हरियाणा में अगले माह से मिलेगा सरसों का तेल
HR Breaking News (Haryana News) : हरियाणा में बीपीएल और पात्र परिवारों को नवंबर में राशन डिपो से फोर्टीफाइड सरसों का तेल (Fortified mustard oil) दिया जाएगा। इस बार तेल की मात्रा परिवार के राशन कार्ड में दर्ज सदस्यों की संख्या के आधार पर निर्धारित की गई है। इसके इसके तहत पात्र परिवारों को 500 मिलीलीटर से लेकर डेढ़ लीटर तक तेल मिलेगा। लाभार्थियों को इसके लिए निर्धारित कीमत चुकानी होगी।
नंवबर में वितरीत किया जाएगा तेल
खाद्य नागरिक आपूर्ति उपभोक्ता मामले निदेशालय (Directorate of Food Civil Supplies Consumer Affairs) ने अक्टूबर 2020 के लिए सरसों के तेल का विवरण जारी किया है। हालांकि लाभार्थियों को तेल नवंबर में वितरित किया जाएगा। वितरण के दौरान राशन कार्ड में दर्ज सदस्यों की संख्या के अनुसार ही तेल की मात्रा दी जाएगी।
ये रहेगे तेल बांटने का नियम
जानकारी के (haryana ration dipo news) अनुसार राशन कार्ड में दर्ज दो सदस्य वाले परिवारों को आधा लीटर सरसों का तेल मिलेगा। वहीं तीन से छह सदस्यों वाले परिवारों के लिए 1 लीटर तेल निर्धारित किया गया। जिन परिवारों में एक से अधिक सदस्य दर्ज हैं। उन्हें डेढ़ लीटर तेल दिया जाएगा। वितरण के के लिए आधा लीटर और 1 लीटर की पैकिंग उपलब्ध कराई गई है। ।
