8th Pay Commission : 2.28 नहीं और ना ही 3.25 रखा जाएगा फिटमेंट, इतने पर पक्की बन सकती है बात, सैलरी में होगी बंपर बढ़ौतरी
8th CPC Salary Hike Update : आठवां वेतन आयोग जल्द ही लागू होने वाला है। लेकिन इससे पहले सरकारी नौकरी करने वाले कर्मचारियों के बीच फिटमेंट फैक्टर को लेकर चर्चा तेज हो गई है। पिछले काफी दिनों से यह दावा किया जा रहा है कि फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor Update) 3.25 गुना, 2.86 या फिर 2.28 तय किया जाएगा, परंतु हकीकत ये नहीं है। असल में फिटमेंट कितना रखा जाएगा। इसको लेकर हाल ही में नई रिपोर्ट सामने आई है। चलिए नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं -
HR Breaking News - (8th Pay Commission Update)। जनवरी 2025 में ही 8वें वेतन आयोग का गठन कर दिया गया था, लेकिन अब इसे 1 साल से ज्यादा का समय हो गया है अभी तक नया वेतन आयोग लागू नहीं किया गया। सातवें वेतन आयोग का कार्यकाल भी खत्म हा चुका है। देश के एक करोड़ से अधिक केंद्रीय कर्मचारियों को 8वें वेतन आयोग के लागू होने का बेसब्री से इंतजार है।
कर्मचारियों के मन में कई तरह के सवाल उठ रहे हैं कि नया वेतन आयोग लागू होने पर उनकी सैलरी में कितनी बढ़ौतरी (Salary Hike Update) होगी और फिटमेंट फैक्टर कितना तय किया जाएगा। इसके साथ ही उनके लिए नया पे-कमीशन क्या-क्या बदलाव लेकर आएगा। कर्मचारियों के कई सवाल हैं जिनका उन्हें अभी तक सही जवाब नहीं मिला है।
हालांकि, अनेकों रिपोर्ट में यह दावा जरूर किया जा चुका है कि फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) 3.25 गुना, 2.86 या फिर 2.28 होगा। लेकिन, हकीकत ये नहीं है। स्थितियां, महंगाई और अनुमानित महंगाई भत्ते के आधार पर इसे तय किया जाएगा। मौजूदा स्थितियों को देखें तो फिटमेंट फैक्टर 1.90-1.92 होने की उम्मीद है। अब नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं कि ऐसा क्यों होगा और सैलरी में कितना उछाल आएगा।
इतना फिटमेंट फैक्टर रखने पर पक्की बन सकती है बात
फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor Update) की वैल्यू इस बात पर तय होती है कि उस वक्त महंगाई भत्ता (DA) कितना चल रहा है और सरकार या वेतन आयोग सैलरी में कितनी बढ़ोतरी तय करता है। अगर सैलरी की कैलकुलेशन (Salary calculation) ऐसे ही होती है तो DA और सैलरी में बढ़ौतरी से फिटमेंट फैक्टर का कैलकुलेशन किया जाएगा। अब सामान्य स्थिति में महंगाई भत्ता 60% मान लेते हैं। वहीं, सैलरी में बढ़ौतरी 18% होने की संभावना है। इस स्थिति में केंद्रीय कर्मचारियों के लिए फिटमेंट फैक्टर 1.90 रखने पर पक्की बात बन सकती है। ऐसी स्थिति में कर्मचारियों की बेसिक सैलरी को फिटमेंट से गुणा करके नई सैलरी निकाली जाएगी।
सैलरी में होगी बंपर बढ़ौतरी?
7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) तक का औसत देखें तो 27% की वृद्धि हुई है। 7वें वेतन आयोग में कुल सैलरी हाइक 14.27% था। अब जब 8वें वेतन आयोग का गठन हो चुका है, तो यह देखना बेहद महत्वपूर्ण होगा कि सरकार इस बार कितनी वृद्धि करने की सिफारिश करती है। मौजूदा DA को देखते हुए 1 जनवरी 2026 तक DA 60% हो सकता है। अभी 58% महंगाई भत्ता (dearness allowance) अप्रूव्ड है। अगर इस स्थिति को मानें तो केंद्रीय कर्मचारियों को 8वें वेतन आयोग में सिर्फ 18 फीसदी का सैलरी हाइक मिलने की संभावना है। लेकिन, अगर सैलरी में 24% का उछाल आता है तो फिटमेंट फैक्टर अधिक तय किया जा सकता है। इसकी संभावना काफी कम है।
DA कैलकुलेशन में भी होगा बदलाव -
सरकार नया पे-कमीशन (New Pay Commission) लागू होने पर महंगाई भत्ता कैलकुलेशन के लिए बेस ईयर को बदल सकती है। अभी AICPI-IW के लिए बेस ईयर 2016 है, इसे साल 2016 में 7वें वेतन आयोग के लागू होने पर बदला गया था। एक्सपर्ट्स भी मान रहे हैं कि 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission News) के लागू होने पर बेस ईयर को बदला जा सकता है। इसके पीछे लॉजिक है कि महंगाई बढ़ रही है और बढ़ती महंगाई से निपटने के लिए दिए जाने वाले DA को भी नए बेस ईयर से बदल जाए. संभावना है कि महंगाई भत्ते का बेस ईयर 2026 हो सकता है।
बेसिक सैलरी में मर्ज होगा DA?
अगर Base Year चेंज होगा तो पुराने महंगाई भत्ते को कर्मचारियों की बेसिक सैलरी के साथ जोड़ दिया जाएगा। हालांकि, औपचारिक तौर पर सरकार ने अभी तक ऐसा नहीं कहा है। ये सभी 8वें वेतन आयोग के पैनल की सिफारिशों के बाद ही तय होगा। ऐसा होता है तो महंगाई भत्ता जीरो हो जाएगा। इसे रिसेट कर फिर से Zero से शुरू किया जाएगा। बता दें कि सैलरी के साथ डीए मर्ज (DA Merge News) होने पर न्यूनतम वेतन में तगड़ी तेजी आएगी।
किस दिन से लागू माना जाएगा नया वेतन आयोग?
कर्मचारियों को डर है कि नए वेतन आयोग के देरी से लागू होने पर उन्हें नुकसान होगा। बता दें कि 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लागू होने में चाहे कितना भी समय क्यों न लग जाएग। इसे 1 जनवरी 2026 से लागू माना जाएगा। लेकिन, इसकी सिफारिशें आने और लागू होने में थोड़ा समय लगेगा। कर्मचारियों नई बढ़ी हुई सैलरी का लाभ 1 जनवरी 2026 से ही मिलेगा। इसके साथ ही नए वेतन आयोग के लागू होने में हुई देरी के चलते कर्मचारियों को एरियर का भी भुगतान किया जाएगा।
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो सिफारिशों को आने में 15 से 18 महीने का वक्त लग सकता है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आयोग अपनी अंतिम रिपोर्ट जमा करने से पहले एक अंतरिम रिपोर्ट भी पेश करेगा।
