हरियाणा उद्योग विभाग की 3 परियोजनाएं अधिसूचित, खाद्य कचरे से होगी कमाई
HR Breaking News (Haryana News) हरियाणा उद्योग विभाग की ओर से 3 प्रमुख स्कीम्स अधिसूचित की गई है, जिससे हरियाणा को निवेश, रोजगार, ग्रामीण विकास को फायदा होगा। इन परियोजनाओं के अंतर्गत नई इकाइयों को अनुदान दिया जाने वाला है, जिससे भंडारण और उघोग को बढ़ावा मिलेगा। अब उद्योग विभाग की 3 परियोजनाएं (Industry Department Projects) के तहत खाद्य कचरा कमाई का जरिया बनेगा। खबर में जानिए इस बारे में विस्तार से-
ये तीन स्कीम की अधिसूचित
इन योजनाओं में खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों (food processing units) से निकलने वाली खराब और अस्वीकृत सामग्री को यूज उत्पादों में बदलने के लिए हरियाणा फूड वेस्ट प्रोसेसिंग योजना, कृषि उपज और खाद्य पदार्थों के तापमान नियंत्रण भंडारण-ढुलाई की योजना और गांव में कृषि, बागवानी, डेयरी और पोल्ट्री उत्पादों की प्राथमिक प्रोसेसिंग-पैकेजिंग के लिए PPC स्कीम है।
प्रोत्साहन योजना और संचालन की गाइडलाइन जारी
इन स्कीमों में महिला, SC, दिव्यांग, ट्रांसजेंडर, पूर्व सैनिक, अग्निवीर, शत प्रतिशत एक्सपोर्ट इकाइयों और विदेशी संयुक्त उपक्रमों को 5 प्रतिशत अतिरिक्त प्रोत्साहन मिलने वाला है। इन योजनाओं से उद्योगों को अपशिष्ट प्रसंस्करण भंडारण-पैकेजिंग, एक्सपोर्ट को बेहतर गुणवत्ता और सप्लाई, हरियाणा को इन्वेस्टमेंट, रोजगार, किसान-इनकम और ग्रामीण विकास को फायदा होगा। सरकार ने मेक इन हरियाणा औद्योगिक नीति-2026 (Haryana Industrial Policy-2026) की प्रोत्साहन योजना और संचालन की गाइडलाइन भी जारी कर दी है।
खाद पशु आहार पर मिलेगा इतना अनुदान
पहले स्कीम के तहत नई मौजूदा-इकाइयों को खाद, पशु आहार और पर्यावरण-अनुकूल उत्पाद बनाने के लिए पूंजीगत खर्च का 45 प्रतिशत और 2 करोड़ रुपए का अनुदान मिलेगा। विस्तृत प्रोविजन में प्रति प्रोजेक्ट (project in detailed provisioning) 35 लाख रुपए सीमा दर्ज है। आवेदन व्यक्ति, फर्म ,कंपनी, सहकारी संस्था, स्वयं सहायता समूह, किसान उत्पादक संगठन कर सकेंगे।
PPC योजना के तहत अनुदान
हरियाणा की ओर से कृषि, बागवानी, डेयरी और पोल्ट्री उत्पादन की प्राथमिकता प्रोसेसिंग और पैकेजिंग के लिए PPC योजना (PPC plan) के अंतर्गत नई और मौजूदा इकाइयों को पात्र पूंजीगत खर्च का 45 प्रतिशत और ज्यादा से ज्यादा दो 2 करोड़ रुपए का अनुदान मिलेगा।
तापमान कंट्रोल भंडारण और परिवहन को बढ़ावा देने के लिए स्कीम के तहत कोल्ड स्टोर, नियंत्रित और संशोधित वातावरण कक्षा और रिपनिंग चैंबर बनाने पर पूंजीगत खर्च (Capital expenditure on ripening chamber) का 40 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा।
सब प्राइम इलाकों में इतनी सीमा तय
कोर और इंटरमीडिएट इलाकों में ढाई करोड़ और प्राइम, फोकस और सब प्राइम इलाकों में चार करोड़ रुपए की सीमा तय की गई है। रीफर वाहनों पर प्राइम, फोकस, सब प्राइम और इंटरमीडिएट इलाकों में 35 प्रतिशत और अधिकतम ढाई लाख प्रति वाहन अनुदान (Grants in Intermediate Areas) दिया जाएगा।