home page

DA Hike : कर्मचारियों को मिलेगा तगड़ा लाभ, इस दिन तक आएगा महंगाई भत्ता

DA Hike : कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। कर्मचारी होली पर महंगाई भत्ते का इंतजार कर रहे थे, लेकिन होली पर महंगाई भत्ते में इजाफा नहीं हो सका है। परंतु, जल्द ही महंगाई भत्ते में बढ़ौतरी होगी। चलिए जानते हैं कर्मचारियों को कितना लाभ होगा। 

 | 
DA Hike : कर्मचारियों को मिलेगा तगड़ा लाभ, इस दिन तक आएगा महंगाई भत्ता

HR Breaking News (DA Hike Update) आठवें वेतन आयोग के लागू होने से पहले कर्मचारियों को महंगाई भत्ते के तहत सैलरी में बढ़ोतरी का लाभ दिया जाएगा। कर्मचारियों की सैलरी में बंपर बढ़ोतरी होगी। कर्मचारी होली से पहले महंगाई भत्ते का इंतजार कर रहे थे, लेकिन अभी तक महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान नहीं किया गया है। परंतु,ऐसे आंकड़े सामने आ गए हैं जिनसे पता लग जाएगा की कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में कितना इजाफा होगा। 


ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के आंकड़ों के आधार पर बढ़ाया जाएगा महंगाई भत्ता 

महंगाई भत्ता में बढ़ोतरी ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI) के आंकड़ों के आधार पर की जाएगी। फिलहाल ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के आंकड़े आ चुके हैं। इन आंकड़ों के हिसाब से अनुमान लगाया है कि इस बार महंगाई भत्ते में मात्र 2% की ही बढ़ोतरी होगी। पिछले 8-10 साल में यह दूसरी बार ही ऐसा हो रहा है कि कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में दो ही प्रतिशत की बढ़ोतरी हो। जबकि कर्मचारी तीन से चार प्रतिशत बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे थे। 

महंगाई भत्ते के मर्ज करने का इंतजार 


कर्मचारी (Employees DA Hike) इंतजार कर रहे हैं कि सरकार महंगाई भत्ते को बेसिक सैलरी में मर्ज कर देगी। जबकि सरकार की तरफ से स्पष्ट कर दिया गया है कि महंगाई भत्ते को बेसिक सैलरी में मर्ज नहीं किया जाएगा। जबकि कर्मचारियों की मांग है कि जब तक आठवां वेतन आयोग लागू नहीं हो जाता है तब तक कर्मचारियों को बेसिक सैलरी में महंगाई भत्ता मर्ज करके, फिर उनको महंगाई भत्ते का लाभ दिया जाए। 

कितनी बढ़ सकती है कर्मचारियों की सैलरी 


महंगाई भत्ते (DA Hike) में इस बार मात्र 2% इजाफे का अनुमान है। अगर 2% की महंगाई भत्ता बढ़ता है तो कर्मचारियों की सैलरी में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं होगी। महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी बेसिक सैलरी पर निर्भर करती है। अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 18000 रुपए प्रति महीना होगी तो उसकी सैलरी में मात्र 360 रुपए महंगाई भत्ता बढ़ेगा। फिलहाल कर्मचारियों को 58% महंगाई भत्ता मिल रहा है जो की बढ़कर 60% हो जाएगा। 

कब तक हो सकता है ऐलान 


महंगाई भत्ते (DA Hike Update) का बढ़ोतरी का ऐलान आमतौर पर मार्च महीने में किया जाता है। इस बार भी मार्च के अंत तक महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान किया जा सकता है। कर्मचारियों को पहले की तरह एरियर भी दिया जाएगा।