Haryana News : हरियाणा की महिआलों को सीएम सैनी की सौगात, खोल दिया धन का पिटारा

Haryana News : हरियाणा की महिलाओं को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की तरफ से बड़ी सौगात दी गई है। महिलाओं के लिए धन का पिटारा खोल दिया गया है। प्रदेश में महिलाओं की उन्नति के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है। इसी कड़ी में महिला दिवस पर भी महिलाओं को सरकार ने बड़ी सौगातें दी है। चलिए जानते हैं सरकार के द्वारा दी गई सौगातो के बारे में- 

 

HR Breaking News (Haryana News Update) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की तरफ से हरियाणा की महिलाओं को लगातार बड़ी-बड़ी सौगात दी जा रही हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री की ओर से महिला दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम में महिलाओं को बड़ी सौगात दी गई है। उन्होंने महिला दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए महिला सशक्तिकरण को लेकर कई योजनाओं की जानकारी दी है। कार्यक्रम के दौरान मंत्री श्रुति चौधरी भी मौजूद रहीं और महिलाओं के सशक्तिकरण पर उन्होंने भी अपने विचार रखें- 

 


मुख्यमंत्री ने वूमेन एंटरप्रेन्योरशिप प्लेटफार्म का किया लोकार्पण 


हरियाणा के मुख्यमंत्री (Haryana CM) की तरफ से कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के लिए वूमेन एंटरप्रेन्योरशिप प्लेटफार्म के अध्याय का लोकार्पण किया गया। बता दें कि यह प्लेटफार्म उन महिलाओं के लिए है जो खुद व्यवसाय शुरू करना चाहती हैं। मंच के माध्यम से महिलाओं को प्रशिक्षण, मार्गदर्शन और आर्थिक अवसर उपलब्ध करवाए जाएंगे।

 

महिलाओं के नेतृत्व को अब स्टार्टअप (Startup for Women) की संख्या में भी बढ़ावा दिया जाएगा। सीएम की तरफ से कहा गया कि महिलाओं के नेतृत्व वाले स्टार्टअप 61% तक बढ़ाने में कारगर सिद्ध हो सकते हैं। 

 

महिलाओं को रोजगार देने वाले उद्योगों को मिलेगी सब्सिडी


दूसरी तरफ प्रदेश सरकार की तरफ से उन उद्योगों को भी सब्सिडी (Subsidy for Industry) दी जाएगी जो महिलाओं को रोजगार देने के लिए आगे आएंगे। इसका उद्देश्य महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना और समाज के विकास में महिलाओं की भागीदारी को सुनिश्चित करना है। 

 


294.91 करोड़ रुपए की राशि की वितरित 


हरियाणा के मुख्यमंत्री (Haryana CM) की तरफ से कार्यक्रम के दौरान हरियाणा की 9.21 लाख लाभार्थियों को लाभ दिया गया। दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत 200.70 करोड रुपए की राशि दी गई। वहीं ग्रहणी योजना के तहत 20.21 करोड़ रुपए की राशि आवंटित की गई। कुल मिलाकर लाभार्थियों को 294.91 करोड़ रुपए की राशि वितरित की गई है। हरियाणा के मुख्यमंत्री की तरफ से बताया गया कि प्रदेश में 4000 नए राशन डिपो खोले जाएंगे, इनमें 33% महिलाओं को दिए जाएंगे। 

प्रदेश में महिलाओं को स्वरोजगार (Savrojgar) के अवसर मिलेंगे और आर्थिक स्थिति को मजबूत किया जाएगा। कामकाजी महिलाओं की सुविधा के लिए हरियाणा में कामकाजी महिलाओं के बच्चों की देखभाल के लिए क्रेच नीति तैयार की गई है। हरियाणा में 845 क्रेच चल रहे हैं।

वहीं 4000 प्ले वे स्कूल भी खोले गए हैं। ताकि कामकाजी महिलाएं निश्चिंत होकर अपने काम पर जा सके। आर्थिक रूप से महिलाओं को मजबूत बनाने के लिए पिंक कैब योजना को भी प्रावधान किया गया है। महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य प्रदेश की सरकार ने रखा है। 

हरियाणा सरकार महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर भी गंभीर है। प्रदेश में कई स्वास्थ्य योजनाएं चलाई जा रही है। सीएम की तरफ से लोगों को नशे से बचने पर भी जोर दिया गया। सरकार की तरफ से नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। सामाजिक बुराई के खिलाफ लड़ाई लड़ी जारी है। हरियाणा के सिरसा में यह कार्यक्रम किया गया। मुख्यमंत्री की तरफ से कहा गया कि महिलाओं का सशक्तिकरण ही समाज और प्रदेश के विशाल विकास की असली नींव है।