Haryana Berojgari Bhatta form Apply Online : 1 नवंबर से भरें जाएंगे बेरोजगारी भत्ता के फार्म
Haryana Berojgari Bhatta form Apply Online :प्रदेश में बेरोजगारी भत्ते के लिए आवेदन की प्रक्रिया 1 नवंबर से शुरू होगी। इस दौरान आवेदक 30 नवंबर तक आवेदन करवा सकेंगे। चलिए आगे खबर में जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।
HR Breaking News (Haryana Berojgari Bhatta form Apply Online) : हरियाणा में बेरोजगार युवाओं के लिए आर्थिक सहायता देने के लिए सामान्य बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत वित्त वर्ष 2026 के आवेदन 1 नवंबर से लिए जाएंगे। इच्छुक और पात्र युवा 30 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद आवेदन का पोर्टल बंद होने पर किसी भी अब आवेदक का फार्म स्वीकार नहीं होगा।
हर माह मिलेगा भत्ता
योजना के तहत शैक्षणिक योग्यता (Berojgari Bhatta form Apply) के आधार पर युवाओं को हर महीने भत्ता दिया जाएगा। 12वीं पास और 2 वर्षीय प्रमाण पत्र डिप्लोमा धारकों को 1200 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे। वहीं स्नातक या इससे अधिक पढ़ाई कर चुके युवाओं को और 3 वर्ष डिप्लोमा धारकों को 2000 रुपये प्रति माह की सहायता निर्धारित की गई है।
ये ले सकते है लाभ
योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक को हरियाणा (haryana latest news) का मूल निवासी होना जरूरी है। इसके साथ एक नवंबर 2026 तक उसका नाम प्रदेश के किसी रोजगार कार्यालय में लगातार कम से कम 3 साल से दर्ज होना चाहिए। आवेदन के लिए आयु सीमा 21 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है।
आवेदक किसी शिक्षण संस्थान में नियमित विद्यार्थी या प्रशिक्षु नहीं होना चाहिए। इसके अलावा स्व रोजगार से जुड़ा नहीं होना चाहिए और ना ही सक्षम युवा योजना का लाभ ले रहा हो। पात्रता के लिए परिवार की सभी स्रोतों से सालाना आय 300000 रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। आवेदन करने से पहले युवाओं को अपने शैक्षणिक योग्यता रोजगार कार्यालय में पंजीकरण संबंधी जांच कर लेनी चाहीए।