूट में होगा संशोधन 


दरअसल, आपको बता दें गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (Gurugram Metro Rail Limited) ने ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो के दूसरे फेज (Phase 2) के रूट में संशोधन का निर्णय लिया है। इससे सफर सुगम होने के साथ ही दिल्ली-जयपुर हाईवे पर कनेक्टिविटी भी बढ़ेगी।

 

 

अब कहां से कहा तक जाएगी मेट्रो 


प्लान के मुताबिक पहले तो मेट्रो ओल्ड दिल्ली रोड से राव गजराज मार्ग से होते हुए शंकर चौक तक जाने वाली थी, लेकिन अब बदले हुए प्लान के तहत मेट्रो सुशील ऐमा मार्ग से ओल्ड दिल्ली रोड (Old Delhi Road) मौजुद डूंडाहेड़ा हनुमान मंदिर तक जाने वाली है। उसके बाद यहां से मेट्रो राम चौक होकर के उद्योग विहार फेज-3 और फेज-5 को बांटने वाली खास सड़क से शंकर चौक तक पहुंचेगी, जिससे लोगों का सफर सुगम होगा।


किन गांवों के लोगों को होगा फायदा 


गुरुग्राम में इस रूट बदलाव (Route change in Gurugram) से प्रदेश के इलाकों को बड़ा लाभ होगा। इन इलाको में गांव डूंडाहेड़ा, मौलाहेड़ा, सेक्टर-21, सेक्टर-22 और उद्योग विहार का नाम शामिल है।

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर चलेगी नमो भारत 


जानकारी के लिए बता दें कि NCRTC द्वारा प्रस्तावित की गई नमो भारत ट्रेन (namo bharat train) अब दिल्ली-जयपुर हाईवे पर चलने वाली है, जिसे देखते हुए GMRL ने मेट्रो स्टेशन की लोकेशन में संशोधन किया है। अब ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो का साइबर सिटी स्टेशन, नमो देश के स्टेशन के करीब निर्मित होगा। इन दोनों स्टेशनों को फुट ओवर ब्रिज (FOB) के माध्यम से कनेक्ट होगा, जिससे यात्री बिना किसी परेशानी के मेट्रो और नमो भारत ट्रेन के बीच बदली कर सकेंगे।

कार्य में तेजी के लिए यहां से लिया जाएगा लोन


अब GMRL कार्य में तेजी लाने के लिए  वर्ल्ड बैंक का रुख (World Bank's stance) ले रही है। इससे पहले यूरोपियन बैंक से वार्तालाप चल रही थी, लेकिन वहां से देरी हो रही है, जिसकी वजह से अब वर्ल्ड बैंक से तकरीबन 3500 करोड़ रुपये का लोन लिया जाने का प्लान है। यहां से मिले इस फंड का यूज निर्माण कार्य और सेक्टर-33 में जो मेट्रो डिपो प्रस्तावित  (metro depot proposed) किया गया है, उसके विकास के लिए होगा। 

पैदल यात्रियों के लिए होंगे खास इंतजाम


खासतौर पर तो शंकर चौक और साइबर सिटी के पास जो यात्री पैदल चलते हैं, उनके लिए खास इंतजार किए जा रहे हैं। नमो भारत स्टेशन (Namo Bharat Station)  से हाईवे के दूसरी ओर तक FOB का निर्माण होगा। इसके साथ ही डीएलएफ द्वारा जो भूमिगत पैदल पारपथ बनाया जाएगाऔर नए प्रस्तावित FOB बनाया जाएगा, उससे लोगों को हाईवे पार करने में कोई परेशानी नहीं होगी।