हरियाणा सरकार ने कर्मचारियों की कर दी मौज, 7% बढ़ाया डीए
HR Breaking News (Haryana Employees News) हरियाणा में सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। प्रदेश सरकार ने महंगाई भत्ते (Haryana Employees News) में 7 प्रतिशत का इजाफा किया है। केंद्र सरकार के कर्मियों के बाद अब प्रदेश सरकार ने भी कर्मियों को बढ़े हुए डीए की सौगात दी है। कर्मियों को नवंबर की सैलरी के साथ ही बढ़ा हुआ डीए दिया जाएगा। खबर में जानिए इस बारे में विस्तार से-
कब से मिलेगा कर्मियों को बढ़ा डीए
हरियाणा सरकार की ओर से छठे वेतन आयोग (6th pay commission) के तहत सैलरी लेने वाली सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत दी गई है। सरकार की ओर डीए (Dearness Allowance) में 7 प्रतिशत का इजाफा किया गया है। उसके बाद डीए 262 प्रतिशत से बढ़कर 269 प्रतिशत हो गया है। बढ़ा हुआ डीए एक जुलाई 2026 से लागू माना जाएगा।
जनवरी 2027 में दिया जाएगा 4 महीने का एरियर
वित्त विभाग (finance department) की तरह से जो आदेश जारी किए गए हैं, उसके अनुसार कर्मियों को बढ़े हुए डीए का भुगतान नवंबर 2026 की सैलरी के साथ किया जाने वाला है। जुलाई से अक्टूबर 2026 के चार महीने का एरियर जनवरी 2027 में दिया जाने वाला है।
सरकार ने किया स्पष्ट
सरकार ने क्लियर किया है कि डीए के कैलकुलेशन (Calculation of DA) में अगर 50 पैसे या इससे ज्यादा का अंश आता है तो उसे अगले पूरे रुपए में माना जाएगा। वहीं, 50 पैसे से कम के अंश को छोड़ा जाएगा।
वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव की तरह से जारी आदेश में संबंधित विभागों को कर्मियों की सैलरी (employees salary) और पेंशन में बदलाव के लिए जरूरी कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं।