हरियाणा में एक नवंबर से 6 लाख तक की आय वालो को मिलेगा 5 लाख का बीमा
Haryana News : इस बार हरियाणा दिवस (haryana divas) के अवसर पर चिरायु स्वास्थ्य योजना का विस्तार किया जाएगा। एक नवंबर से 6 लाख तक की आय वाले परिवार 5 लाख तक इलाज ले सकेंगे। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।
HR Breaking News (Haryana News) : हरियाणा में अब चिरायु स्वास्थ्य योजना (chirayu swasthya yojana) का लाभ उन परिवारों को भी मिलेगा। जिनकी सालाना आय 300000 रूपये से अधिक है। राज्य सरकार एक नवंबर से यानी हरियाणा दिवस से योजना का विस्तार करने जा रही है। इसके तहत मध्यम-उच्च वर्ग के परिवार निर्धारित प्रीमियम जमा कर साल में 500000 रुपये तक का कैशलेस इलाज करवा सकेंगे। स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉक्टर सुमिता मिश्रा (Dr Sumita Mishra, Additional Chief Secretary, Health Department) के अनुसार इस पहल का उद्देश्य अधिक परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा के दायरे में लाना है।
4 हजार देना होगा सालाना शुल्क
नई व्यवस्था (haryana latest news) के तहत 3 लाख से 6 लाख रुपए तक की वार्षिक आय वाले परिवारों को 4000 रुपये सालाना प्रीमियम देना होगा। वहीं 600000 रुपये से अधिक आय वाले परिवार 5000 रुपये वार्षिक प्रीमियम देकर योजना का लाभ ले सकेंगे। इसके बाद पात्र परिवार सूची पर अस्पतालों में निर्धारित पैकेज के अनुसार 500000 रुपये तक का कैशलेस उपचार करवा सकेंगे।
इलाज से जुड़े खर्च भी होंगे कवर
चिरायु योजना (chirayu yojana) में कुल 2694 पैकेज शामिल है। अस्पताल में भर्ती होने से पहले के तीन दिन और डिस्चार्ज होने के बाद के 15 दिन तक की निर्धारित चिकित्सा खर्च भी इसमें कवर किए जाएंगे। योजना की खास बात यह है कि परिवार में सदस्यों की संख्या और उनकी उम्र को लेकर कोई सीमा निर्धारित नहीं की गई। इसके अलावा पहले से मौजूद बीमारियों का इलाज भी नियमानुसार कवर होगा।
पात्रता की होगी जांच
योजना का लाभ लेने के लिए परिवार पहचान पत्र के माध्यम से पात्रता की जांच की जाएगी। सरकारी कर्मचारी पेंशन भोगी सीजीएचएस और ईसीएचएस के लाभार्थियों को इस योजना में शामिल नहीं किया जाएगा। इसके अलावा 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग जो वय वंदना योजना (Vaya Vandana Yojana) के दायरे में आते हैं उनको भी इसमें शामिल नहीं किया जाएगा।