Haryana सरकार की बड़ी सौगात, KMP एक्सप्रेसवे के किनारे बसाए जाएंगे 5 नए स्मार्ट शहर
HR Breaking News - (Haryana smart city)। बीते कुछ समय में हरियाणा में कई प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया गया है। इन प्रोजेक्ट से प्रदेश के कई इलाकों में विकास की उम्मीदों में इजाफा हुआ है। अब जल्द ही हरियाणा सरकार की ओर से कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे (KMP Expressway) के किनारे 5 नए स्मार्ट शहर बसाने का प्लान है। खबर में जानिए कि कौन से 5 नए सेक्टर बसाए जाने वाले हैं।
किन जिलों में बसेंगे ये 5 नए शहर
हरियाणा सरकार कुंडली-मानेसर-पलवल (kmp expressway smart city) एक्सप्रेसवे के दोनों तरफ 5 नए आधुनिक शहर बसाए जाने वाले हैं और पंचग्राम विकास प्राधिकरण के तहत इन शहरों का विकास किया जाएगा।
सरकारी योजना के मुताबिक ये 5 शहर सोनीपत, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह और पलवल जिलों में बसाए जाएंगे। 2031 की संभावित जनसंख्या पर गौर करते हुए सरकार की ओर से नए शहर विकसित करने के मकसद से पंचग्राम विकास प्राधिकरण (Panchagram Development Authority) को गठित किया गया है।
वाणिज्य मंत्री ने दी जानकारी
इस पूरे प्रोजेक्ट (Haryana Projects) में तकरीबन 760 गांवों की जमीन को जोड़ा जाएगा। सभी नए शहर KMP एक्सप्रेसवे के दोनों ओर दो किलोमीटर के दायरे में बसाए जाएंगे। सरकार के मुताबिक औद्योगिक गतिविधियां में तेजी आएगी। यहां पर बेहतर कनेक्टिविटी के चलते इन्वेस्टर्स को भी आकर्षित किया जा सकेगा।
उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह का कहना है कि तकरीबन 135 किलोमीटर लंबा कुंडली-मानेसर-पलवल (Kundli-Manesar-Palwal) एक्सप्रेस बेहद महत्तवपूर्ण एसेट है। 2031 की जनसंख्या पर गौर करते हुए नए शहर विकसित करने के लिए पंचग्राम विकास प्राधिकरण का गठन किया गया है।
जानिए क्या है सरकार का पूरा प्लान
सरकार के प्लान (Haryana government plans) के मुताबिक आधुनिक शहरी नियोजन, हरित क्षेत्र, किफायती आवास और स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर पर खास गौर किया गया है। प्रस्तावित शहरों में औद्योगिक क्लस्टर, आईटी पार्क, शैक्षणिक संस्थान लॉजिस्टिक हब, और स्वास्थ्य सुविधाओं को निर्मित किया जाएगा, जिससे लोगों की सुविधाएं एक ही इलाके में मिल सकें।
इसके अलावा सार्वजनिक परिवहन, जल संरक्षण जैसे टिकाऊ विकास के पहलुओं पर भी गौर किया जाएगा। सरकार का मकसद है कि ये 5 नए शहर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र पर बढ़ते जनसंख्या दबाव को कम करने में मददगार होंगे।