CET Exam 2026 : ग्रुप सी की 14000 भर्तियों के लिए रोडमैप तैयार, 8 हजार का जारी होगा विज्ञापन
CET Exam 2026 : प्रदेश में भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। ग्रुप सी की भर्तीयों के लिए एचएससी ने रोडमैप तैयार कर दिया है। जल्द ही परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।
HR Breaking News (CET Exam 2026) : हरियाणा में सरकारी नौकरी (govt job haryana) की तैयारी कर रहे कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने करीब 14000 पदों पर भर्ती के अगले चरण यानी सीइटी स्टेज-2 (CET Exam) परीक्षा को लेकर तैयारियां तेज (CET Stage-2) कर दी है। एचएसएससी (HSSC) की ओर से पूरा रोडमैप तैयार कर दिया गया है।
8 हजार पदों पर जल्द होगी भर्तियां
परीक्षा व्यवस्थित तरीके से करने परीक्षा व्यवस्थित तरीके से करने के लिए केंद्रों पर सुविधाओं और जरूरी इंतजामों की जांच के लिए की जा रही है। वहीं प्रदेश में करीब 8000 (haryana me bharti) अन्य पदों पर भर्ती के लिए जल्दी विज्ञापन जारी किए जाने की संभावना है।
परीक्षा केंद्रों का किया दौरा
आयोग के सदस्य सुभाष चंद्र ने बुधवार को टीम के साथ पंचकूला के कालका पिंजौर क्षेत्र में बनाए गए परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान केंद्रों पर सुविधाओं और परीक्षा संचालन के लिए जरूरी व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। आयोग की टीम पंचकूला के अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में भी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करेगी।
अभ्यार्थियों की सुविधा का रखा जाएगा ध्यान
निरीक्षण प्रक्रिया (CET exam center) पूरी होने के बाद संबंधित कमेटी अपनी रिपोर्ट तैयार करेगी। इसमें सामने आने वाली कमी और व्यवस्थाओं की स्थिति के आधार पर जरूरी कदम उठाए जाएंगे। आयोग का उद्देश्य परीक्षा से पहले से भी आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करना ताकि अभ्यार्थियों को परीक्षा के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
अफवाहों से बचने की सलाह दी
एचएसएससी के सदस्य हिम्मत सिंह ने अभ्यर्थियों से भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी के लिए आयोग के आधिकारिक माध्यमों पर भरोसा करने के अपील की है। उन्होंने कहा कि वह किसी भी तरह के अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि परीक्षा की और भर्ती की आगामी चरणों को लेकर जो भी जानकारी जारी की जाएगी उसे आधिकारिक माध्यमों से साझा किया जाएगा।
