Haryana New Railway Projects : हरियाणा में चल रहे रेलवे के नए प्रोजेक्टस, जानें कहां-कहां बिछाई जाएगी नई रेलवे लाइन

New Railway Projects in Haryana : हरियाणा में रेलवे के बड़े प्रोजेक्ट चल रहे हैं। प्रदेश में नई-नई रेलवे लाइनों का विस्तार किया जा रहा है। प्रदेश के लाखों लोगों को इन प्रोजेक्टस का सीधा लाभ होगा। कई रूट्स पर नई रेलवे लाइन बिछाई जाएगी। चलिए जानते हैं प्रदेश के रेलवे प्रोजेक्टस के बारे में-

 

HR Breaking News (Haryana New Railway Lines) हरियाणा आबादी के लिहाज से छोटा राज्य है, परंतु, सुविधाओं के मामले में काफी आगे है। सरकार की तरफ से जन सुविधाओं में अब भी इजाफा किया जा रहा है। लोगों को इन जनसुविधाओं का काफी लाभ मिलेगा। केंद्र सरकार की मदद से प्रदेश में रेलवे के नेटवर्क को भी मजबूत किया जा रहा है। 


इन जिलों में होगा रेलवे लाइन का दोहरीकरण
 

हरियाणा में रेलवे की नई लाइन (New Railway Line in Haryana) बिछाई जाएगी। यह रेलवे लाइन पुरानी रेलवे लाइन के साथी ही बिछेगी। हरियाणा के पांच जिलों से होकर यह लाइन गुजरेगी। रेलवे लाइन (railway line update) को दिल्ली से अंबाला तक बिछाया जाएगा। नई रेल लाइन हरियाणा के अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत और सोनीपत में से बिछेगी। 


 
पीएम मोदी की अध्यक्षता में लिया गया फैसला 
 

हरियाणा और राजधानी दिल्ली के लिए यह एक बहुमुल्य परियोजना है। इस परियोजना को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) की अध्यक्षता में मंजूर किया गया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने इसे यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण बताया है। रेलवे लाइन करीब 194 किलोमीटर लंबी होगी, जिसपर 5983 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है।


क्या होगी खासियत
 

दिल्ली से अंबाला तक बिछने वाली नई रेलवे लाइन (New Railway Line) चार सालों में पूरी होगी। 32 रेलवे स्टेशंस को इसका लाभ मिलेगा। इस नई रेलवे लाइन के लिए किसी प्रकार का भूमि अधिग्रहण भी नहीं किया जाएगा। परियोजना के तहत कुल 29 पुलों का निर्माण किया जाएगा। नई रेलवे लाइन के बीच में आने वाले पुराने पुलों का पुन: र्निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना के पूर्ण होने के बाद 43 करोड़ किलोग्राम कार्बन डाइआक्साइड का उत्सर्जन रुक सकेगा। वहीं रणनीतिक रूप से दिल्ली से पंजाब और आगे जम्मू तक कनेक्टिविटी सुधरेगी। 

हरियाणा में यहां भी चल रहे हैं रेलवे के प्रोजेक्ट
 

रेलवे की ओर से हरियाणा (Haryana Railway Network) के लिए कई अन्य परियोजनाओं पर भी काम चल रहा है। आर्बिटल रेल कारिडोर (orbital rail corridor) सबसे बड़ी परियोजना चल रही है। कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे के साथ-साथ नई इलेक्ट्रिक डबल ब्राड-गेज लाइन पलवल से शुरू होकर सोहना, मानेसर और खरखौदा के रास्ते हरसाना कलां (सोनीपत) तक बिछेगी। वहीं, एक तरफ करनाल-यमुनानगर रेल लाइन स्वीकृत हो चुकी है। 

इस रेलवे लाइन (New Rail Line) का रूट 61 किमी का होगा और लाइन इंद्री, लाडवा और रादौर के रास्ते कुरुक्षेत्र-यमुनानगर मार्ग को सीधा जोड़ेगी, जो मौजूदा 121 किलोमीटर के मार्ग को कम कर 61 किलोमीटर कर देगी।  इसके अलावा रोहतक-महम-हांसी के बीच नई लाइन बिछाई गई है। इससे रोहतक, भिवानी और हिसार जिलों के बीच सीधी कनेक्टिविटी मिल रही है। इससे 20 किलोमीटर की दूरी कम हो जाएगी। वहीं, एक ओर कुरुक्षेत्र में भी एलिवेटेड रेल ट्रैक जाम से निजात दिलाने का काम करेगा।