Haryana News : नोएडा-ग्रेटर नोएडा से जुड़ेंगे हरियाणा के जिले, इस रूट पर बनेगा नया एलिवेटेड रोड
New Elevated Road in Haryana : हरियाणा राज्य में सड़क कनेक्टिविटी को बेहतर करने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। राज्य में एक के बाद एक नए एक्सप्रेसवे और हाईवे का निर्माण किया जा रहा है। अब हरियाणा के कुछ जिलों को नोएडा ग्रेटर नोएडा के साथ जोड़ने के लिए नया एलिवेटेड रोड बनाने का प्लान तैयार किया गया है। इससे सफर आसान और तेज होगा। इसके साथ ही रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। चलिए नीचे खबर में जानते हैं किस रोड पर नया एलिवेटेड रोड बनाया जाएगा।
HR Breaking News - (New Elevated Road)। हरियाणा तेजी से विकसित होता हुआ राज्य है। राज्य के विकास को और गति देने के लिए सरकार कई बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। अब आने वाले समय में दक्षिण हरियाणा के जिलों की नोएडा ग्रेटर नोएडा के साथ कनेक्टिविटी मजबूत होने वाली है। प्रदेश सरकार ने बजट में पूर्वी फरीदाबाद से पश्चिम फरीदाबाद तक 17 किलोमीटर लंबा नया एलिवेटेड रोड (New Elevated Road) बनाने का ऐलान किया है।
नोएडा ग्रेटर नोएडा से जुड़े राज्य के ये जिलें -
बता दें कि इस परियोजना को पूरा करने के लिए 1550 करोड रुपए की लागत आएगी। इस परियोजना के पूरा होने से औद्योगिक नगरी का स्वरूप पूरी तरह से बदल जाएगा। वहीं फरीदाबाद के साथ-साथ गुरुग्राम, मानेसर, पलवल और नूंह आदि जिले नोएडा ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद के साथ कनेक्ट हो जाएंगे।
बनेगा 8 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड रोड -
बजट पेश करने के दौरान कम नायब सिंह सैनी ने फरीदाबाद के लिए दो नए एलिवेटेड (Haryana new elevated) संपर्क मार्ग परियोजना का ऐलान किया है। इनमें पूर्वी फरीदाबाद से पश्चिम फरीदाबाद तक मुंबई एक्सप्रेसवे से सैनिक कॉलोनी मोड को जोड़ते हुए लगभग 850 करोड रुपए की लागत से लगभग 8 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड रोड बनाने की बड़ी घोषणा की गई है।
9 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रोड पर बनाए जाएंगे चार फ्लाई ओवर -
जानकारी के लिए बता दें कि इस परियोजना में 5 फ्लाईओवर भी बनाए जाएंगे इसके अलावा पूर्वी फरीदाबाद से पश्चिम फरीदाबाद तक सैनिक कालोनी मोड़ से बीपीटीपी चौक तक 9 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड संपर्क मार्ग बनाया जाएगा इस मार्ग पर चार फ्लाई ओवर (New Flyover) का भी निर्माण किया जाएगा इसके लिए लगभग 700 करोड रुपए की लागत आएगी
परियोजना के तहत पहली कनेक्टिविटी के लिए एलिवेटेड पुल की शुरुआत सैनिक कालोनी-मस्जिद चौक को पार कर प्याली-हार्डवेयर चौक से होते हुए सीधे बाटा रेलवे पुल को पार कर कोर्ट रोड से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे तक होगी। दूसरी कनेक्टिविटी के लिए गुरुग्राम जाने वाली मोड़ से एलिवेटेड पुल बनने की शुरुआत होगी जो बड़खल-अनखीर चौक से होते हुए बड़खल पुल को पार करते हुए सेक्टर-19-28 की डिवाइडिंग सड़क से एक्सप्रेसवे तक होगी।
इस कनेक्टिविटी से कुंडली-गाजियाबाद-पलवल एक्सप्रेसवे (Kundli-Ghaziabad-Palwal Expressway), मंझावली पुल तक जाना-आना सुगम होगा। फरीदाबाद-नोएडा-गाजियाबाद कनेक्टिविटी पर भी काम शुरू होने वाला है। इस तरह से शहर पास आएंगे और सड़क मार्ग से आवागमन बेहतर हो जाएगा।
ग्रेटर फरीदाबाद का हो रहा विस्तार -
औद्योगिक नगरी फरीदाबाद दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों तरफ बसा हुआ है। एक हिस्सा पूर्वी फरीदाबाद और दूसरा हिस्सा पश्चिमी फरीदाबाद के रूप में जाना जाता है। पूर्वी हिस्से का विस्तार अब ग्रेटर फरीदाबाद के रूप में हो चुका है और आने वाले समय में इसमें 19 सेक्टर और बनाए जाने की घोषणा भी हो चुकी है। इस तरह से ग्रेटर फरीदाबाद पूरी तरह से नोएडा-ग्रेटर नोएडा (Noida-Greater Noida) से सट चुका है। यहां से हजारों की संख्या में लोग प्रतिदिन गुरुग्राम आवागमन करते हैं।
बीच में राष्ट्रीय राजमार्ग होने से प्रतिदिन शहर के प्रमुख मार्गों पर जाम लगता है। इन परियोजनाओं के सिरे चढ़ने से यातायात जाम से राहत मिल जाएगी, साथ ही गुरुग्राम से लोग फरीदाबाद होते हुए औद्योगिक एवं आवासीय क्षेत्रों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। इससे NCR से जुड़ाव और अधिक सुदृढ़ होगा। विधायक धनेश अदलखा ने यह मांग सीएम सैनी, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल व केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के समक्ष रखी थी, जो मंजूर हो गई है। विधायक ने इसके लिए तीनों का आभार व्यक्त किया है।