Haryana सरकार का बड़ा फैसला, गुरुग्राम में बनेगा 8 लेन का ऐलिवेटेड रोड
Haryana News : हरियाणा में प्रगति कार्य लगातार रफ्तार पकड़ रहा है। बता दें कि अब यहां पर सरकार ने एक और 8 लेन एलिवेटिड रोड़ को बनाने की तैयारी कर ली है। इस रोड़ के बनने की वजह से राज्य की प्रगति (New Road in Gurugram) को नई रफ्तार मिलेगी। इसके साथ ही में रोजगार के भी नए नएउ मौके मिलने वाले हैं। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं हरियाणा में बनने वाले इस रोड़ के बारे में।
HR Breaking News (8 lane elevated road) हाल ही में हरियाणा सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। बता दें कि सरकार अब हरियाणा के गुरुग्राम में एक और नए एलिवेटिड रोड़ को बनाने में जुट गई है। इस ऐलिवेटिड रोड़ (8 lane elevated road in Haryana) में आपको एक से बढ़कर एक सुविधाएं मिलेंगी। इसके साथ ही में राज्य में आवागमन भी काफी ज्यादा सुगम हो जाएगा। खबर के माध्यम से जानते हैं हरियाणा में बनने वाले इस रोड़ के बारे में पूरी जानकारी।
दिल्ली-जयपुर हाईवे के साथ होगी कनेक्ट-
गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे और दिल्ली-जयपुर हाईवे को गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड से जोड़ रहे एसपीआर पर लगभग 14 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रोड का निर्माण को मंजूरी प्रदान कर दी गई है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Haryana News) ने सोमवार को विधानसभा में बतौर वित्त मंत्री बजट पेश करते हुए इस एलिवेटेड रोड के निर्माण के लिए 2900 करोड़ रुपये के बजट को अप्रूव कर दिया है। इसकी वजह से राज्य की प्रगति को एक नई रफ्तार मिलेगी।
द्वारका एक्सप्रेसवे से वाटिका चौक तक बनेगी सड़क-
द्वारका एक्सप्रेसवे से वाटिका चौक तक सड़क की लंबाई लगभग 8.84 किलोमीटर की होगी। इसके ऊपर 8 लेन की एलिवेटेड रोड बनाने के लिए लगभग 1846 करोड़ रुपये की लागत आने वाली है। इसी तरीके से वाटिका चौक से लेकर गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड (Gurugram-Faridabad Road) की लंबाई करीब 5.1 किलोमीटर तक की हो जाएगी। इसके ऊपर एलिवेटेड रोड निर्माण पर 1065 करोड़ रुपये की लागत आने वाली है। इस एलिवेटेड रोड के बनने के बाद द्वारका एक्सप्रेसवे, दिल्ली-जयपुर हाईवे, गुरुग्राम-सोहना हाईवे और गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड (Gurugram-Faridabad Road News) आपस में कनेक्ट हो जाएंगे। इस एलिवेटेड रोड के माध्यम से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे तक पहुंचना काफी ज्यादा आसान हो जाएगा। वाटिका चौक पर क्लोवरलीफ का निर्माण किया जाने वाला है।
इनको होगा लाभ-
इस एलिवेटेड रोड के निर्माण की डीपीआर एमडीए की ओर से तैयार करवाई गई है। बजट की मंजूरी मिल जाने के बाद इस रोड के निर्माण को लेकर टेंडर प्रक्रिया को शुरू किया जाएगी। टेंडर आवंटन (Gurugram-Faridabad Road News) के बाद ढाई साल के अंदर रोड को बना दिया जाएगा। इसके बनने की वजह से सेक्टर-45 से सेक्टर-115 तक विकसित सेक्टर, कॉलोनी और सोसाइटियों के लोगों को सीधेतौर पर लाभ होगा।
फ्लाईओवर और अंडरपास का होगा निमार्ण-
मुख्यमंत्री ने बजट में गुरुग्राम में चार फ्लाईओवर और एक अंडरपास के निर्माण को मंजूरी प्रदान कर दी है। इनमें अंबेडकर चौक, दादी सती चौक, जेड चौक (मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन), बख्तावर चौक, गढ़ी हरसरू रेलवे क्रॉसिंग (Garhi Harsaru Railway Crossing) को शामिल किया गया है। इनके निर्माण पर लगभग 302 करोड़ रुपये की लागत आएगी। अगले 15 दिन के अंदर दादी सती चौक और अंबेडकर चौक पर फ्लाईओवर निर्माण का टेंडर लग जाएगा। जीएमआरएल बख्तावर चौक फ्लाईओवर का निर्माण करेगा।
अंतिम चरण पर चल रही है जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया-
ग्रेटर एसपीआर के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया फिलहाल अपने अंतिम चरण पर चल रही है। लगभग 21 किमी लंबे इस रोड के निर्माण के लिए 671 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जाने वाला है। ये सड़क गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड (Gurugram-Faridabad Road) स्थित सेक्टर-58 से एमजी रोड, गुरुग्राम-सोहना हाईवे से होते हुए आईएमटी मानेसर से कनेक्ट होगी। इसके बनने के बाद दिल्ली-जयपुर हाईवे, गुरुग्राम-सोहना हाईवे और एसपीआर पर वाहनों का दबाव कम हो जाएगा। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर आवागमन भी काफी ज्यादा आसान होने वाला है।
बजट में कही ये बात-
मुख्यमंत्री ने बजट में बताया है कि गुरुग्राम में 11 किमी लंबी मुख्य सड़कों को मॉडल (New road) बनाया जाने वाला है। इन्हें मॉडल बनाने में करीब 77 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसमें एमजी रोड, नेताजी सुभाष चंद्र मार्ग को शामिल किया गया है।